262001
UP NEWS : PM मोदी के जन्म दिन पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मरीजों को फल और आयुष्मान कार्ड बांटे
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बिलसंडा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया जिस पर बीसलपुर विधान सभा से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा सहित भाजपा के नेताओं ने तमाम जगहों पर सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल और आयुष्मान भारत कार्ड वितरण किए ताकि घर का मुखिया अपने परिवार का पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करा सके। वहीं विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि इस मौके पर आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में नई जगहों जैसे सरकारी नई बिल्डिंग,तालाब,नदी के किनारे सहित तमाम जगहों पर दीपक जलाने का काम किया जाएगा। वहीं विधायक विवेक वर्मा का कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा संकल्प के रूप में सभी ने मनाने का संकल्प लिया है उन्होंने यह भी बताया कि यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ छत्रपाल सिंह,आयुष्मान कार्ड प्रभारी जयेश मिश्रा,चीफ फार्मासिस्ट अवधेश गुप्ता,मुशाहिद रजा भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और बीजेपी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
262001
UP NEWS : बिलसंडा में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया
Pilibhit, Uttar Pradesh:लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करने के लिए पीलीभीत में दर्जनों पंचायत सहायकों ने बिलसंडा के खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला को कई मांगों का ज्ञापन देकर धरने में शामिल होने लखनऊ जाने के लिए अनुमति मांगी है। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे पंचायत सहायकों को खंड विकास अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पंचायत सहायकों का कहना है बीते रविवार के दिन यानी छुट्टी के दिन प्रशिक्षण रखा गया था जिसके चलते लोग वह लोग नहीं पहुंच पाए। गौरतलब है पंचायत सहायकों की मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर दर्जनों पंचायत सहायकों ने आज सोमवार के दिन दोपहर लगभग 2:00 बजे बिलसंडा ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से मानदेय में वृद्धि करना,स्थानीयकरण, महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश और समायोजन की व्यवस्था करने की बातों सहित तमाम बिन्दुओं की मांग की गई।0
0
Report
262001
UP NEWS : बुजुर्ग पर डीजल डालकर आग लगाने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने जेल भेजा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में बुजुर्ग के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने पिता और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल कराकर चालान कर दिया है। यह घटना दो दिन पहले 11 सितंबर शुक्रवार की रात घटी थी। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के रहने वाले ने रामदास ने आरोप लगाया था कि उसके गांव के राजेश कुमार के ऊपर उसके 62000 आ रहे थे। जब रुपए मांगे तो इसी बात को लेकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। आरोप है राजेश और उसके दो पुत्रों ने उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी जिससे रामदास बुरी तरह झुलस गया था। पीड़ित बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। आज रविवार के दिन पुलिस ने आरोपी राजेश और उसके पुत्र अनिकेत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
262001
UP NEWS : रुपए मांगने पर बुजुर्ग पर डीज़ल डालकर आग लगाई,तीन पर केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में एक बुजुर्ग पर डीजल डालकर आग लगाने का गांव के युवक पर आरोप लगा है आग से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में जिसके परिजन एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुजुर्ग के पुत्र ने एक नामजद सहित 3 लोगों पर थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दरअसल मामला पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव का है जहां के रहने वाले रामदास पुत्र बालक राम उम्र 50 वर्ष का कहना है कि गांव के रहने वाले राजेश कुमार के ऊपर उसके 62 हजार रुपए आ रहे है।आरोप है जब रामदास अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी रास्ते में रामदास ने राजेश से रुपए मांगे आरोप है राजेश और उसके दोनों पुत्र गाली गलौज करने लगे इतने में राजेश का पुत्र डीज़ल ले आया तीनों ने पकड़कर रामदास के ऊपर डीज़ल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बुजुर्ग की पत्नी रामप्यारी जिन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टर रामबचन पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।0
0
Report
262001
UP NEWS : घनश्यामपुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब,आधे गांव की बिजली गुल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना बिलसंडा क्षेत्र के घनश्यामपुर में लगभग आधा गांव की बिजली गुल होने से दर्जनों गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ट्रांसफार्मर से बिजली खराब होने के बारे में लाइन मैन से भी कहा जिसके बाद योगी सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर पर भी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके 24 घंटे बीच जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर से बिजली ठीक नहीं कराई गई। जिसके चलते उन्हें रात में बिजली घर आना पड़ा वहीं एसडीओ यशवीर सिंह का कहना वह मीटिंग से लौट रहे हैं विद्युत कर्मियों को गांव भेजकर ग्रामीणों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा।0
0
Report
