Etawah: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए NHAI की सख्त कार्रवाई
Etawah, Uttar Pradesh:आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए NHAI ने हाइड्रा क्रेन का इस्तेमाल किया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और NHAI टीम को देखकर कई लोगों ने स्वयं ही अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया। मानिकपुर मोड़ से पिलखर तक हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम जारी है। इन स्थानों पर दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था जिससे अक्सर सड़क हादसे होते थे। अतिक्रमण हटाने के दौरान एनएचएआई ने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज में आलोक मौर्य पर हमले का प्रयास, अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज पीसीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य पर हमले का प्रयास, कर्नलगंज स्थित आवास के बाहर टहलते समय हमले का प्रयास, अज्ञात हमलावरों ने रात में टहलते समय किया हमले का प्रयास, आलोक मौर्य ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान, कर्नलगंज थाने में आलोक मौर्य ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।अंतिम यात्रा के लिए फूलों से सजाया वाहन, कुछ देर में प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बैंकुंठ धाम में आज प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए वाहन को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है और हर किसी की आंखें नम नजर आ रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों में खून जमने के कारण आया दिल का दौरा बताई गई है। वहीं, शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
