283203
फिरोजाबाद पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए दो पुलिस वाले घायल एडीजी आगरा मौके पर पहुंचे
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दो बदमाश को ढेर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों शातिर अपराधी ट्रेन के जरिए झारखंड भागने की कोशिश कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर इटावा और फिरोजाबाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर खेतों में जाकर पुलिस ने दोनों अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए फिरोजाबाद से आगरा रेफर किया गया है। एडीजी आगरा एसके भगत ने जानकारी देते हुए बताया की इटावा में 3 मई को लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन के जरिए झारखंड भागने की फिराक में है। जिसकी सूचना इटावा पुलिस को मिली और तुरंत ही एसओजी और सर्विलांस की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए इटावा पुलिस ने पहले शिकोहाबाद थाने में सूचना दी इसके बाद थाने की पुलिस भी बदमाशों की घेराबंदी में लग गई। लेकिन शातिर बदमाश ट्रेन के जरिए झारखंड के लिए निकल चुके थे तभी पुलिस ने ट्रेन में बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जिसमें बदमाश ने एक बच्चे को पकड़ लिया और पुलिस से पीछे हटने के लिए कहा जिस पर पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और बदमाश बच्चे को छोड़कर ट्रेन से कूद कर लोगों की बाइक छीन कर भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की और रेलवे ट्रैक के किनारे मक्का और चरी के खेतों में बदमाशों ने छुपने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वही मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आगरा एडीजी,डीआईजी फिरोजाबाद एसएसपी और कानपुर डीआईजी एवं इटावा एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं फिलहाल पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।0
0
Report
283203
डेढ़ साल के मासूम को पटक पटक कर मारने वाला हत्यारा विराज को फांसी की सजा सुनाई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र शिकोहाबाद के डेढ़ वर्षीय मासूम आरव को 30 मई को विराज ने पटक पटक कर हत्या कर दी थी पुलिस ने कुछ घंटे में ही विराज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था इस हत्याकांड हत्याकांड में पुलिस ने 6 दिन में अपनी रिपोर्ट कोर्ट में समिट कर दी उसके बाद 39 दिन में फास्ट्रेक कोर्ट फिरोजाबाद न्यायाधीश ने जिला जज डॉ.बब्बू सारंग को आज शुक्रवार को आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई डीजीसी राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि इस चर्चित मुकदमे में पुलिस और अभियोजन ने तेजी से पैरवी करते हुए मात्र 6 दिनों में 13 गवाहों की गवाही पूरी कराई गई। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया आरोपी को फांसी सजा दी गई इस कोर्ट के फैसले के बाद मासूम बच्चों के परिवार वालों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और मां ने कहा कि अब मुझे अब मेरे बच्चे को इंसाफ मिला0
0
Report
283203
फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी सफलता 150 गुम मोबाइल बरामद, 30 लाख के फोन मालिकों को लौटाए
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी सफलता 150 गुम मोबाइल बरामद, 30 लाख के फोन मालिकों को लौटाए फिरोजाबाद पुलिस ने गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में सफलता हासिल की है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जनपद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 150 गुम मोबाइल फोन बरामद6 किए हैं। करीब 30 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार जताया0
0
Report
Advertisement
283203
पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए टॉप्स लूटने वाले दो शातिर बदमाश, एक के पैर में लगी गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने लूट/छिनैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश देवेन्द्र उर्फ करुआ के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 23 जून को सांती-हाथवन्त रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रविन्द्र कुमार की पत्नी के कान से सोने का टॉप्स झपट लिया था। मामले में थाना खैरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सांखिनी मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई और घिरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में देवेन्द्र उर्फ करुआ घायल हो गया, जबकि उसके साथी विशाल को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया टॉप्स, दो अवैध तमंचे, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त आर-15 मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
283203
हैंड पंप संभालने के दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन से पाइप के छूने से करंट से दो भाइयों की मौत
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला नौझर मैं मंगलवार को अपने घर के बाहर लगे हैं हैंड पंप का पाइप निकाल कर सही करने के दौरान हाई टेंशन लाइन का करंट आने से दो सगे भाइयों की मौत होने से परिवार में कोहरा मच गया है। थाना फरिहा के गांव नगला नौझर निवासी दिनेश चंद के घर का हैंड पंप खराब हो गया था मंगलवार को दिनेश चंद के दो पुत्र अंकित 20 वर्ष तथा अंशुल 17 वर्ष हैंड पंप के पाइप निकलवा रहे थे उसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन से छू गए। लोहे के पाइप में करंट आने के साथ ही अंशुल और अंकित दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन बेहोशी की हालत में दोनों युवकों को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर उपचार के लिए पहुंचे किंतु डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दो युवा बेटों की मौत पर कोहराम मच गया है दोनों अविवाहित थे। शवो को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया।0
0
Report
