210301
लाइव फायरिंग का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप,नशे की हालत में पंडित ट्रेडर्स के मालिक ने दागी गोली
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:लाइव फायरिंग का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप। मामूली विवाद के बाद नशे की हालत में पंडित ट्रेडर्स के मालिक ने की फायरिंग ! लोगों के समझाने पर नाराज होकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने का दावा। गोली एक युवक के हाथ को छूकर निकली, कार का शीशा तोड़ने और धमकी देने का भी आरोप। आशीष साहू और अर्पित साहू ने शशिकांत तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। सख्त धाराओं में केस और लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
210506
डीएम के आदेश पर गांव पहुंचे एसडीम करणवीर सिंह,भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर स्वयं चलाकर गांव की गौशाला
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर - गौशाला में मृत गौवंशों की वीडियो वायरल होने का मामला, डीएम के आदेश पर गांव पहुंचे एसडीम करणवीर सिंह,भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर स्वयं चलाकर गांव की गौशाला पहुंचे,SDM का भारी बारिश में टैक्टर चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल ,मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली गांव का.0
0
Report
210506
गौ शाला का निरीक्षण करने वाली टीम को रोककर ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते पर 2km तक पैदल चलाया।
Muskara, Uttar Pradesh:एक कहावत है कि गये थे हरि भजन को और खोटन लगे कपास ऐसा ही कुछ हुआ आज उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के गैहरौली गांव में जहां पर एक गौ शाला का निरीक्षण करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बीच रास्ते पर राेक कर, जाँच टीम को दो किलोमीटर तक कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर कर दिया, जांच करने वाले अधिकारियों में मुस्करा ब्लॉक के बीडीओ और सचिव व सीबीओ शामिल थे जो अधिकारी सरकारी गाड़ियों से नीचे नहीं उतर कर बात नहीं करते थे आज ग्रमीणों की जिद के सामने कीचड़ भरे रास्ते पर गिरते पड़ते हुए चलते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही यहाँ पर सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सकें।0
0
Report
Advertisement
210301
दूरी नहीं रोक पाई भाई-बहन का अटूट रिश्ता, टीवी पर भाई को देखा तो गाजीपुर से राखी लेकर हमीरपुर पहुंची
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:दूरी नहीं रोक पाई भाई-बहन का अटूट रिश्ता, टीवी पर भाई को देखा तो गाजीपुर से राखी लेकर हमीरपुर पहुंचीं मुंहबोली बहन, चार साल बाद हुई मुलाकात ================== हमीरपुर। रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं और फिर उन्हें न तो उम्र की सीमा रोक पाती है और न ही दूरी। ऐसा ही एक भावुक रिश्ता हमीरपुर में देखने को मिला, जहां गाजीपुर की 65 वर्षीय लक्ष्मीना अपने मुंहबोले भाई और सदर एसडीएम अभिषेक कुमार को राखी बांधने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर हमीरपुर पहुंच गईं। चार साल बाद सामने आए भाई-बहन की मुलाकात ने माहौल को भावुक कर दिया। गाजीपुर जिले के जरगो गांव निवासी लक्ष्मीना की मुलाकात वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम अभिषेक कुमार से हुई थी। उस समय वह अपनी विरासत से जुड़ी समस्या लेकर उनके पास पहुंची थीं। हाथों में शिकायती पत्र और आंखों में परेशानी के आंसू देख एसडीएम ने उनकी समस्या सुनी और उसका समाधान कराया। समस्या का समाधान होने के बाद लक्ष्मीना ने संकोच के साथ एसडीएम से कहा कि वह एक गरीब महिला हैं, लेकिन उन्हें अपना भाई मानती हैं। उन्होंने भाई के हाथ पर राखी बांधने की इच्छा जताई। एसडीएम ने भी सहर्ष उनकी राखी स्वीकार कर ली। उस दिन राखी के धागे से ऐसा रिश्ता जुड़ा, जिसमें खून का संबंध भले ही नहीं था, लेकिन भाई-बहन का अपनापन किसी सगे रिश्ते से कम नहीं था। समय बीतता गया और एसडीएम अभिषेक कुमार का तबादला दूसरे जिलों में हो गया। वर्तमान में वह हमीरपुर सदर तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। इस दौरान करीब चार साल तक दोनों की मुलाकात नहीं हुई और न ही कोई संपर्क हो सका। हाल ही में कलक्ट्रेट में हुए एक धरना-प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अभिषेक कुमार का बच्चों को समझाते हुए वीडियो टीवी पर प्रसारित हुआ। इसी दौरान लक्ष्मीना की नजर टीवी पर अपने मुंहबोले भाई पर पड़ी। चार साल पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। उन्होंने इस बार दूरी को रिश्ते के बीच नहीं आने दिया और रक्षाबंधन पर राखी लेकर गाजीपुर से हमीरपुर पहुंच गईं। अचानक सामने बहन को देखकर एसडीएम अभिषेक कुमार भी भावुक हो गए। लक्ष्मीना ने अपने मुंहबोले भाई की कलाई पर राखी बांधी तो भाई-बहन के इस अनोखे रिश्ते को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि उनकी एक बहन विदेश में रहती हैं, लेकिन लक्ष्मीना ने उनकी कमी पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि राखी का यह रिश्ता उनके लिए बेहद खास है और चार साल बाद बहन से मिलना उनके लिए भावुक कर देने वाला पल है। *राखी के धागे ने फिर जोड़ दिया चार साल पुराना रिश्ता* खून के रिश्ते से परे बने इस भाई-बहन के रिश्ते ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चे रिश्तों के लिए न खून का रिश्ता जरूरी है और न ही पास रहना। दिल में अपनापन हो तो सैकड़ों किलोमीटर की दूरी भी रिश्ते की डोर को कमजोर नहीं कर सकती।0
0
Report
210301
जिला अस्पताल में नशेबाजी का वीडियो वायरल,नशेड़ी युवक सदर भाजपा विधायक का बताया जा रहा है रिश्तेदार
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर: जिला अस्पताल में नशेबाजी का वीडियो वायरल, जिला अस्पताल के रेस्ट रूम में लैब एसिस्टेंट आशीष प्रजापति का नशेबाजी करने का वीडियो हुआ वायरल. सरकारी कुर्सी पर पैर फैलाकर नशा करता नजर आया आशीष प्रजापति वीडियो में शराब और सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखा युवक,हमीरपुर भाजपा सदर विधायक मनोज प्रजापति का है रिस्तेदार. सरकारी कर्मचारी की मौजूदगी में नशेबाजी के आरोप से उठे सवाल, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान, जिला अस्पताल का मामला..।।0
0
Report
