Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Almora263601

उत्तराखंड जन स्वास्थ्य मोर्चा ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की मांग के साथ सरकार पर निशाना साधा

DBDEVENDRA BISHT
Oct 26, 2025 10:31:57
Almora, Uttarakhand
उत्तराखण्ड जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की दुर्दशा के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष और उत्तराखण्ड जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि वर्ष 2014 के ऐतिहासिक आंदोलन के बाद भी स्वास्थ्य ढांचे में सुधार नहीं हुआ। मोर्चा ने चौखुटिया में सीएचसी की मांग को तत्काल पूरा करने की मांग की। संयोजक पी.सी. तिवारी ने कहा कि सरकार को प्रदेश के लिए आदर्श स्वास्थ्य नीति लागू करनी चाहिए। धौलादेवी ब्लॉक में हाल की मौतों पर उन्होंने मंत्री से नैतिक इस्तीफे की मांग की। कहा कि चिकित्सा तंत्र निजीकरण, भ्रष्टाचार और रसूखदारों की जकड़ में है। मोर्चा ने स्वास्थ्य सेवाओं पर न्यायिक आयोग गठित करने और मॉडल चिकित्सालय खोलने की मांग की। बाइट - पीसी तिवारी, अध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
8
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 31, 2025 06:19:01
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी में आज भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झाँसी महानगर द्वारा भव्य "रन फॉर-यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी (प्रभारी मंत्री, झाँसी), पंडित रवि शर्मा विधायक झांसी की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा, माननीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इलाहाबाद बैंक चौराहा, झाँसी स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य एकता यात्रा निकाली गई, जो झाँसी की ऐतिहासिक धरती पर जन-जन में एकता और अखण्डता का संदेश लेकर आगे बढ़ी। यात्रा का समापन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ !
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:38:06
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रेउसा में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में हुआ। यह दौड़ रेउसा से शुरू होकर बभनावा गांधी पार्क तक आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अनंत मिश्रा खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी रामेंद्र तिवारी और सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार प
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:22:42
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:13:47
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top