icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
231216
JJjg jitendra GuptaFollow21 Feb 2026, 05:37 pm

सोनभद्र: स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस...थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो

Belach, Uttar Pradesh:सोनभद्र. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार चोपन थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में स्टेट हाईवे पर स्थित चोपन बैरियर के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चला रहे कई चालकों को रोका गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए साउंड सिस्टम भी उतरवाए गए। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात अनुशासन को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। यह कार्रवाई सराहनीय है, जो सड़क हादसों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
231216
JJjg jitendra GuptaFollow21 Feb 2026, 12:52 pm

सोनभद्र. मिल्क मैन का 27 और लेदरमैन का 23% आरक्षण पर कब्जा है,ऐसे में अदरमैन का क्यहोा- संजय निषाद

Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र. निषाद पार्टी का विधानसभा स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे केबिनेट मंत्री संजय निषाद, मछुआ समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा, मुख्य अथिति के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री संजय निषाद हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मछुआ समुदाय को संविधान की सूची बद्ध श्रेणी में शामिल करने व ओबीसी सूची से नाम हटाने की मांग की, सामाजिक न्याय समिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मिल्क मैन का 27 प्रतिशत और लेदरमैन का 23 प्रतिशत आरक्षण पर कब्जा है, ऐसे में अदरमैन कहाँ जाएगा,अदरमैन मोदी योगी के पास आया, जिसके बाद उनके लिये कानून बनाकर उनकी मदद किया जा रहा है, प्रधानमंत्री मत्स्य योजना, आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड व छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समुदाय को अधिक से अधिक दिलाने पर जोर, संजय निषाद ने कहा आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर फाइल चल रही है जल्द ही कैबिनेट में निर्णय हो जाएगा, जातीय बैठकों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात कहने और समस्याओं को जानने का अधिकार है, सभी को कानून से सुरक्षा मिलनी चाहिए,हमारी सरकार में गरीब ब्राह्मण को भी 10 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है जिससे गरीब ब्राह्मण का बेटा भी नौकरी पा रहा है।
0
0
Report
Pinewz
231216
JJjg jitendra GuptaFollow17 Feb 2026, 06:39 pm

सोनभद्र: कोटा गांव के जंगल में किशोर का पेड़ से लटका मिला सिर, धड़ खा गए जानवर

Belach, Uttar Pradesh:सोनभद्र. चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला पतगडी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ सिर मिला है, जिसका धड़ गायब है, सिर मिलने से हड़कंप मच गया, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर अन्दर स्थित कोटा ग्राम पंचायत के टोला पतगडी के जंगल में तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे एक सिर मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पुलिस आफ फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है, बताया जा रहा है कि चरवाहे ने सबसे पहले शव को देखा था। सर के नीचे का हिस्सा गायब है बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना की सूचना चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र अपने टीम व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच शुरू की, पुलिस ने मौके पर मिले हड्डियां, कुछ कपड़े और अन्य अवशेष को एकत्र कर शिनाख्त कराया, मृतक की शिनाख्त करते हुए रवि ने किशोर के सिर और कुछ कपड़ों से पहचान की। बताया कि मंगल प्रसाद पुत्र राम विलास उम्र 16 वर्ष निवासी जवारीडाढ़ कोटा उसका छोटा भाई है जो 19 जनवरी 2026 से घर से नाराज होकर निकला था, काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला, बाद में परिजनों ने चोपन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में कोटा गांव के पतगडी क्षेत्र के जंगल में फांसी से लटका हुआ शव का सड़े गले हाल में सिर मिला है शव का पूरे शरीर को जंगली जानवरो ने अपना निवाला बना लिया, केवल सिर , कपड़ा और कुछ दुरी पर हड्डी पाया गया और शव को देखते से आशंका व्यक्त कि जा रही है कि यह शव लगभग बीस से पच्चीस दिन का होगा ।
0
0
Report
Advertisement
Back to top