icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271881
SHARMA NEWSSHARMA NEWSFollow31m ago

ईदुल अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय ने पारंपरिक रूप से मनाया ईदगाह में नमाज अदा कर जानवरों की कुर्बानी

Shankarpur, Uttar Pradesh:ईदुल अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय ने पारंपरिक रूप से मनाया ईदगाह में नमाज अदा कर जानवरों की कुर्बानी दी गई नवाबगंज , संवाददाता ।ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से मनाया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी दी इस अवसर पर मरकजी ईदगाह में नमाजियों से किताब करते हुए इमामे ईदैन मौलाना कारी अदीबुर रहमान नदवी ने कहा की खाते पीते मुसलमानों पर कुर्बानी वाजिब है उन्हो ने नमाज के बाद कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी मौलाना कारी अदीबुर्रहमान ने मरकजी ईदगाह में खिताब करते हुए कहा की कुर्बानी अल्लाह के यहां एक बहुत ही महबूब व पसंदीदा इबादत है तथा हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है उन्होने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि अगर उनकी हैसियत अच्छी है तो उन पर कुर्बानी वाजिब है। और वह कुर्बानी जरूर करें उन्होंने नमाज के बाद कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी उधर ईद उल अजहा की नमाज मरकजी हज्जिन मस्जिद में हाफिज वासित व जामा मस्जिद में हाफिज अम्मार नूरी ने अदा कराई वही कुर्बानी के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी रमाशंकर यादव क्षेत्र में भ्रमण करते रहे मरकजी ईदगाह में ईद उल अजहा पर्व पर ईदगाह कमेटी के लुतफुर रहमान अंसारी व मौलाना महबूब काश्मी हाजी अली अहमद अंसारी, डॉक्टर जफर अहमद,शब्बीर अहमद, मोबीन अहमद,ने लोगों को ईदुल अजहा की मुबारक बाद दी।
0
0
Report
Pinewz
271881
SHARMA NEWSSHARMA NEWSFollow16 May 2026, 01:56 pm

कोडीन युक्त कफ सीरप एवं ट्रैमाडालयुक्त कैप्सूल बरामद

Shankarpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में सहायक औषधि आयुक्त अयोध्या मण्डल मनोज कुमार व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली । औषधि प्रशासन विभाग व थाना रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्गत थाना क्षेत्र रुपईडीहा में साकेत नगर रूपइडीहा निकट प्राइवेट बस स्टैण्ड रूपइडीहा के पास सालिकराम वर्मा द्वारा अवैध रूप से बिना लाईसेंस के संचालित किये जा रहे मेडिकल स्टोर से एलोपैथिक औषधि, कोडीन युक्त कफ सीरप एवं ट्रैमाडालयुक्त कैप्सूल बरामद हुआ। बरामद एलोपैथिक औषधि, कोडीनयुक्त कफ सीरप एवं ट्रैमाडालयुक्त कैप्सूल के सम्बन्ध में थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 8/21 NDPS ACT व धारा 278 BNS व धारा 27 (B) (II), 28 एवं 28A औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत जेल रवाना किया गया तथा दो मेडिकल स्टोर को बन्द पाये जाने पर जाँच हेतु सील किया गया।
0
0
Report
Pinewz
271881
SHARMA NEWSSHARMA NEWSFollow16 May 2026, 01:43 pm

महिलाओं ने रखा बट सावित्री का ब्रत

Shankarpur, Uttar Pradesh:बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को बट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। शंकरपुर, गढ़रहवा, जिगरिया, रामनगर, थनईगांव, सुकईगांव, बरगदहा, चिलबिला, पलटन पुरवा तथा पंडित पुरवा सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र पहनकर पूजा सामग्री के साथ बरगद के पेड़ों के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन किया। महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर परिक्रमा की तथा कथा श्रवण किया। पंडित अशोक पाठक ने बताया कि बट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप और पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। पूजा स्थलों पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल दिखाई दिया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271881
SHARMA NEWSSHARMA NEWSFollow20 Apr 2026, 12:14 pm

फंदे में लटका मिला युवक का शव

Shankarpur, Uttar Pradesh:रुपईडीहा थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन कमरे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बल्ली से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रुपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मृतक की पहचान मो. सलीम (लगभग 45 वर्ष) पुत्र तसव्वर अली निवासी झूमन गांव, बस्तीगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सलीम अपनी पत्नी को अपने रिश्तेदारी में गोपालपुर गांव छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह विशुनापुर गांव के पास मुशीर बेहना निवासी कटघर के निर्माणधीन कमरे में पहुंच गया, जहां उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।परिजनों ने हत्या की आशंका ब्यक्त की है. मृतक के अलशिफा, अल्फिशा, आमीन, अल्फाराज, हम्माद, इममान दो लड़कियां चार लड़के है।
0
0
Report
Pinewz
271881
SHARMA NEWSSHARMA NEWSFollow18 Apr 2026, 01:00 pm

सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा सरस्वती इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा

Shankarpur, Uttar Pradesh:सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा सरस्वती इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा बहराइच। जनपद के पं. राधे श्याम पांडेय सरस्वती इंटर कॉलेज जमोगा चरदा में शनिवार को वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ हुए इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन (लैंप लाइट) के साथ हुआ, जिसके बाद “देवा श्री गणेशा” गीत पर प्रिया भार्गव, रुक्मिणी सिंह और रितेश शर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात सोशल मीडिया पर आधारित समूह गीत में छात्र कर्तव्य, उमंग, विशाल मौर्य, दिव्यांश पांडेय, देववीर सिंह, आदर्श पटेल सहित अन्य छात्रों ने आधुनिक जीवन की झलक प्रस्तुत की। “दिल है छोटा सा” और “चार युग थीम सॉन्ग” जैसे समूह नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं शिक्षा का महत्व नाटक के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। “मोबाइल बुरी बला है” नाट्य-गीत ने वर्तमान समाज की गंभीर समस्या को उजागर कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। “स्कूल चले हम” और “हम इंडिया वाले” जैसे देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्यों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। “मोहे मोर बनैहो”, “आयो रे शुभ दिन आयो”, “कजरारे” जैसे रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए। विशेष आकर्षण के रूप में वेनिस का व्यापारी नाटक ने अंग्रेजी साहित्य की झलक प्रस्तुत की, जबकि मादक पदार्थों की लत और ऑपरेशन सिंदूर जैसे नाटकों ने सामाजिक बुराइयों पर तीखा प्रहार किया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” गीत ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा “रंगीलो मारो ढोलना”, “कॉलेज की लड़कियां”, “हर दिन ऐसे जियो”, “नेपाली सॉन्ग”, “मशअप सॉन्ग”, “नारी शक्ति”, “मुकाबला”, “बोलो तारा रा”, “राधा”, “गुर्जर का खर्चा” और हरियाणवी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान पी.जी. कॉलेज बहराइच के सचिव डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कौशलेन्द्र पांडेय एवं प्राचार्य बी.एस. मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा, जिनमें अभय दीक्षित (टिंकू सर), ज्ञानेंद्र भूषण पाठक, विश्वास कसौधन, दीपक शर्मा, विनय पाठक, आशीष शर्मा, राकेश वर्मा, परमानंद बाजपेयी, अजमल शाह, के.डी. आर्य, ब्रिजेश कुमार आर्य, ऋचा जायसवाल, ज्योति रानी पांडेय, निशात खान, पूजा पाठक, शिवम मिश्रा, अवनीश गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, स्नेहल कदम, फेमिना, सीमा पाठक, अंजलि पाठक, रीचा पाठक, शिवनाथ पांडेय, रीमा शुक्ला, स्नेहा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top