261205
अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-तंबौर मार्ग पर इट
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-तंबौर मार्ग पर इटौरी गांव के पास गुरुवार को एक बैटरी चालित ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक मुहम्मद सैद पुत्र मोहर्रम अली, निवासी खरौहां, वाहन चला रहा था। उसके साथ पीछे बैठे नसीम पुत्र हुसैनी, निवासी सेवता, भी यात्रा कर रहे थे। इटौरी गांव के निकट अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क से नीचे गड्ढे में जा पलटा। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा थाना रेउसा पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक लोगों की भीड़ लगी रही।0
0
Report
261205
बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन, विधायक ज्ञान तिवारी ने किया शुभारंभ रेउसा। जेष्ठ माह के पावन बड़े
Bamhnawa, Uttar Pradesh:बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन, विधायक ज्ञान तिवारी ने किया शुभारंभ रेउसा। जेष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के पांचवें मंगलवार के अवसर पर कस्बा रेउसा के बरौली क्षेत्र में इंडियन बैंक के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन सुधीर मिश्रा एवं सुनीत मिश्रा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी रहे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और देर तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्ण स्वरूप पांडेय, ब्रह्म स्वरूप पांडेय, विनोद यादव, अशोक बाजपेयी, राहुल त्रिपाठी, अंबुज मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। भंडारे के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।0
0
Report
261205
थान गांव चौराहे के पास खड़े ऑटो से टकराया सवारी ले जा रहा सीएनजी ऑटो। ऑटो सवार चालक समेत सात लोग घा
Kharoha, Uttar Pradesh:थान गांव चौराहे के पास खड़े ऑटो से टकराया सवारी ले जा रहा सीएनजी ऑटो। ऑटो सवार चालक समेत सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर। महमूदाबाद से सवारी लेकर रेउसा जा रहा सीएनजी ऑटो थान गांव चौराहे के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में सड़क पर खड़े दूसरे ऑटो से टकरा गया। दुर्घटनाना में ऑटो चालक रवि पुत्र मुन्ना निवासी सहजानी महमूदाबाद। सतगुरु पुत्र रामनाथ निवासी जियारी पुरवा समरदहा। फूल मती पत्नी धर्मेंद्र निवासी राम गांव गोडा बहराइच। साकीरा पत्नी तारु निवासी नरहर बाड़ा। रेशमा पत्नी बबन निवासी नरहर गोड़ा विशाल गुप्ता पुत्र बाल किशन निवासी अकसोहा रेउसा। और छब्बन पुत्र तालुक खान निवासी नरहर गोंडा बहराइच। को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल ऑटो चालक रवि, फूलमती और सतगुरु को रेफर कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
261205
रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आंधी-तूफान की भेंट चढ़ा, स्वागत के दौरान माला टूटने से भी मची चर्चा; ब
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आंधी-तूफान की भेंट चढ़ा, स्वागत के दौरान माला टूटने से भी मची चर्चा; बिना संबोधन लौटे साक्षी महाराज सीतापुर के रेउसा में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उस समय अव्यवस्था का माहौल बन गया, जब मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज के स्वागत के दौरान नेताओं की खींचतान से माला टूट गई। इसके कुछ ही देर बाद आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने पूरे कार्यक्रम को बाधित कर दिया, जिससे सम्मेलन स्थगित करना पड़ा और साक्षी महाराज बिना संबोधन दिए लौट गए। रेउसा में रविवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मौसम की मार और अव्यवस्था के कारण अधूरा रह गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद साक्षी महाराज दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए मंच पर एक बड़ी माला पहनाई जा रही थी, तभी कई नेताओं के एक साथ माला में शामिल होने की कोशिश के चलते खींचतान शुरू हो गई। इस दौरान माला टूटकर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई।0
0
Report
261205
भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा ब
Bamhnawa, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। रेउसा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अवस्थी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार चार दिनों से बिजली न आने के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि अधिकांश हैंडपंप और पानी की मोटरें बिजली पर निर्भर हैं। रातभर लोग अंधेरे और उमस में जागने को मजबूर हैं। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
