Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sidhi486661

सीधी में बेमौसम बारिश से धान की फसलें प्रभावित, मुआवजे के लिए सर्वे शुरू

AGAdarsh Gautam
Oct 29, 2025 11:29:55
Sidhi, Madhya Pradesh
एंकर आसमान में छाए बादलों और बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीधी जिले में लगातार हो रही बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल और कटी हुई धान दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। किसान अब प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दे दिए हैं। VO1:प्रदेश में मानसून के बदलावों ने सीधी जिले के कई इलाकों में अपना असर दिखा दिया है। रामपुर नैकिन खड्डी के आसपास के कई गांव बेमौसम बारिश से प्रभावित हुए हैं। पहले सब कुछ ठीक था, कुछ जगहों पर किसानों ने धान की कटाई भी शुरू कर दी थी— लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट ली, आसमान में घने बादल छा गए और बेमौसम बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कई खेतों में धान की फसलें गिर गईं, वहीं कुछ किसानों की कटी हुई धान खेतों में ही भीग गई है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो फसलें सड़ने लगेंगी और भारी नुकसान होगा। बाइट 1– किसान: बाइट 2 किसान बाइट 3किसान बाइट 4किसान बाइट 5 किसान यह बार फसल बहुत बढ़िया थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सब गड़बड़ कर दिया। खेत में रखी धान भी भीग गई है। अगर धूप नहीं निकली तो फसल खराब हो जाएगी। बाइट6– शैलेश द्विवेदी, एसडीएम चुरहट: हमने पटवारियों को मौके पर भेजा है। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा。 VO2:यदि जिले में बेमौसम बारिश का दौर जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। लगातार बूंदाबांदी से धान की कटाई और गहाई दोनों प्रभावित हो रही हैं। खेतों और खलिहानों में रखी कटी हुई धान गीली हो चुकी है। किसान अब इंतज़ार में हैं कि कब मौसम खुले ताकि धान को सुखाया जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर फसल समय पर नहीं सूख पाई तो उस पर फफूंद लगने का खतरा है, जिससे पूरी उपज खराब हो सकती है। बाइट7 – बी.पी. पांडेय, अपर कलेक्टर सीधी: प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। जिन इलाकों में नुकसान हुआ है वहां रिपोर्ट तैयार की जा रही है। किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी। vo3बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, वहीं आगामी रबी फसल—खासकर गेहूं की बोनी—भी अब लेट होने की संभावना है। मौसम खुलने का इंतज़ार अब किसानों के चेहरों पर साफ झलक रहा है Vo4 फिलहाल जिला प्रशासन नुकसान का आकलन करा रहा है, लेकिन अगर बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो धान की पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों की उम्मीद अब सिर्फ खुलते आसमान पर टिकी है।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 31, 2025 06:26:59
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 06:19:01
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी में आज भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झाँसी महानगर द्वारा भव्य "रन फॉर-यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी (प्रभारी मंत्री, झाँसी), पंडित रवि शर्मा विधायक झांसी की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा, माननीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इलाहाबाद बैंक चौराहा, झाँसी स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य एकता यात्रा निकाली गई, जो झाँसी की ऐतिहासिक धरती पर जन-जन में एकता और अखण्डता का संदेश लेकर आगे बढ़ी। यात्रा का समापन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ !
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:38:06
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रेउसा में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के नेतृत्व में हुआ। यह दौड़ रेउसा से शुरू होकर बभनावा गांधी पार्क तक आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अनंत मिश्रा खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी रामेंद्र तिवारी और सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार प
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 05:22:42
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top