icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow2d ago

फाइव डे बैंकिंग पर गाजीपुर में बैंक कर्मचारी गरजे! सरकार को दो टूक—मांग नहीं मानी तो 28-29 सितंबर...

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के गाजीपुर पश्चिम और पूर्व क्षेत्रीय कार्यालयों पर सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया। महुआबाग और प्रकाश नगर में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था जल्द लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने PLI में भेदभाव खत्म करने और यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के जरिए समस्याओं का समाधान करने की भी मांग उठाई। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष कुमार ने साफ कहा कि फाइव डे बैंकिंग कर्मचारियों की वर्षों पुरानी और पूरी तरह न्यायसंगत मांग है। बैंक कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए अब इस मांग पर और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोष कुमार के मुताबिक IBA, DFS और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच फाइव डे बैंकिंग को लेकर दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। वहीं 28 और 29 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले श्रम आयुक्त के समक्ष एक और बैठक प्रस्तावित है। यूनियन नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर बैठक में भी समाधान नहीं निकला तो देशभर में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं हड़ताल के चलते गाजीपुर में बैंकिंग सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा। यूनियन के अनुसार जिले की करीब 250 सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ और लगभग 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया। करीब 200 करोड़ रुपये की क्लियरिंग भी प्रभावित रही। बैंक कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि फाइव डे बैंकिंग समेत उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अब नजरें 28 और 29 सितंबर की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल और उससे पहले होने वाली वार्ता पर टिकी हैं।
0
0
Report
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow2d ago

गाजीपुर में 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार! तमंचा-कारतूस के साथ भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाजिर हुसैन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त मनिया गांव का रहने वाला और 28 वर्ष का बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नाजिर हुसैन के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2026 तक के कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बताए गए हैं। तमंचा और कारतूस की बरामदगी के मामले में भांवरकोल थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव और पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
0
0
Report
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow2d ago

गाजीपुर में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!, 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पैकेट में कुल 10.092 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश और फैजान अहमद के रूप में हुई है, दोनों मोहम्मदाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने गांजे के साथ होंडा एसपी मोटरसाइकिल संख्या UP61 BL 9633 भी बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 676/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गांजा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow3d ago

धामूपुर में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी

Ghazipur, Uttar Pradesh:देश की आन-बान और शान के प्रतीक परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर गाजीपुर का धामूपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहुंचकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अब्दुल हमीद जैसे वीर सैनिकों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सभी 21 परमवीर चक्र विजेताओं को अभूतपूर्व सम्मान दिया है। अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम इन वीरों के नाम पर रखकर राष्ट्र ने अपने शूरवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह केवल नामकरण नहीं, बल्कि देश के वीर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सेना के साथ खड़े दिखाई देते हैं। चाहे लद्दाख की बर्फीली चोटियां हों या राजस्थान का तपता रेगिस्तान, प्रधानमंत्री जवानों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि सैनिकों के बीच से उन्हें जो ऊर्जा मिलती है, उसे वह देश की सेवा में समर्पित करते हैं। अपने संबोधन में नित्यानंद राय ने अमर शहीद अब्दुल हमीद की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने वह कर दिखाया था, जिसकी कल्पना भी दुश्मन नहीं कर सकता था। दुनिया जिन अमेरिकी पैटन टैंकों से भय खाती थी, उन्हें भारतीय सेना के इस जांबाज सिपाही ने अपने अदम्य साहस से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना केवल आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि अपने अटूट हौसले, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के बल पर लड़ती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के जवान माइनस 50 डिग्री की बर्फीली ठंड से लेकर 55 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी तक हर परिस्थिति में भारत माता की रक्षा के लिए सीना तानकर खड़े रहते हैं। यही कारण है कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे सम्मानित सेनाओं में गिनी जाती है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा और सेवा का जज्बा ही भारत को विश्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पूरा धामूपुर "अब्दुल हमीद अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा तथा लोगों ने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
0
Report
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow3d ago

गाजीपुर की वीरभूमि से गरजे संजय सेठ! बोले-नया भारत न झुकता है, न रुकता है, न किसी के आगे हाथ...

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की वीर भूमि धामूपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देशभक्ति और सैन्य शक्ति का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद को 140 करोड़ देशवासियों का नायक बताते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जमकर सराहना की। वहीं विपक्ष द्वारा स्वदेशी हथियारों पर उठाए जा रहे सवालों का भी करारा जवाब दिया। दरअसल गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थित धामूपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में अब्दुल हमीद ने दुश्मन के पैटन टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना के शौर्य का ऐसा इतिहास रचा, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। संजय सेठ ने कहा कि चाहे कारगिल युद्ध हो या ऑपरेशन सिंदूर, हर मोर्चे पर भारतीय सेना का पराक्रम दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना अत्याधुनिक और स्वदेशी हथियारों से लैस है तथा देश की सीमाओं पर हर परिस्थिति में तिरंगे की रक्षा के लिए मुस्तैद है। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना केवल युद्ध ही नहीं लड़ती बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के समय सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में भी आगे रहती है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व है। स्वदेशी हथियारों को लेकर विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए संजय सेठ ने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि देश का डिफेंस प्रोडक्शन 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और भारत दुनिया के 102 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नया भारत न किसी के सामने झुकता है, न आंख चुराता है और न ही किसी के सामने हाथ फैलाता है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top