icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206001
VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1h ago

दिवंगत पुलिस कर्मी परिवार को 72 लाख की सहायता

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की गई है। आज 18 अप्रैल 2026 को एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत अनुचर अनिल कुमार पाण्डेय के परिजनों को 72 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह चेक उनकी पत्नी और माता को प्रदान किया गया, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन इटावा में अनुचर के पद पर तैनात थे, जिनकी 23 मार्च 2024 को एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एक एमओयू हुआ है, जिसके तहत ड्यूटी के दौरान या अन्य कारणों से दिवंगत कर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी योजना के अंतर्गत यह 72 लाख रुपये की सहायता राशि परिवार को दी गई है। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
0
0
Report
Pinewz
206001
VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow4d ago

टावर ड्रामा का सुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका की परिजनों ने करवाई मंदिर में शादी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बसरेहर क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किल्ली तिराह के पास हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। युवक, जिसकी पहचान सुनील बाल्मीकि के रूप में हुई, विकास भवन में सफाई कर्मचारी है। उसका आरोप था कि उसकी प्रेमिका के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे स्थिति को शांत कराया जा सका। थाने में भी युवती ने बालिग होने के नाते अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की और परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। आखिरकार, सोमवार को दोनों परिवारों की सहमति से एक स्थानीय मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी गई। इस तरह हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत प्यार और सहमति के साथ हुआ
0
0
Report
Pinewz
206001
VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5d ago

TET से छूट की मांग हुई तेज,मशाल जलूस निकाल किया प्रदर्शन

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-जिला मुख्यालय पर आज बेसिक शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला जहां RTE एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने TET परीक्षा से छूट की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2010 से पहले उनकी नियुक्ति उस समय के निर्धारित मानकों के अनुसार हुई है और NCTE की अधिसूचना में भी ऐसे शिक्षकों को नई योग्यता से छूट दी गई है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि हाल के न्यायिक फैसलों के बाद अब उन पर TET पास करने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न कर पाने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का खतरा मंडरा रहा है जिससे देशभर के लाखों शिक्षक और उनके परिवार मानसिक तनाव में हैं। इसी मांग को लेकर शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कचहरी तक प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और सरकार से स्पष्ट कानून या संशोधन लाने की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
206001
VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow6d ago

प्रेमिका से शादी की जिद,टावर पर चढ़ा युवक”

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बसरेहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामला रविवार दोपहर करीब चार बजे का है, जब कस्बा बसरेहर निवासी सुनील बाल्मीकि, जो विकास भवन में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, किल्ली तिराह के पास नई बस्ती में लगे टावर पर जा चढ़ा। युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवक क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं। युवक का आरोप है कि इस बात को लेकर युवती के साथ मारपीट भी की जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान युवती को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है, जहां समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश जारी है, जबकि युवती भी युवक से शादी की जिद पर अड़ी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top