Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

बीदासर में दीपावली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

NPNavratan Prajapat
Oct 26, 2025 10:31:43
Churu, Rajasthan
जिला चूरू बीदासर बीदासर। दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्नेह मिलन समारोह, मंत्री राजेंद्र नायक ने किया संबोधित, चूरू के बीदासर में देर शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पालिकाध्यक्ष सीताराम प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में अतिथियों का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार भ्रष्टाचार को कतई स्वीकार नहीं करेगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। सुजानगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतें की जा रही है उन्हें में आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि आगे आपको यह शिकायत नहीं मिलेगी उन्होंने इस अवसर पर मंच के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ता बे झिझक अपनी बात हमारे सामने रखे, हम समाधान करने का प्रयास करेंगे। जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य और कातर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अखाराम जाखड़ ने गिरदावरी खरीफ फसल में पटवारियों द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर जिला कलेक्टर से मिलकर जांच की मांग की। इस दौरान भाजपा के अनेकों नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। संबोधन- राजेंद्र कुमार नायक, राज्य मंत्री, राजस्थान। संबोधन- खेमाराम मेघवाल, पूर्व खनिज मंत्री,
9
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 31, 2025 06:19:01
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी में आज भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झाँसी महानगर द्वारा भव्य "रन फॉर-यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी (प्रभारी मंत्री, झाँसी), पंडित रवि शर्मा विधायक झांसी की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा, माननीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इलाहाबाद बैंक चौराहा, झाँसी स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य एकता यात्रा निकाली गई, जो झाँसी की ऐतिहासिक धरती पर जन-जन में एकता और अखण्डता का संदेश लेकर आगे बढ़ी। यात्रा का समापन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ !
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:38:06
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रेउसा में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में हुआ। यह दौड़ रेउसा से शुरू होकर बभनावा गांधी पार्क तक आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अनंत मिश्रा खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी रामेंद्र तिवारी और सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार प
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:22:42
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:13:47
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top