273301
बारिश में डूबा परतावल ब्लॉक परिसर जलभराव से कर्मचारियों और फरियादियों की बढ़ी परेशानी
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। लगातार हो रही बारिश के चलते 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की निगरानी करने वाला परतावल ब्लॉक परिसर जलभराव की चपेट में आ गया है। परिसर में जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने से कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी ब्लॉक परिसर के अलावा आवास, कार्यालय और आधार केंद्र तक पहुंच गया है। जलभराव के कारण सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है, जिसके जरिए लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। ब्लॉक परिसर में जलभराव की स्थिति ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और फरियादियों का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में जलभराव होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए पंपिंग सेट से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। लोगों ने ब्लॉक परिसर में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।0
0
Report
273301
पान की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर, व्यापारियों में आक्रोश
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार स्थित अस्पताल रोड पर शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। हालांकि, चोर एक दुकान में ही चोरी करने में सफल रहे। मुन्ना पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। शनिवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाए जाने से दुकानदारों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
273301
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 33 केवी लाइन पर दोबारा गिरे पेड़, मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल। सेमरा चंदौली में 33 केवी लाइन पर कार्य पूरा होने के बाद एक बार फिर दो पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए। पेड़ गिरने से मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
273301
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन बाधित, बिजली बहाली में जुटी टीम
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज। परतावल में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच महराजगंज-परतावल 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई हैं सेमरा चंदौली सहित कई अन्य स्थानों पर विद्युत पोल टूटने से भी आपूर्ति व्यवस्था बाधित हुई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए जेई जुगुनू अंसारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। बारिश के बीच कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन, पोल और अन्य विद्युत उपकरणों को दुरुस्त करने में लगे हैं। विभागीय टीम का प्रयास है कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। टीम द्वारा प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर लगातार मरम्मत कार्य किया जा रहा है।0
0
Report
273301
वाहन नीलामी में 22 प्रतिभागी शामिल हुए सात वाहनों पर लगी बोली
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले के थानों में खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को वाहनों की नीलामी कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर गठित नीलामी समिति ने 24 सितंबर को वाहनों की नीलामी कराई। इसमें दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के क्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नीलामी में पांच दोपहिया वाहन, एक जीप और एक रोड रोलर के लिए बोली लगाई गई। सर्वाधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागी प्रमोद कुमार (मां वैष्णो ट्रेडर्स), मथुरा नगर विष्णुपुरवा , थाना फरेंदा के पक्ष में नीलामी की कार्रवाई पूरी की गई। सभी वाहनों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। नीलामी समिति में अपर उप जिलाधिकारी सदर महराजगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज और उप संभागीय परिवहन अधिकारी महराजगंज शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।0
0
Report
