845439
बेतिया-गोपालगंज मुख्य सड़क पर पुलिया का अप्रोच धंसा — आवागमन में बढ़ी परेशानी, निर्माण गुणवत्ता पर
Bettiah, Bihar:बेतिया-गोपालगंज मुख्य सड़क पर पुलिया का अप्रोच धंसा — आवागमन में बढ़ी परेशानी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल। नौतन। बेतिया-गोपालगंज मुख्य सड़क पर मच्छरगावा के समीप दो स्थानों पर पुलिया का अप्रोच धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क के बीचों-बीच गहरे गड्ढे बन जाने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण मनोज यादव,मुन्ना यादव, दिनेश कुमार,शिव कुमार यादव,डा कासिम अंसारी,दिलीप कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि देर रात हुई बारिश के बाद पुलिया का अप्रोच धंस गया, जिससे सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन अप्रोच धंसने के कारण चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर थोड़ी बारिश के बाद ही अप्रोच धंस जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता की जगह लापरवाही बरती गई, जिसके कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त अप्रोच की मरम्मत कराने, सुरक्षा संकेतक लगाने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
845439
बीएलओ ने मतदाता सुची से काटा नाम। --- मतदाताओं ने प्रखंड मुख्यालय की मनमानी पर किया प्रदर्शन। नौतन:
Bettiah, Bihar:बीएलओ ने मतदाता सुची से काटा नाम। --- मतदाताओं ने प्रखंड मुख्यालय की मनमानी पर किया प्रदर्शन। नौतन: प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में बीएलओ कृष्णा यादव द्वारा पंचायत के सैकड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने तथा गोपालगंज व डबरिया पंचायत के सैकड़ों लोगों का नाम मतदाता सुची में जोड़ने से नाराज लोगों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए बीएलओ पर कारवाई की मांग किया। मतदाता विरेन्द्र यादव, धुरेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव,लालबाबु यादव, सत्येन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव,मुन्ना यादव, चंद्रिका यादव,सागर यादव, धर्मेंद्र यादव, शैलेन्द्र यादव आदि ने बताया कि बीएलओ कृष्णा यादव वर्तमान मुखिया के भाई हैं।जबकि वार्ड नंबर एक के कुछ मतदाता मुखिया पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।जिसको लेकर बीएलओ पंचायत के दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया है।वहीं जिला गोपालगंज के सपाया ढाला, कुचायकोट व नौतन के डबरिया पंचायत में स्थाई रूप से बसे करीब तीन सौ लोगों का जाली नाम भगवानपुर पंचायत में जोड़ दिया है।ताकि बीएलओ अपने मुखिया भाई की फर्जी मतदाताओं से मदद कर सके। ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी लोग विगत विधानसभा में भी मतदान किये है। लेकिन ईधर उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।जिसकी लिखित शिकायत साबूत के साथ बीडीओ व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में दिया गया है। बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया का अगर इस दिशा में सुधार कर उनका नाम नहीं जोड़ा जाता है तो सभी पंचायत के लोग प्रखंड व जिला मुख्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।वहीं इस संबंध में बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि उनका आवेदन व मतदाता सूची मिली है गलत मतदाताओं का नाम काटने व उनका नाम जोड़ने के लिए कारवाई किया जा रहा है।0
0
Report
845439
नौतन में परिवहन विभाग की दबंगई। ---तीस हजार की मांग नहीं देने पर बयालिस हजार का कटा चालान। --युपी से
Nautan Dube, Bihar:नौतन में परिवहन विभाग की दबंगई। ---तीस हजार की मांग नहीं देने पर बयालिस हजार का कटा चालान। --युपी से बेतिया ले जा रहा था ट्रक से गिट्टी। नौतन में परिवहन विभाग की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से अवैध वसूली नहीं देने पर भारी चालान काटे जाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, नौतन-गोपालगंज मुख्य मार्ग स्थित मच्छरगांवा में परिवहन विभाग की टीम ने गिट्टी लदे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक उत्तर प्रदेश के झांसी से गिट्टी लेकर बेतिया जा रहा था। ट्रक चालक मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि वाहन के सभी कागजात सही होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा पहले 30 हजार रुपये की मांग की गई। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो परिवहन विभाग ने 42 हजार रुपये का चालान काट दिया। इस कार्रवाई के बाद अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया और वे दहशत में आ गए। चालक का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से मनमानी और दबाव बनाने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश से आए चालक ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
845439
*नौतन पुलिस की बड़ी सफलता: 5 वर्षीय मासूम 2 बजे दिन में बरामद* नौतन थाना क्षेत्र के फतेहपुर रेखा सु
Nautan Dube, Bihar:*नौतन पुलिस की बड़ी सफलता: 5 वर्षीय मासूम 2 बजे दिन में बरामद* नौतन थाना क्षेत्र के फतेहपुर रेखा सुंदर पट्टी, वार्ड नं-6, पकड़िया पंचायत से 5 वर्षीय मासूम बालक सुबह 6 बजे अचानक गायब हो गया था। बच्चे के लापता होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही नौतन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान ने तुरंत टीम गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी मदद और मुखबिरों के जाल से महज 2 दिन में बड़ी सफलता हासिल की। थाना प्रभारी की मेहनत रंग लाई और मासूम को श्रीनगर से खड्डा पंचायत क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे को पाकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने नौतन पुलिस और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान का आभार जताया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। नौतन थाना ने साबित कर दिया कि पुलिस चाहे तो कोई भी मुश्किल काम नहीं।0
0
Report
845439
चाकू मारकर युवक की हत्या । ---- शव मुख्य सड़क पर रखकर की आगजनी और प्रदर्शन। बैरिया।। थाना क्षेत्र क
Nautan Dube, Bihar:चाकू मारकर युवक की हत्या । ---- शव मुख्य सड़क पर रखकर की आगजनी और प्रदर्शन। बैरिया।। थाना क्षेत्र के मच्छरगावां में शुक्रवार की रात्रि करीब10 बजे असामाजिक तत्वों ने एक युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है। युवक की पहचान छबिला यादव के 25 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव के रूप में हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। तों ग्रामीणों में आक्रोश क़ायम हों गया।स्थानीय लोगों ने जगदीशपुर, नौतन, मंगलपुर मुख्य हाईवे को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। और आगजनी कर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी समेत घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों की उपस्थिति की मांग पर अड गये। जाम एवं प्रदर्शन की सुचना पर नौतन ,बैरिया थाना की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ 2 रजनी कांत प्रियादर्शी मच्छरगावां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक पुत्र राधेश्याम था जिसे भी असामाजिक तत्वों ने चाकू मारकर मौत के घाट पहुचा दिया। राधेश्याम की शादी विगत दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव में हुई थी। लेकिन दांपत्य जीवन से कोई संतान नहीं है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं । इधर सदर एसडीपीओ 2 रजनी कांत प्रियादर्शी ने बताया कि सुचना प्राप्त होने पर बैरिया पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। जांच पड़ताल में महिला की छेड़खानी के कारण विवाद का मामला सामने आया है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर लिया गया है। जिनके गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। वहीं दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गय।0
0
Report
