Back
ब्रज रज उत्सव का भव्य शुभारम्भ: भक्ति-संगीत से मथुरा गूंज उठा
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 27, 2025 06:38:40
Mathura, Uttar Pradesh
भक्ति, संगीत और संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ ब्रज रज उत्सव का शुभारम्भ
– यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ ने बांधा समा, गूंज उठा पूरा परिसर भक्ति के रंग में
मथुरा। श्रीकृष्ण की पावन भूमि मथुरा में रविवार को धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर ब्रज रज उत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी (मांट), विधायक मेघ श्याम सिंह (गोवर्धन), पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उद्वबोधन में कहा कि “ब्रज के कण-कण में संगीत और राधा-कृष्ण की लीलाएं बसती हैं। यही कारण है कि यहां की रज आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है।” दीपावली के बाजार के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का यह आयोजित ब्रज रज उत्सव अब उस ऊंचाई पर पहुंच चुका है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से तीन घंटे का समय दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार इसमें सम्मिलित हो चुके हैं। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि ब्रज की आत्मा, संस्कृति और भक्ति का जीवंत उत्सव बन चुका है। इससे पूर्व शुभारम्भ अवसर पर अतिथियों का स्वागत ब्रज की परंपरा के अनुसार फूल-मालाओं, पगड़ी और मंगल गीतों से किया गया। अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्प स्टॉलों का अवलोकन किया। ब्रज की लोक कलाओं, गौसेवा, ग्रामीण उत्पादों और चित्रकला से सजे स्टॉलों ने सभी का मन मोह लिया। ढोल, ढप और बीन की लय से पूरा परिसर गूंजता रहा। स्थानीय कलाकारों की टोलियों ने रसिया गीतों और मुरली वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच के चारों ओर सजी दीपमालाएँ और रंगोलियाँ उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रही थीं। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, परिषद के एसीईओ मदन चंद्र दुबे, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, तथा गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आगामी कार्यक्रमों में 27 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी भजन संध्या से श्रद्धा और भक्ति का नया रंग भरेंगे,
नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने ‘द डिवाइन कृष्णा’ से रचा भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संसार
– शास्त्रीय नृत्य की लय में झलका श्रीकृष्ण का बालपन, रास और माधुर्य
मथुरा। ब्रज रज उत्सव के पहले दिन दर्शकों को उस क्षण का इंतज़ार था जब मंच पर क्लासिकल नृत्यांगना यास्मीन सिंह अपनी प्रस्तुति “द डिवाइन कृष्णा” लेकर आईं — और जैसे ही घुंघरुओं की झंकार गूंजी, पूरा पंडाल भक्ति और सौंदर्य के रंग में रंग उठा।
रविवार को यास्मीन सिंह ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर रासलीला तक की झलकियों को अद्भुत भाव और लय में पिरोया। मंच पर उनकी हर मुद्रा, दृष्टि और भावभंगिमा मानो वृंदावन की गलियों में बिखरे रास रस को सजीव कर रही थी। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर रासलीला तक की झलकियों को सजीव किया। उनकी साथी कलाक़ारों के साथ हर मुद्राएँ, भाव और नृत्य की लय मानो दर्शकों को वृंदावन के रस, माधुर्य और भक्ति के रंगों में डुबो रही थीं। 
नृत्य की शुरुआत धीमी गति से हुई — बालकृष्ण की निश्छलता और स्नेह से भरे भावों के साथ। जैसे-जैसे ताल बढ़ी, मंच पर यास्मीन सिंह की ऊर्जा, भाव और संगीत का संगम दर्शकों को एक अलौकिक अनुभूति देता गया। कृष्ण और गोपियों का रास दृश्य जब मंच पर जीवंत हुआ तो दर्शक भावविभोर हो उठे। कई क्षणों में पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
“द डिवाइन कृष्णा” केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि भक्ति, भाव और ब्रज की संस्कृति का जीवंत अनुभव बन गया — जिसने ब्रज रज उत्सव के पहले दिन को अविस्मरणीय बना दिया।
यास्मीन सिंह ने प्रस्तुति के बाद कहा, “ब्रज भूमि पर कृष्ण लीला को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। यहां की रज में भक्ति बसती है — और वही भावना इस नृत्य में बहती रही।”
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
2
Report
0
Report
0
Report
0
Report
3
Report
6
Report
3
Report
0
Report
2
Report
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 में जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। पुलिस लाइन से रैली निकलकर कलेक्ट्रेट तिराहा तक जाकर वापस पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई।
3
Report
0
Report
0
Report
3
Report
3
Report
2
Report
 Eshan Khan
Eshan Khan Aditya
Aditya Deepak Chaudhary
Deepak Chaudhary Sundaram Singh
Sundaram Singh Pinewz Desk
Pinewz Desk PAWAN PANDEY
PAWAN PANDEY SANJEEV AZAD
SANJEEV AZAD