271208
सीमावर्ती युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी, SSB की पहल सराहनीय
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल की नौवीं वाहिनी द्वारा आयोजित दो सप्ताह का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन समारोह स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड, भगवानपुर में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सीमा चौकी खबरीनाका अंतर्गत सोनगढ़ा (सीमावर्ती क्षेत्र) के लगभग 200 युवाओं के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), नौवीं वाहिनी SSB रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सुदृढ़ प्रशिक्षण उपलब्ध कराना SSB की प्राथमिकताओं में शामिल है।0
0
Report
271208
सीमावर्ती युवाओं को मिला सुरक्षा बलों में भर्ती का मार्गदर्शन, भगवानपुर में भव्य समापन
Orajhar, Uttar Pradesh:सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल की नौवीं वाहिनी द्वारा आयोजित दो सप्ताह का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी 2026 को भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन समारोह स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड, भगवानपुर में आयोजित किया गया। सीमा चौकी खबरीनाका अंतर्गत सोनगढ़ा क्षेत्र के लगभग 200 युवाओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), नौवीं वाहिनी SSB रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
271201
भवानीडीह में एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त ऑपरेशन, भारी मात्रा में खैर के बोटे जब्त
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के स्थानीय क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 09वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 13 किलोमीटर अंदर स्थित ग्राम भवानीडीह में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, एसएसबी की बीओपी गंदेलनाका को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि भवानीडीह गांव के एक खेत में तस्करी के उद्देश्य से खैर की लकड़ी काटकर छिपाई गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी ने तत्काल सत्यापन किया और मामला सही पाए जाने पर अविलंब वन विभाग की बनकटवा रेंज को सूचित किया गया।0
0
Report
Advertisement
271201
डीएम विपिन कुमार जैन ने बीईओ कार्यालय बलरामपुर देहात का किया निरीक्षण
Balrampur, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, बलरामपुर देहात का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक के शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का गहन अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जीपीएफ पत्रावलियों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं सही ढंग से दर्ज करने को कहा, ताकि कर्मचारियों के सेवा संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।0
0
Report
271201
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश का अवसर, 20 फरवरी तक करें आवेदन
Balrampur, Uttar Pradesh:समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में उपलब्ध रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। वर्तमान में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, सेखुईकला, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज, विशुनपुर विश्राम तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय, बालापुर में विभिन्न कक्षाओं में सीटें रिक्त हैं। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के निर्धन एवं प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है।0
0
Report
