icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow25 Sept 2026, 02:01 pm

प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गायन

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला एवं सरस्वती शिशु मंदिर बिसवां में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला प्रचारक विकल्प जी, विद्यालय प्रबंधक विमलेश अवस्थी तथा कोषाध्यक्ष वंदन रस्तोगी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर नगर कार्यवाहक वंदन रस्तोगी भी उपस्थित रहे। छात्राओं एवं आचार्याओं ने अनुशासित ढंग से सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विकल्प जी ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संस्कृति के पालन के लिए प्रेरित किया। समापन पर प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, आचार्याओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
0
0
Report
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow23 Sept 2026, 12:43 pm

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के जेवरात पार

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, ब्रेक कोतवाली बिसवां क्षेत्र के मुराऊ टोला में बुधवार को बारिश के दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी रमेश चंद्र के अनुसार चोरी उस समय हुई, जब वह गल्ला खरीदने बाहर गए थे और बच्चे स्कूल गए थे। चोर एक सोने का मंगलसूत्र, हार, चार अंगूठियां, चेन, दो जोड़ी बाला, दो जोड़ी चांदी की पायल और तीन जोड़ी बिछिया समेत नकदी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कस्बा इंचार्ज सुधाकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
0
0
Report
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow20 Sept 2026, 04:28 pm

दिग्विजय सिंह देव ने किया स्टार प्रीमियम लीग सीजन-2 का किया शुभारंभ

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। स्टार प्रीमियम लीग सीजन-2 का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच अवध स्ट्राइकर और नीनजा स्ट्राइकर के बीच खेला गया। अवध स्ट्राइकर ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। सर्वेश मास्टर ने 10 गेंदों पर 30, आयुष रबाडा ने नौ और नैमिष मिश्रा ने 17 रन बनाए। जवाब में नीनजा स्ट्राइकर की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष रबाडा ने तीन ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष ज्ञानू मिश्रा के साथ शहाब, भरत शुक्ला, नैमिष, शेखू, सनत और तरुण सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow20 Sept 2026, 03:12 pm

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व चांदी के सिक्के चोरी

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मोहल्ला बादल पुरवा निवासी आदिल इकबाल पुत्र अनवर खान लखनऊ में रहते हैं। उनका मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी पीड़ित के चचेरे भाई ने उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह बिसवां पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
0
0
Report
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow15 Sept 2026, 12:07 pm

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर स्थित शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद किसानों ने तहसीलदार अनिल कुमार राम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि योग्य भूमि के अंशों का शुद्धीकरण क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गांव में चौपाल लगाकर कराने, अपात्र राशन कार्ड निरस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं पर रोक लगाने और पात्र लाभार्थियों को बिना शुल्क आवास दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही गौशालाओं में पशुओं की उचित देखभाल व चारे की व्यवस्था कराने तथा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां लगाकर घरों तक पेयजल पहुंचाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा, सत्यम, अनिल कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मून जी अवस्थी, विनय सिंह, नीतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top