Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Almora263601

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने महावतार बाबाजी गुफा में ध्यान से लिया आशीर्वाद

DBDEVENDRA BISHT
Oct 29, 2025 12:53:15
Almora, Uttarakhand
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रोणगिरी पर्वत पर की महावतार बाबाजी की गुफा के दर्शन भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय प्रवास पर अल्मोड़ा पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को उन्होंने द्वाराहाट के निकट द्रोणगिरी पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध महावतार बाबाजी की गुफा के दर्शन किए। गुफा पहुंचने पर आश्रम के संन्यासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति ने गुफा में लगभग 45 मिनट तक ध्यान लगाया और वहां के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। ध्यान उपरांत वे गुफा परिसर में स्थित स्मृति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने जलपान किया और आश्रम द्वारा संचालित विविध आध्यात्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की。 पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संन्यासियों से आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने गुफा तक जाने वाले पैदल मार्ग के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के प्रयासों का आश्वासन भी दिया。 योगदा आश्रम से जुड़े कमल हर्बोला ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा पूर्णतः आध्यात्मिक रहा। उन्होंने महावतार बाबाजी की गुफा में गहन ध्यान किया और आश्रम की ओर से चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी लेने में विशेष रुचि दिखाई。 महावतार बाबाजी की यह गुफा योग साधना और अध्यात्म के क्षेत्र में विशेष महत्व रखती है, जहां देश-विदेश से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधक दर्शन एवं ध्यान के लिए पहुंचते हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बुधवार का समयक्रम इस प्रकार रहा— मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूनागिरी रिजॉर्ट में भोजन किया और विश्राम किया। बुधवार सुबह 9 बजे वे महावतार बाबाजी की गुफा के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे स्मृति भवन पहुंचे, जो गुफा से करीब 50 मीटर नीचे है। यहां वे 15 मिनट रुके और आराम किया। सुबह 10:30 बजे महावतार बाबाजी की गुफा पहुंचे और 45 मिनट तक ध्यान लगाया। सुबह 11:15 बजे गुफा से नीचे स्मृति भवन लौटे। यहां चाय-नाश्ता किया और ग्रामीणों, संतों तथा भक्तों से वार्ता की। उन्होंने स्थानीय विषयों पर भी चर्चा की। सुबह 11:40 बजे स्मृति भवन से द्वाराहाट की ओर रवाना हुए。 दोपहर 12:40 बजे आदि माउंट रिजॉर्ट में दोपहर का भोजन किया。 दोपहर 2 बजे नैनीताल राजभवन की ओर प्रस्थान किया。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 29, 2025 15:21:53
Amethi, Uttar Pradesh:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष महिला आयोग की।सदस्य भी रही मौजूद स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष कलावती सिंह अमेठी पहुँची जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी वस्तुओं की खरीद और बिक्री पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल आज अमेठी के भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कलावती सिंह शामिल हुई
1
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:42:27
Mohammad Pur, Uttar Pradesh:बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा गंडई गांव मे अज्ञात कारणो से लगी आग से पिता पुत्र का आवासीय 4 छप्पर सहित घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि गांव निवासी दुर्गा प्रसाद के आवासीय छप्पर में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल में दुर्गा प्रसाद के पुत्र शेष कुमार और विजय कुमार का तीन छप्पर और परचून की दुकान भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस कर जख्मी हो गई। ग्रामीणों द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। आगजनी में कूलर, पंखा, चारपाई, विस्तार, रजाई, गद्दा, अनाज पशुओं का भूसा सहित अन्य घर गृहस्ती के समान के जलने से हजारों का नुकसान हुआ है।
7
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:42:25
Orai, Uttar Pradesh:किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन के शातिर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा उरई। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे मजहब की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक,ग्राम जगम्मनपुर निवासी इकबाल अली उर्फ आनिस उर्फ आमेद पुत्र सद्दीक अली पर आरोप है कि उसने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। घटना के बाद किशोरी के पिता ने थाना रामपुरा में तहरीर,
3
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:18:38
8
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:11:11
0
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:01:30
Prithvipur, Madhya Pradesh:निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल जैन पर विधायक निधि के दुरुपयोग को लेकर लगाए गए आरोपी की जांच हुई पूरी जिला प्रशासन ने विधिवत जांच के बाद दी विधायक अनिल जैन की विधायक निधि की क्लीन चिट निवाड़ी जिले की निवाड़ी विधान सभा मे वर्ष 2013 से 2025 के बीच निवाड़ी भाजपा विधायक अनिल जैन के द्वारा अपनी विधायक निधि से कई विकास कार्य निवाड़ी विधानसभा सीट के कई ग्रामीण अंचलों ओर नगरीय क्षेत्र में करवाए गए लेकिन एक आर टीआई से ली गई जानकारी में विधायक ने अपनी निधि के दुरुपयोग को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता ने विधायक अनिल जैन पर अपनी विधायक निधि के दुरुपयोग के कई गंभीर आरोप विधायक पर लगाए पर लगाएं थे विधायक पर आरोप होने के कारण जिला प्रशाशन तुरंत हरकत में आया और तत्काल निवाड़ी तहसीलदार
2
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:01:13
0
comment0
Report
Oct 29, 2025 13:57:31
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा-रंपुरा गांव नन्ही देवी पत्नी राजेश ने एसपी के आदेश पर पांच लोगों पर गाली गलौज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे वह अपने घर के अंदर मौजूद थी। तभी गांव निवासी रजनी, रेखा, बबलू, महेंद्र गणेश दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा। उसके बायें कंधे पर दांतों से काट लिया। महिला ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हरपालपुर पुलिस को तहरीर दी,पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंततःउसने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की। एसपी के आदेश पर पांच आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह मे बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
2
comment0
Report
Oct 29, 2025 13:56:48
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top