224204
प्रधान कोँछा के साथ गांव की कहानी प्रधान की जुबानी
Bikapur, Uttar Pradesh:पिन न्यूज़ के साथ प्रधान कोँछा से साथ खास बातचीत। अपनी ग्रामसभा के बारे में बताते पूर्व प्रधान कोँछा मोहम्मद मुस्लिम0
0
Report
224204
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में हुआ हिंदू सम्मेलन
Faizabad, Uttar Pradesh:बीकापुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में आयोजित हो रहे प्रखंड वार हिंदू सम्मेलन की कड़ी में सोमवार को तारुन विकासखंड की चरावा ग्राम पंचायत में विराट हिंदू महासम्मेलन का हुआ आयोजन। सनातन समाज को एकजुट रहने तथा रामराज्य की स्थापना करने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं में हिंदू समाज के एकीकरण तथा विविध वर्ग तथा जातियों में जीवन यापन कर रहे लोगों को एकजुट हो कर सशक्त राष्ट्र निर्माण की स्थापना करने के लिए सतत प्रयासरत रहने का किया गया आवाहन। कार्यक्रम को मुख्य रूप से चित्रकूट के संत शशि भूषण दास,अमरेश्वरानंद महाराज,राम जन्म भूमि ट्रस्ट क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, सहकारी समिति के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह टिल्लू,विजय बहादुर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे0
0
Report
224204
बीकापुर के कटारी में हुआ हिंदू सम्मेलन
Jalalpur, Rampur Bhagan, Uttar Pradesh:बीकापुर। विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के कटारी किसानगंज में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ सेवक संघ के मार्गदर्शन में महावा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक माता प्रसाद प्रजापति और संचालन सुशील पांडेय ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संचालक श्यामा चरण जी ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म से जुड़े हिंदू समुदाय के लोगों को स्वयं, कुटुंब, परिवार, समाज और देश के हित में कार्य करने का टिप्स दिया गया। बताया गया कि जब तक सनातन धर्म सुरक्षित है तब तक हिंदू समुदाय सुरक्षित है। आरएसएस सह महाविद्यालय विभाग प्रचारक डॉक्टर प्रभास शुक्ला कहा कि सभी सनातन धर्म के लोगों के भीतर राष्ट्र चेतना होना जरूरी है। जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी रामराज की परिकल्पना साकार हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
224204
प्रधान से पिन न्यूज के साथ ख़ास बातचीत
Faizabad, Uttar Pradesh:बीकापुर।पिन न्यूज़ के साथ खास बातचीत में प्रधान बछरामपुर राम निरंजन ने बताया कि ग्रामसभा में विकास के नाम पर नाली, खड़ंजा, प्रधानमंत्री आवास, ग्राम सचिवालय काम को ग्राम सभा में कराया गया है पेस है खास बातचीत.......0
0
Report
224204
ओम प्रकाश पांडे भूमि विकास बैंक के निर्वाचित हुए निर्विरोध अध्यक्ष
Dewapur, Uttar Pradesh:बीकापुर।भूमि विकास बैंक बीकापुर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बृहस्पतिवार देर शाम निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार बीकापुर दिनेश कुमार द्वारा ओम प्रकाश पांडेय को जीत का प्रमाण पत्र सौपा गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, जिलेदार सिंह, अशोक पांडेय, प्रेम वर्मा, केदारनाथ सिंह, विजय सिंह एडवोकेट, प्रभाकर दुबे मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे द्वारा किसानों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई गई। भूमि विकास बैंक बीकापुर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय का सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए अन्य किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया था।0
0
Report
