241402
डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया* दिउसीपुर गांव बना पुलिस छावनी
Harpalpur, Uttar Pradesh:*डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया* दिउसीपुर गांव बना पुलिस छावनी 5 घंटे तक गरजा बुलडोजर *हरपालपुर।* कोतवाली क्षेत्र के खसौरा ग्राम पंचायत के दिउसीपुर गांव में मंगलवार को अवैध निर्माण पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला। 5 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। बड़ागांव निवासी आदेश शुक्ला की ओर से जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि खसौरा ग्राम पंचायत के दिउसीपुर गांव निवासी अनिल, पवन, मंसुख व राधिका ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। जिलाधिकारी अनुनय झा के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम सवायजपुर मयंक कुंडू, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायक तहसीलदार राजेश कुमार पटेल, देशराज भारती, राजस्व निरीक्षक सुरेश कनौजिया,0
0
Report
241402
बाइक हुई अनियंत्रित युवक गंभीर रूप से घायल
Harpalpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बडापुरवा गांव निवासी अनुज 24 पर पुत्र रघुनंदन शनिवार की रात अपने गांव से बरसोहिया बाजार में सब्जी लेने के लिए आया हुआ था सब्जी लेने के बाद घर वापस जाते समय उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।सीएचसी के डॉक्टर हसानुद्दीन ने बताया है कि प्राथमिक उपचार दे दिया गया है हालत में सुधार हैं।0
0
Report
241402
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालते समय बाइक में लगी आग
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार दिखाई दे रहे हैं यह वीडियो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल डालने के लिए गए हुए थे तभी अचानक बाइक स्टार्ट करते समय शार्क सर्किट होने की वजह से बाइक में भीषण आग लग गई पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से बाइक में लगी आग को किसी तरीके से काबू पा लिया गया है वही देखा जाए तो एक बड़ा हादसा टल गया है0
0
Report
Advertisement
241402
मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काटा
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव मे एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काटा लिए हैं। घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मौसी को दी बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले आये जहां से प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है वही मासूम बच्ची के परिजन जहरीले सांप को पॉलिथीन में बंद करके सामुदायिक का स्वास्थ्य केंद्र ले आए थे सर को देखकर लोग हैरान हो गए। शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर चिकटिया गांव निवासी ओमवीर की चार वर्षीय पुत्री उद्राक्षी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव मे अपने ननिहाल भाईदूज पर अपनी मां के साथ आई हुई थी सोमवार की रात घर में खेल रही थी तभी उसे अचानक सांप दिख गया बताने के लिए अपनी मौसी कंचन के पास गई इतने में ही मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया0
0
Report
241402
बाइक सवार ने वृद्धा को मारी जोरदार टक्कर
Harpalpur, Uttar Pradesh:अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव में सोमवार की रात एक वृद्ध को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी रामचंद्र 75 वर्ष पुत्र रूपा सोमवार की रात गांव में ही लगी आटा की चक्की पर आटा लेने के लिए पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वहां गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना परिजनों को मिली मौके पर पहुंचे परिजन वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सा हिमांशु ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई के लिए रेफर कर दिया है।0
0
Report
