Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

lAS आकांक्षा राणा ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार जनता से जुड़े कार्यों को समय पर निपटाने के दिए निर्देश

Oct 29, 2025 13:41:01
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
झांसी नवागंतुक आईएएस सुश्री आकांक्षा राणा ने बुधवार को नगर आयुक्त झांसी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त महोदया ने अपने कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता से जुड़े सभी कार्यों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि नगर निगम की योजनाओं और विकास कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Oct 29, 2025 16:16:02
1
comment0
Report
Oct 29, 2025 15:44:41
Anupshahar, Uttar Pradesh:सेवा भारती अनूपशहर द्वारा चल रहे एकलव्य संस्कार केंद्र पर आज भगिनी निवेदिता की पुन्य तिथि के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया भगिनी निवेदिता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से बनाया 28 अक्टूबर 1867 को आयरलैंड ब्रिटेन में हुआ वो 1898 में भारत आई वह एक शिक्षिका लेखिका व समाजसेविका थी यहां पर उनकी मुलाकात स्वामी विवेकानंद से हुई स्वामी विवेकानंद जी ने उनका नाम निवेदिता रखा तत्पश्चात स्वामी जी से प्रेरित होकर उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा में लगा दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भुवनेश वाष्र्णेय जिला मंत्री नारायण देव मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सैनी मीडिया प्रभारी सौरभ वाष्र्णेय नगर मंत्री अमन गर्ग शिक्षिका कु० चारू कशिश प्राची पूज्जांशी मोनी योगिता आदि उपस्थित रहे
3
comment0
Report
Oct 29, 2025 15:21:53
Amethi, Uttar Pradesh:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष महिला आयोग की।सदस्य भी रही मौजूद स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष कलावती सिंह अमेठी पहुँची जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी वस्तुओं की खरीद और बिक्री पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल आज अमेठी के भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कलावती सिंह शामिल हुई
2
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:42:27
Mohammad Pur, Uttar Pradesh:बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा गंडई गांव मे अज्ञात कारणो से लगी आग से पिता पुत्र का आवासीय 4 छप्पर सहित घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि गांव निवासी दुर्गा प्रसाद के आवासीय छप्पर में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल में दुर्गा प्रसाद के पुत्र शेष कुमार और विजय कुमार का तीन छप्पर और परचून की दुकान भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस कर जख्मी हो गई। ग्रामीणों द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। आगजनी में कूलर, पंखा, चारपाई, विस्तार, रजाई, गद्दा, अनाज पशुओं का भूसा सहित अन्य घर गृहस्ती के समान के जलने से हजारों का नुकसान हुआ है।
7
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:42:25
Orai, Uttar Pradesh:किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन के शातिर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा उरई। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे मजहब की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक,ग्राम जगम्मनपुर निवासी इकबाल अली उर्फ आनिस उर्फ आमेद पुत्र सद्दीक अली पर आरोप है कि उसने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। घटना के बाद किशोरी के पिता ने थाना रामपुरा में तहरीर,
3
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top