Back
Jhansi284002blurImage

कानून व्यवस्था और पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर होगा कांग्रेस का प्रदर्शन

Amir Sohail
Sep 18, 2024 04:31:34
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पुलिसिया उत्पीड़न और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर 18 सितंबर को कांग्रेस का झांसी कमिश्नरी में धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें झांसी, ललितपुर और जालौन जिले शामिल होंगे। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून के रूप में विफल है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक महिला उत्पीड़न, गैंगरेप में नंबर वन रही। उन्होंने सुल्तानपुर एनकाउंटर पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|