Back
जांजगीर-नैला नगरपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
JKJitendra Kanwar
Oct 29, 2025 11:33:12
Chhattisgarh
जन आक्रोश रैली — नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने जनता के साथ मिलकर जन आक्रोश रैली निकाली। रैली कचहरी चौक से प्रारंभ होकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंची, जहाँ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और जनहित के कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि नगर पालिका में विकास कार्यों में करोड़ों रुपये के घोटाले हैं और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सफाई, जल आपूर्ति और निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सभी पार्षदों ने मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए और नगर प्रशासन की नीतियों की जमकर आलोचना की। इस मौके पर स्थानीय विधायक व्यास कश्यप भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की खुली लूट की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से नगर पालिका में चल रही सभी योजनाओं और भुगतानों की जांच की मांग की। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि पालिका में मनमाने ढंग से भुगतान और ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SDM जांजगीर को ज्ञापन सौंपा और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
2
Report
0
Report
0
Report
0
Report
3
Report
6
Report
3
Report
0
Report
2
Report
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 में जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। पुलिस लाइन से रैली निकलकर कलेक्ट्रेट तिराहा तक जाकर वापस पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई।
3
Report
0
Report
0
Report
3
Report
3
Report
2
Report
 Eshan Khan
Eshan Khan Aditya
Aditya Deepak Chaudhary
Deepak Chaudhary Sundaram Singh
Sundaram Singh Pinewz Desk
Pinewz Desk PAWAN PANDEY
PAWAN PANDEY SANJEEV AZAD
SANJEEV AZAD