icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
284003

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

Jhansi, Uttar Pradesh:सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव सूरसदन प्रेक्षागृह में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलन कर के हुई। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जैसे स्वागत गान ,सरस्वती वंदना, तेरी बातों में ,बॉलीवुड मैशअप,महिला सशक्तिकरण आदि रही। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए हुए इंडिया'एस डांसिंग सुपरस्टार के फाइनलिस्ट अक्षय पाल जिन्होंने बच्चों के साथ खूब एंजॉय किया और साथ ही बच्चों की अलग-अलग प्रस्तुतियों पर उनका मनोबल भी बढ़ाया। साथ ही कार्यक्रम में सत्र 2025 26 के सभी कक्षाओं के रैंक होल्डर्स को भी शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही बोर्ड रिजल्ट में टॉप करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अक्षय पाल के द्वारा भी कार्यक्रम में एक विशिष्ट प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर दर्शन गण काफी रोमांचित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी विधायक खैरागढ़ तथा अनिता कुशवाहा उपाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश रही विशेष स्थिति के रूप में आबकारी विभाग से सुशील कुमार मौर्या जी और पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति जी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही श्रीमती अनिता कुशवाहा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को देखकर मन काफी प्रसन्न और हो उठता है और अपना बचपन याद आने लगता है। स्कूल प्रबंधक मानवेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया विद्यालय इस तरीके के कार्यक्रम प्रतिवर्ष करता रहता है जिससे बच्चों के अंदर भी सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर रुचि बनी रहे और उनका उत्साह वर्धन भी होता रहे। स्कूल प्राचार्य रवि लरियाल ने बताया विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद अनुशासन कभी काफी ध्यान रखा जाता है जिससे कि हमारे आने वाली पीढ़ी जो भविष्य हैं उनमें अनुशासन बना रहे। मंच का संचालन कोऑर्डिनेटर ललिता संत तथा इला सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम पूजन मौर्य प्रशांत गौतम सुरेंद्र सिंह सूरज परमार राधा गौतम ज्योति शर्मा अंजली बंसल सपना बंसल रुचि खंडेलवाल पूजा सिंह स्मिता गुप्ता आरजू पांडे सारिका गौतम मंजू मिश्रा रचना गुप्ता तनुजा के नेहा गुप्ता रोशनी गुप्ता मंजू सिंह बिंदिया सिंघल अनुपम शाक्य ममता परमार दीक्षा मंगलानी अमन खान रौनक शर्मा अमन सिंह रितु अग्रवाल जूली सिंह लोकेश अग्रवाल दीपक उपाध्याय कुमार पुष्कर कृष्ण कुलश्रेष्ठ नियम अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
0
0
Report
Pinewz
321407
Journalist Lavi KishoreJournalist Lavi KishoreFollow2 Apr 2026, 10:49 am

यूपीपीसीएस में 46वीं रैंक हासिल कर बेटी ने बढ़ाया मान

Khanpur, Rajasthan:आगरा:- कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संघर्ष के दम पर कुमारी पूनम झां ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। सीता नगर में उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें बधाई दी। साधारण परिवार से आने वाली पूनम ने वर्षों की मेहनत, असफलताओं से मिली सीख और परिवार के सहयोग के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां भी आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्होंने अध्यापक की नौकरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी और पूरी तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं। स्वागत समारोह में लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया। भाई जगन दीप झां ने कहा कि पूनम की सफलता यह साबित करती है कि मजबूत इरादों से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पूनम ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत और धैर्य जरूरी है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। इस अवसर पर सोमप्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा, राज शर्मा, जेडी शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
458880
Journalist Lavi KishoreJournalist Lavi KishoreFollow2 Mar 2026, 06:58 am

क्षत्रिय सभा के होली मिलन समारोह में पत्रिका विमोचन, UGC ‘काला कानून’ के विरोध का संकल्प

Phoolkheda, Madhya Pradesh:आगरा:- क्षत्रिय सभा शाखा यमुनापार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभा की पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने सभी क्षत्रिय बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। समारोह में मुख्य वक्ताओं ने UGC के कथित ‘काले कानून’ का विरोध करने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि इस विषय में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक से भी निवेदन किया जाएगा कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएं और समाज का सहयोग करें। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री बृजराज सिंह सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दलवीर सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष संजय जादौन सहित आर.के. राघव, कपूर चंद सिकरवार, वीरेंद्र सिंह चौहान, अनिल चौहान, टीकम सिंह तौमर, शकरध्वज सिंह धाकरे, आर.पी. सिंह, लखपत सिंह तौर, जे.पी. धाकरे, श्लोक सिकरवार, हुकुम सिंह तौमर और लाखन सिंह चौहान मौजूद रहे। समारोह का समापन आपसी भाईचारे और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने के आह्वान के साथ किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
282006
Journalist Lavi KishoreJournalist Lavi KishoreFollow14 Feb 2026, 04:49 am

पीली सेना अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने दी वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं

Kuberpur, Uttar Pradesh:आगरा:- पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खडेलवाल ने मोहब्बत के दिन यानी वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मोहब्बत केवल प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे ईश्वर, अल्लाह, देश, देशवासियों, माता-पिता, भाई-बहनों, दोस्तों और जीवनसाथी सभी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन्स डे प्रेम को खुलकर व्यक्त करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का दिन है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन प्रेम, सम्मान और सकारात्मकता को बांटना चाहिए। शबाना खडेलवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सभी देशवासियों को वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोहब्बत समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए इसे दिल खोलकर साझा करना चाहिए।
0
0
Report
Pinewz
282006
Journalist Lavi KishoreJournalist Lavi KishoreFollow13 Feb 2026, 05:23 pm

जवाहर पुल पर नो-एंट्री के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Kuberpur, Uttar Pradesh:आगरा में जवाहर पुल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों को पुल से गुजरते दिखाया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ यातायातकर्मी सुविधा शुल्क लेकर भारी वाहनों को नो-एंट्री में निकालने दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा डायवर्जन और सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद इस तरह की गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो-एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। पहले भी यातायात संबंधी घटनाओं में जानमाल का नुकसान हो चुका है, इसके बावजूद कथित लापरवाही जारी रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो कुछ कर्मियों की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की मांग उठ सकती है। यह भी चर्चा है कि मामले की शिकायत उच्च स्तर तक, यहां तक कि राज्य सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब देखना होगा कि यातायात विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करता है या नहीं। स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Back to top