224122
लगभग 5 लाख मतदाता बने सिरदर्द !
Jaunpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर, SIR को लेकर डीएम की सख्ती का असर देखने को मिला नतीजा लगभग 100 % कार्य पूरा हो गया, लेकिन वही अभी भी जिले में लगभग 5 लाख ऐसे मतदाता है जो जिला प्रशासन के लिए मुसीबत बने है...क्योंकि इसमें से लगभग 50% ऐसे मतदाता है जो ढूंढे नहीं मिल रहे है तो वही लगभग 50% मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है, यदि 11 दिसंबर से पहले इनकी मैपिंग हो जाती है तो उनको नोटिस नहीं दी जाएगी अन्यथा की स्थिति में ऐसे वोटरों को 11 के बाद नोटिस जारी कर उनसे संतोषजनक जवाब मांगा जायेगा।0
0
Report
224122
अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Akbarpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर , नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओंकार गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गई है, चुनाव के समय प्रारूप 7 में ओंकार गुप्ता ने अपने आपराधिक इतिहास का ब्यौरा छुपाया था जिसको लेकर वादी गुरु प्रसाद की तरफ से कोर्ट में अपील किया गया था, अपर जनपद न्यायाधीश ( फास्ट ट्रैक प्रथम ) ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया, वादी पक्ष के अधिवक्ता संजय त्रिपाठी की दलील पर कोर्ट ने अध्यक्ष पद के चुनाव को रद्द करने का आखिकार फैसला सुना दिया, फिलहाल इस फैसले से जिले में हड़कंप मच गया है0
0
Report
224168
श्रावणधाम में आयोजित हुआ दीपोत्सव
Bahorikpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर, देव दीपावली का पर्व श्रवणधाम के तमसा तट पर 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित और आतिशबाजी कर हर्षोल्लास से मनाया गया, तमसा तट पर आरती का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अभिजीत आर शंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिला प्रशासन, श्रवण क्षेत्र महोत्सव न्यास और संस्कार भारती के आयोजन में हुए इस कार्यक्रम में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस चंद्रा ,बीजेपी एमएलसी हरिओम पाण्डेय, बीजेपी विधायक धर्मराज निषाद, सीडीओ आनंद शुक्ला और अनुपम पाण्डेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।0
0
Report
Advertisement
224168
रन फॉर यूनिटी का आयोजन,प्रदेश मंत्री ने दिखाई झंडी ।
Bahorikpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर, रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ बीजेपी की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया, अकबरपुर पुलिस लाइन से हुई इस यात्रा में डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर सहित जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित बीजेपी नेता मिथलेश त्रिपाठी, ज्ञान सागर सिंह, रजनीश सिंह, राम प्रकाश यादव और रमेश गुप्ता एवं अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए ।0
0
Report
224122
तहसील दिवस से गायब SDM, सोशल मीडिया ऑफिस के उद्घाटन में व्यस्त !
Aueiya Pur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर, तहसील दिवस के आयोजन के पीछे सरकार का मकसद है कि जमीनी विवाद सहित अन्य आपसी विवादों और समस्याओं का निस्तारण हो सके, लेकिन जब जिम्मेदार अधिकारी ही शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हो तो तहसील दिवस सिर्फ रश्म अदायगी तक ही सीमित रह जाता है, ऐसा ही कुछ हुआ है जलालपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में, यहां के SDM राहुल गुप्ता को तहसील दिवस में मौजूद रहना था लेकिन यहां उनके सहित अन्य कई अधिकारियों की कुर्सी खाली दिखाई दे रही है और SDM साहब कस्बे के एक सोशल मीडिया ऑफिस के उद्घाटन में व्यस्त है ।0
0
Report
