Back
आगरा की बेटी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया सम्मान
Agra, Kuberpur, Uttar Pradesh
दुबई में आयोजित 7वें रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा की बेटी प्राची पचौरी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। 16 देशों की भागीदारी वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय महिला रोल बॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में केन्या को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल और वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शाहगंज स्थित रुई की मंडी में प्राची पचौरी के निवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत की नारी शक्ति का डंका रोल बॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी बजा है और यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। महिला रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में यह भारत का तीसरा खिताब है। फाइनल में केन्या, जो लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरी थी, को भारतीय टीम ने कड़े मुकाबले में पराजित किया। फाइनल में प्राची पचौरी के साथ इशिका शर्मा और सुविधा सरीन के शानदार तालमेल ने जीत की नींव रखी। सेमीफाइनल में भारत ने ईरान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। सम्मान समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्राची से उनके खेल जीवन, संघर्ष और सफलता की यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि योगी सरकार खेल प्रतिभाओं के साथ खड़ी है और खेल से जुड़ी किसी भी आवश्यकता या समस्या में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। प्राची पचौरी ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से रोल बॉल में निरंतर कठिन परिश्रम कर रही हैं। वर्तमान में वह बोस्टन पब्लिक स्कूल, पश्चिमपुरी में कोच सुमित पाराशर के निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं। 10 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक पुणे में आयोजित इंडिया कैंप में एक माह के प्रशिक्षण के बाद भारतीय टीम दुबई रवाना हुई थी। प्राची ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट पॉल चर्च कॉलेज, संजय प्लेस, आगरा से 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। खेल उपलब्धियों की बात करें तो अब तक वह राष्ट्रीय स्तर पर 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनका चयन इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल रोल बॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ था, जहां फाइनल में तमिलनाडु को हराकर उन्होंने वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की की। स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ रमाशंकर त्यागी, सुनील करमचंदानी, आदेश त्यागी, पूर्व पार्षद अनीता खरे, उमेश पेरवानी, संदीप उपाध्याय, संदीप वर्मा, पार्षद राधा रानी, गौरव सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और प्राची के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
*रामपुर::थाना सिविल लाइन कोतवाल संजीव कुमार को मिली बड़ी कामयाबी, कार पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
1
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद की कोसीकला के नवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे टायर प्लांट से निकल रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी
0
Report
0
Report
0
Report
24
Report