icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
110085
PDPinewz DeskFollow6 Jul 2026, 09:50 am

DELHI-डॉ. रितेश मलिक ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल

New Delhi, Delhi:

डॉ. रितेश मलिक को ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल

नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रख्यात मेडिकल एंटरप्रेन्योर डॉ. रितेश मलिक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. रितेश मलिक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले सबसे युवा चिकित्सा उद्यमियों हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अपना करियर ( Innovation) और चिकित्सा उद्यमिता (Medical Entrepreneurship) को समर्पित किया तथा तकनीक और नवाचार के माध्यम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। वर्ष 2016 में उनका चयन Forbes Asia 30 Under 30 की प्रतिष्ठित सूची में हुआ तथा वर्ष 2018 में उन्हें Fortune India 40 Under 40 में स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, World Economic Forum ने उन्हें भारत से Young Global Leader के रूप में चयनित किया। वे Innov8 के संस्थापक हैं तथा Plaksha University की स्थापना से जुड़े संस्थापक सदस्यों में भी शामिल रहे हैं।

यह सम्मान न केवल डॉ. रितेश मलिक की व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि भारत में चिकित्सा, तकनीक और उद्यमिता के संगम को नई दिशा देने वाले उनके दूरदर्शी योगदान की भी पहचान है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके माता-पिता डॉ. रवि मलिक, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, तथा डॉ. रेनू मलिक, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से भी देश और समाज की महत्वपूर्ण सेवा की जा सकती है।

डॉ. रितेश मलिक ने इस सम्मान को अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और समाज के प्रति अपने दायित्व को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

0
0
Report
Pinewz
246445
PDPinewz DeskFollow28 Apr 2026, 04:49 am

केदारनाथ धाम से PINEWZ की खास रिपोर्ट, श्रद्धालुओं की भीड़ और दिव्य आरती का नज़ारा

Kedarnath, Uttarakhand:

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के बाद 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। तभी से बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कपाट खुलने के बाद पहले सोमवार के दिन PINEWZ की टीम केदारनाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन के लिए मौजूद थे. PINEWZ की टीम ने मंदिर से बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनके यात्रा और दर्शन के अनुभव साझा किए। मंदिर के आसपास के सुंदर और मनमोहक नज़ारों के साथ बाबा केदारनाथ की संध्या आरती का दृश्य भी दर्शकों तक पहुंचाया गया।

PINEWZ संवाददाता शक्ति ठाकुर की केदारनाथ धाम मंदिर से यह एक खास रिपोर्ट है।

0
0
Report
Pinewz
211002
PDPinewz DeskFollow23 Mar 2026, 01:08 pm

प्रयागराज में बड़ा हादसा l अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, चार मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Prayagraj, Uttar Pradesh:

 प्रयागराज में बड़ा हादसा l अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, चार  मजदूरों की मौत, कई गंभीर      

हादसे में 4 मजदूरों की मौत और 12 लोग घायल,

डीएम मनीष वर्मा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की,

घायलों का उपचार कराया जा रहा है,

डीएम ने कहा जो लोग भी हादसे के दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी,

सपा नेता पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज है,

एडीएम फाइनेंस की अध्यक्षता में हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित,

24 घंटे में कमेटी हादसे की जांच रिपोर्ट देगी,…..इस बीच सीएम ने प्रयागराज के फाफामऊ में हुए हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद घोषणा

सीएम ने की घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की भी घोषणा

सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी दिए निर्देश

 

बाइट --‌ मनीष वर्मा, डीएम प्रयागराज 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top