203390
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डीपीबीएस कॉलेज में कार्यक्रम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर डी.पी.बी.एस. कॉलेज, अनूपशहर में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. राधा उपाध्याय, अनिल कुमार एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश चन्द्र ने भारत विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके सामाजिक, राजनीतिक एवं मानवीय प्रभावों की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा झेलने वाले लोगों का संघर्ष इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण निमेश कुमार, डॉ. नरेश चन्द्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विभाजन के दौरान पीड़ित एवं विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।0
0
Report
203390
तिरंगे के रंग में रंगा अनूपशहर, दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली भव्य रैली
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एलडीएवी इंटर कॉलेज की ओर से गुरुवार को नगर में एक किलोमीटर से अधिक लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति संदेशों वाली पट्टिकाएं थामे दो हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी जब सड़कों पर उतरे तो पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से नगर का वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी जय कुमार गौतम एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिबाला पंत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू हुई यात्रा फव्वारा चौक, तहसील गेट, शिव चौक, मुख्य बाजार, देहली गेट और नेहरू गंज होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी जय कुमार गौतम ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, संघर्ष, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या शशिबाला पंत ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।0

Advertisement
203390
सांसद भोला सिंह ने अनूपशहर में प्रबुद्ध वर्ग से किया संवाद, स्थानीय नेताओं ने किया भव्य स्वागत
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा के उद्देश्य से सोमवार को सांसद भोला सिंह ने अनूपशहर में विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध नागरिकों एवं स्थानीय नेताओं के साथ संवाद बैठक की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सांसद भोला सिंह ने नगर में सेवक चंद गुप्ता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अलावा डॉ. एस. कुमार, डॉ. महेश वर्मा, कुलदीप वर्मा तथा राहुल वाल्मीकि के आवास पर भी उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रजापति समाज की धर्मशाला में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शंकर प्रजापति, सभासद पति देवेंद्र प्रजापति, रवि प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, लाखन प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुनेश शर्मा, रामपाल गुरुजी, राहुल वाल्मीकि, दीपांश गर्ग, गोपाल शर्मा, अर्चना शर्मा, अभय गर्ग, धीरज राघव, ओंकार सिंह, गोल्डी चौधरी, पवित्र कौशिक, प्रशांत सोनी, गौरव गौड़, सुरजीत चीनी, अंकुर शर्मा, अभिषेक पाठक एवं दीपक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद के दौरान सांसद भोला सिंह ने क्षेत्रीय विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ0
0
Report
203390
एलडीएवी इंटर कॉलेज में डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ
Anupshahar, Uttar Pradesh:अनूपशहर। नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रवीण योजना के तहत “डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 210 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अभय ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल ज्ञान का युग है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। एमआईएस प्रबंधक तनु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप चौधरी, मंजिलकान्त, पीयूष गर्ग, विनोद कुमार एवं दिनेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे0
0
Report