209601
UP बोर्ड 10वीं में फर्रुखाबाद की अंशिका यादव ने हासिल किया प्रदेश में चौथा स्थान,IAS अधिकारी बनना है
Farrukhabad, Uttar Pradesh:एक सामान्य किसान की बेटी ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। नवाबगंज क्षेत्र के गांव परमनगर गंगलऊ निवासी छात्रा अंशिका यादव सूर्य कुमारी इंटर कालेज मंझना की छात्रा हैं। उनके पिता मनीष कुमार यादव सामान्य किसान हैं और मां निशि यादव गृहणी हैं। अंशिका ने बताया कि वह नियमित रूप से सुबह चार बजे उठकर पढ़ती थीं। स्कूल से लौटने के बाद भी होमवर्क करने के बाद रात 11 बजे तक पढ़ाई करती थी। हाईस्कूल में आने के बाद टेलीविजन देखना बिल्कुल बंद कर दिया था और मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए ही करती थीं। जो विषय समझ में नहीं आता था, स्कूल में शिक्षकों से बेहिचक पूछ लेती थी। पढ़ाई में मां ने बहुत सहयोग किया है।अंशिका ने बताया वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।0
0
Report
209625
हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक,कहा- बीवी को बुलाओ: तीन महीने से पत्नी मायके में रह रही है,प्रशासन मनाने
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मुबारिकपुर निवासी रवि सोमवार देर शाम गांव के बाहर स्थित बिजली के टावर पर चढ़ा। वह करीब 50 फीट की ऊंचाई पर है, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रवि की मांग है कि उसकी पत्नी को बुलाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा। बताया गया है कि रवि ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी तीन माह पूर्व मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी है। सोमवार को रवि उसे बुलाने भी गया था, लेकिन वह नहीं आई। रवि कुमार सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसी गांव मूसाखिरिया में लाखन सिंह के खेत में लगे 132 केवी बिजली के पोल पर चढ़ा। पोल पर पहुंचने के बाद रवि ने खुद डायल 112 पर कॉल कर बताया कि वह जान देने के लिए चढ़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामबाबू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के नीचे उतारने के प्रयासों के दौरान रवि ने शर्त रखी कि जब तक उसकी पत्नी मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। रवि की मां भी मौके पर पहुंचीं और रोते हुए बेटे को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। पु पुलिस टीम और ग्रामीण युवक को समझाने में जुटे रहे। काफी समय बीत जाने और युवक के नीचे न उतरने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। रात करीब 9:30 बजे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पोल से नीचे उतरने को कहा। हालांकि, कई प्रयासों के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है।0
0
Report
209601
फर्रुखाबाद में गंगा के बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थों की खोजबीन को प्रयास तेज
Farrukhabad, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में ऑयल इंडिया प्रोजेक्ट कंपनी जो कि केंद्र सरकार के अधीन है उसके माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थ की खोजबीन की जा रही है जनवरी से यह काम चल रहा है अभी तक तहसील क्षेत्र के एक दर्जन स्थान पर 120 से 180 फीट तक बोरिंग करके ब्लास्ट के माध्यम से कंपन कराकर सैंपल कलेक्ट किए गए हैं जिनको जांच हेतु देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। यह खोजबीन गंगा के बेसिन क्षेत्र में हो रही है बलिया जनपद में कच्चे तेल मिलाने की संभावना के बाद एक खोजबीन शुरू की गई इसमें 44 जिलों को सम्मिलित किया गया है फर्रुखाबाद कन्नौज सहित आसपास के कई जनपद शामिल हैं। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में गंगा राम गंगा के किनारे यह खोजबीन का काम चल रहा है। सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गहरवार में बृजकांत दीक्षित के खेत में बोरिंग की जा रही है।यह बोरिंग लगभग 120 फीट की हो रही है जिसके बाद ब्लास्ट के माध्यम से कंपन कराया जाएगा और बार युक्त कैमरे को डालकर जांच की जाएगी व सैंपल को कलेक्ट किया जाएगा। ऑयल इंडिया प्रोजेक्ट के प्रो विक्रम दिवाकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ की खोजबीन के लिए यह जांच चल रही है। यहां से सैंपल को कलेक्ट कर देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजा जाता है। अभी तक अमृतपुर में एक दर्जन स्थान पर जांच की जा चुकी है। सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनका रिजल्ट अभी आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
209601
मिशन 2027:PDA संग ब्राह्मणों पर सपा की नजर,मनोज मिश्रा के जरिए फर्रुखाबाद से समीकरण साधने की तैयारी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच फर्रुखाबाद के सपा नेता मनोज मिश्रा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। पार्टी ने पीडीए अभियान के साथ सवर्ण वर्ग, विशेषकर ब्राह्मण चेहरों पर दांव लगाना शुरू कर दिया है। मनोज मिश्रा शमशाबाद के ग्राम बेला सराय गजा क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह फर्रुखाबाद जनपद से हाल फिलहाल के पहले ब्राह्मण सपा नेता हैं जिन्हें श्याम लाल पाल ने अपनी प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। मनोज मिश्रा 2027 के विधानसभा चुनाव में अमृतपुर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार हैं। हाल ही में कांशीराम जयंती पर आयोजित सपा के पीडीए दिवस कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी रही थी। इस अवसर पर उन्होंने मंच से कहा था कि उन्होंने प्रधान बनने के बाद गांव में एक ही सोफे पर ब्राह्मणों और दलितों को बिठाकर जातीय भेदभाव को खत्म करने का काम किया।0
0
Report
209601
राजेपुर निवासी एक मरीज का शहर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन, डॉ अमरनाथ ने निकाला 7 किलो का ट्यूमर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:थाना राजेपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मरीज के बच्चेदानी में ट्यूमर था शहर के एक निजी अस्पताल में सर्जन डॉक्टर अमरनाथ ने ऑपरेशन किया। जब ट्यूमर निकाला गया तो उसका वजन लगभग 7 किलो निकला। जिसे देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए, डॉक्टर अमरनाथ ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया कि मरीज की हालत ठीक है।0
0
Report
