210421
बिकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम अकठौहा में उ. प्राथमिक विद्यालय में सास्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन
Charkhari, Uttar Pradesh:चरखारी महोबा बिकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम अकठौहा उ. प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत प्रवेश उत्सव वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अनूप कुमार गुरुदेव बिशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र तिवारी, ग्राम प्रधान काशी प्रसाद श्रीवास्तव रहे कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया बच्चों द्वारा सास्क्रतिक कार्यक्रम एवं नाटक, कब्बाली प्रस्तुत किये गये तथा छात्र, छात्राओं ने गीत के माध्यम से अभिभावकों को अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के जागरुक किया गया जहाँ छात्राओं ने देश भक्ति गीत में प्रस्तुति दिखाई जिसको देखकर अतिथियों के अलावा ग्राम के आये अभिभावकों का मन मोहित कर दिया तथा छात्र छात्राओं को मेडल तथा शील्ड प्रदान की गई वही बिधालय के प्रधान अध्यापक भारत सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर देवेंद्र प्रजापति भाजपा नेता, वही बिधालय राम प्रकाश सोनी, रोहित गंगेले, प्रीति नगायच, कमलेश सेन, क्रान्ति राजपूत, एस आर जी रिचा यादव ब्लॉक के ए आर पी पंकज द्विवेदी, रविकरण त्रिपाठी, रामसेवक यादव, सहित ग्राम के अभिभावक उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने अपने उद्धबोधन में कहा कि बच्चों को पढाई के साथ साथ खेल कूद, सास्क्रतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से निखार आता है तथा आगे चलकर यही बच्चे अधिकारी, खिलाड़ी बनकर गाँव तथा जिले का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रशांत सक्सेना द्वारा किया गया।अन्त में प्रधान अध्यापक भारत सिंह यादव द्वारा आये हुये अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार ब्यक्त किया गया0
0
Report
210421
सचिव की मनमानी दवंगई के चलते प्रधान परेशान
Charkhari, Uttar Pradesh:चरखारी (महोबा) ब्लाकमें तैनात पंचायत सचिव सादाब खान की भ्रष्ट कार्यशैली से कई महीनों से परेशान प्रधानों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है विकास खण्ड में तैनात सचिव सादाब खाँन अपनी दबंगई व भ्रष्टाचार से गांवों के विकाश में बाधा बन रहा है उक्त सचिव का पूर्व में भी एक प्रधान से कमीशन माँगने का वीडीओ वायरल हुआ था जिसमें उक्त सचिव सस्पेंड भी हुआ था ताजा मामला विकाश खंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम अकटौंहा व बम्हौरी बेलदारन गाँव का है जहाँ सचिव द्वारा पुराने भुगतान पर प्रधानों से मोटा कमीशन माँगा जा रहा है जिससे महीनों से परेशान ग्राम प्रधान अकठौंहा काशी प्रसाद श्रीवास एवं बम्हौरी बेलदारन प्रधानपति रामसिंह पाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल, कमिश्नर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिलापंचायत राज्य अधिकारी को आनलाइन शिकायत कर ग्राम पंचायत सचिव डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने, जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने एवं समय से भुगतान न करने आदि के गम्भीर आरोप लगाये है सचिव की मनमानी कार्यप्रणाली से ग्राम प्रधान अकठौंहा एवं ग्राम प्रधान बम्होरी बेलदारन दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं ग्राम प्रधान काशीप्रसाद ने बताया कि उनके गाँव में 5 महीने से चरवाहों का, हैण्डपम्प रिपेयरिंग का,कचरा उठाने के लिए रिक्शों, मानदेय आदि का भुगतान नहीं किया गया है सचिव से भुगतान के लिए महीनों से लगातार कहा जाता है लेकिन वह भुगतान सम्बन्धी कागजों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा है हस्ताक्षर करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की माँग की जा रही है पैसा न देने पर सचिव जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज करता है ग्राम प्रधान बम्होरी बेलदारन प्रतिनिधि रामसिंह ने बताया कि उनकी पंचायत का सचिव ने चरवाहों एवं ग्राम प्रधान का मानदेय,गौशाला के टट्टर एवं पन्नी,तालाब खुदाई आदि का भुगतान नहीं किया गया है तथा सचिव द्वारा दो चैकों 96800 रुपया एवं103000 रुपया पर धोके से हस्ताक्षर करा लिये गये हैं परन्तु अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया है भुगतान की बात करने पर दो लाख रुपये की मांग की जाती है जिससे गाँव में विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है खण्ड बिकास अधिकारी बिपिन कुमार गुप्ता से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करने पर मामले की जानकारी न होने की अनभिज्ञता जताई0
0
Report
210421
आकाक्षा की हेलीकॉप्टर से हुई बिहार नगर में बना चर्चा का बिषर
Charkhari, Uttar Pradesh:चरखारी महोबा जहाँ दो प्रतिष्ठित ब्यापारी लडका लड़की की शादी के रस्म के बाद चरखारी से हेलीकॉप्टर से कीगई बिदाई जिसे देखने हजारों की तादाद मे आये लोग डाक बंगला मैदान बिकास खण्ड के भटेवरा निवासी पूर्व प्रधान दिनेश राजपूत ने अपनी पुत्री का बिवाह निर्वेश पुत्र सतेन्द्र कुमार राजपूत निवासी अजीतमल ( औरेया) के साथ सम्पन्न हुई जहाँ दुल्हा निर्वेश ने बताया कि हमारे पूर्वजों का सपना था कि बहु कि बिदाई हेलीकॉप्टर से कराना है जिसे साकार किया गया0
0
Report
Advertisement
210421
युवा महोत्सव में सुभाष चंद्र बोस जयंती पर निबन्ध प्रतियोगिता कराई गई छात्राओं को पुरस्कार बितिकै किय
Charkhari, Uttar Pradesh:चरखारी महोबा बिकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम रिवई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इण्टर कालेज रिवई में मेरा युवा भारत महोबा के तत्वाधान में सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभम त्रिपाठी, अनुज मिश्र प्रवक्ता, अभिषेक सोनी प्रवक्ता,कुलदीप गौतम सहायक अध्यापक, दिलीप कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के बारे में बताया और गोष्ठी की एवम भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे आकांक्षा कुमारी प्रथम,नैंसी द्वितीय,कुमारी आकांक्षा तृतीय प्राप्त किया है जिन्हें अतिथि द्वारा पुरुष्कार प्रदान किये गए0
0
Report
210421
नगर ब्यापार मण्डल ने हर घर जल योजना के ठेकेदारो के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
Charkhari, Uttar Pradesh:चरखारी महोबा हर घर जल योजना के तहत नगर की रास्ता व गलियों में पाइप लाइन डालने का कार्य ठेकेदारो द्वारा किया गया जिसमें सड़क खोदकर सड़क खराब कर दी लेकिन ठेकेदारो ने आज तक सड़क ठीक न कराने से लोग गिरकर घायल हो जते है सड़क न ठीक न होने को लोकर नगर ब्यापार मण्डल अध्यक्ष की अगुवाई में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए जल्द ठीक न होने पर आन्दोलन की धमकी दी है0
0
Report
