icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
Krishan BihariKrishan BihariFollow22 Dec 2024, 05:25 am

Balrampur: PCS परीक्षा 2024 के लिए सुरक्षा जांच, DM और SP ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Balrampur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित PCS परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज आदि केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। जिलाधिकारी और एसपी ने परीक्षा के सुचितापूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों का निर्देश दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिण्डौन के राजकीय जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट डे: मरीजों को फल वितरित, सम्मानित फार्मासिस्ट

Karauli, Rajasthan:राजकीय जिला चिकित्सालय हिण्डौन सिटी में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत सभी फार्मासिस्टों को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। अस्पताल स्टाफ ने मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फार्मासिस्ट डे के अवसर पर लेबर रूम, पीएनसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, ओपीडी, डीडीसी, आईसीयू वार्ड एवं एमओटी सहित विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया गया। उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित कर स्वास्थ्य सेवा के साथ सेवा भावना का संदेश दिया गया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता एवं सीनियर फार्मासिस्ट अमृतलाल ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं को मरीज तक सही तरीके से पहुंचाने, दवाओं के उचित उपयोग की जानकारी देने तथा अस्पताल में दवा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report

कुंवारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवक लापता, NDRF मौके पर रेस्क्यू

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में बड़ा हादसा, गहरे पानी में उतरे तीन युवक लापता, पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एंकर-भिंड जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। तनावर पंचायत के कोट गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंवारी नदी पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में उतरते ही अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान नदी की गहराई में जाने के बाद कृष्ण, अभिजीत और मदन का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल NDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में चुनौती बनी हुई है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
0
0
Report

समस्तीपुर में नावालिग से छेड़खानी केस: बुलडोजर से घरों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के कर्पुरी ग्राम थाना क्षेत्र में नावालिग लड़की से छेड़खानी वीडियो वायरल मामले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला जहाँ तीन आरोपी राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबु साहनी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही हुई है। वही इस घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के पक्के मकान होने की वजह से नोटिस दिया गया है। उसे 72 घण्टे के अंदर दो नोटिस दी जाएगी फिर बुलडोजर कार्यवाही की जाएगी। हालाँकि जिला प्रशासन इस कार्यवाई पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आई। वही बताते चले कि इस मामले में आरोपी अवधेश पासवान का जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन के इस कार्यवाही से आरोपी परिवार के बीच दहशत है। इस कांड के मुख्य आरोपीय विकास कुमार शर्मा के परिवार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। खुद आरोपी विकास कुमार शर्मा पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में उसका कुल छह से अधिक मामले दर्ज है, जिनमें सभी शराब से जुड़े हुए हैं। विकास का बड़ा भाई भी तेलंगाना में एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मांझी का बयान: घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन और सत्यापित मतदाता सूची पर जोर

Gaya, Bihar:SIR देशहित में और घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन जरूरी; जमुई मामले पर यूट्यूबर्स की 'पित्त पत्रकारिता' से सावधान रहने की सलाह:-माँझी बिहार के गयाजी में पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा कि एसआईआर किसी के खिलाफ नहीं है। वो हर तरफ से जो यँहा गलत लोग आ गए हैं गलत लोगों का जिनका नाम है उन सभी को रिवाइज करके शुद्ध मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया है। इसमें वही लोगों को दिक्कत है जो गलत मतदाता बनाकर के बल पर जीतते रहे हैं। चाहे वह बांग्लादेशी हो चाहे वह नेपाल के हो चाहे वह अगल-बगल के लोग हो। कोई भी भारतवासी जो भारत के बारे में सोचता है। यह नहीं चाहेगा कि बाहर के लोग आकर के मतदाता बने। भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करें इसलिए एस आई आर है इसमें विशुद्धि कारण करने के लिए है और इसमें अगर कोई इसमें अड़ंगा लगते हैं तो उनकी राजनीति पहल हो सकती है। लेकिन यह गलत है। जो हो रहा है वो भारत सरकार की तरफ से ठीक हो रहा है होना ही चाहिए जो सही मतदाता है उन्हीं को अधिकार है यहां मतदान करने का रहने का और सरकार की दी जा रही सुविधाओं को लेने का। बॉर्डर इलाके जैसे असम बंगाल जैसे जगह पर लाखों लाख लोग आकर के रह रहे थे और यहां की राजनीति को प्रभावित करते थे इस चीज के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय द्वारा एक्शन लिया है तो बहुत खराब बात नहीं है बहुत अच्छी बात है भारत के लिए। वंही इंडी गठबंधन के द्वारा हाल ही में हुए विभिन्न राज्यों में चुनाव को रद्द करने की माँग कर रहे है। इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमको जानकारी नही है।मेरा कहने का मतलब यह है कि जब एक बार चुनाव हो गया है तो नया एसआईआर तैयार हो जाएगा तो उसके बाद सोचा जा सकता है।क्या उसका नतीजा निकलता है या पड़ने वाला है तब निर्णय लिया जाएगा सोच विचार कर तो भारत सरकार के प्रधानमंत्री सक्षम है सोचने के लिए और सोचकर अपना काम करेंगे। वंही जमुई में हुए कांड के बाद सोशल मीडिया के 120 लोगो पर हुए एफआईआर और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा पीड़िता के परिवार के फोटो पोस्ट के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि ये ऐसा विषय है जिसके बारे में हमको नही कहना चाहिए।अब हमारे मुख्यमंत्री क्या सोचकर किया था और युटुब का जहां तक सवाल है हम समझते हैं कि अधिक जोगी मत उठा वाला बात चल रही है हमारे जो यूट्यूब पर है 1234 तो अच्छा चीज है लेकिन जहां हजार लोग हो जाते हैं वहां हजार प्रकार के लोगों का मत हो सकता है तो इसको हम लोग पितृ पत्रकारिता कहते हैं तो उन लोगों से थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए।
0
0
Report

जमुई छेड़छाड़: आरोपी की मां सरकार से सुधार का अवसर देने की गुहार

Jamui, Bihar:जमुई छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां आशा देवी ने सरकार से अपने बेटे को एक मौका देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नंदन ने पहले कभी ऐसी गलती नहीं की थी। यदि उससे गलती हुई है तो उसे सुधरने का मौका दिया जाए। साथ ही उन्होंने मामले में शामिल सभी लोगों पर एक तरह की कार्रवाई की मांग की है। आशा देवी ने बताया कि नंदन बाहर रहकर ट्रक में खलासी का काम करता था। उन्होंने कहा कि नंदन के खिलाफ आज तक कोई केस नहीं है। नंदन के पास अपना कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन भी नहीं है। मां का कहना है कि गांव के लोगों ने नंदन को बुलाकर उससे इतनी बड़ी गलती कराई, जबकि उसने पहले कभी ऐसी घटना नहीं की थी। घटना के बाद नंदन नदी किनारे भैंस चरा रहा था। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा है। घायल नंदन की हालत को लेकर मां आशा देवी ने कहा, “नंदन का इलाज किस तरह से किया जा रहा है, वह कितना घायल है, उसकी क्या परेशानी है और वह किस हालत में रह रहा है, हम लोगों को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।” वहीं नंदन की भाभी रूपा कुमारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “नौकरी बचाने के लिए नंदन के हाथ में हथियार देकर पुलिस ने उसका वीडियो बना लिया। नंदन न तो कोई हथियार रखता है और न ही उसके पास कोई गाड़ी है। हम लोगों के पास भी कोई गाड़ी नहीं है। नंदन पर पहले से कोई केस भी नहीं है। अभी हालत यह है कि घायल नंदन से हम लोगों को मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।” नंदन के पिता गनौरी यादव पर दो भाइयों की हत्या का मुकदमा दर्ज है। करीब 23 साल तक फरार रहने के बाद गनौरी यादव की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, आशा देवी का कहना है कि उनके बेटे नंदन का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। आशा देवी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि “सरकार एक बार मौका दे, नंदन को सुधरने का अवसर मिले। अगर उससे गलती हुई है तो कार्रवाई हो, लेकिन इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, सभी पर एक तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।”
0
0
Report

DMCH इमरजेंसी हड़ताल तीसरे दिन, PG डॉक्टरों के धरने से मरीज बेहाल

Darbhanga, Bihar:48 घंटे से अधिक समय से DMCH इमरजेंसी हड़ताल से प्रभावित, PG डॉक्टरों का धरना जारी; मरीज बेहाल स्थित बेहद हुआ खराब दरभंगा के DMCH में PG डॉक्टरों का काम बंद आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा, मरीजों की बेहतर व्यवस्था और डॉक्टरों के हॉस्टल की समस्याओं के समाधान समेत कई मांगों को लेकर डॉक्टर इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के कारण इमरजेंसी सेवा प्रभावित होने से दरभंगा समेत मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और नेपाल से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार रात एक विवाद के बाद आंदोलन शुरू हुआ। घायल डॉक्टर पंकज ने मारपीट में हाथ की हड्डी टूटने का आरोप लगाया है। GDA अध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और अस्पताल की व्यवस्था से जुड़ी मांगों का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने हॉस्टल में जलजमाव, छत से पानी टपकने और जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया। वहीं, DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि डॉक्टरों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। उनके स्तर से पूरी की जा सकने والی मांगों को तत्काल पूरा करने की तैयारी है, जबकि अन्य मांगों के लिए स्वास्थ्य विभाग और वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नया हॉस्टल और मेडिसिन वार्ड निर्माणाधीन है तथा जलजमाव दूर करने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। इधर, कुछ मरीजों के परिजनों ने पर्ची कटने के बाद भी इलाज में परेशानी का आरोप लगाया है। एक परिजन ने पर्ची के लिए पैसे लेने के बावजूद इलाज नहीं होने पर सवाल उठाया, जबकि दूसरे परिजन ने मारपीट और मोबाइल क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल डॉक्टरों और प्रशासन के बीच वार्ता तथा इमरजेंसी सेवा पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार है। बाइट 1,कुणाल झा ,JDA के अध्यक्ष 2,डॉ. जगदीश चंद्र ,DMCH अधीक्षक 3,जमाल हसन,स्थानीय समाजसेवी
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: स्कूल छात्रा से दुष्कर्म, दोस्ती के जरिए पॉक्सो केस दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वीओ- जानकारी के मुताबिक समाधिया कॉलोनी में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की करीब एक वर्ष पूर्व स्नैपचैट के माध्यम से कृष्णा खाटवानी नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच मैसेज और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की शाम आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। छात्रा परिजनों को कोचिंग जाने का कहकर शाम करीब 5:15 बजे घर से निकली थी, लेकिन कोचिंग न जाकर वह आरोपी से मिलने पहुंची। आरोप है कि युवक उसे राजीव प्लाजा के सामने स्थित एक होटल के कमरे में ले गया। शिकायत के अनुसार, छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो फैलाने का भय दिखाकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। वारदात के बाद डरी-सहमी छात्रा घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। सामाजिक बदनामी की चिंता के चलते परिवार ने पहले पुलिस के पास जाने से परहेज किया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर 24 सितंबर को इंदरगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बाइट- रोबिन जैन -CSP ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

CBN की चित्तौड़गढ़ छापेमारी: 1037 किलो डोडा चूरा, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद

Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की राजस्थान यूनिट ने एक बाड़े पर छापा मारकर 1037 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई 24 सितंबर को चित्तौड़ की बेगूं तहसील के अंबापुरा गांव में की गई। CBN को सूचना मिली थी कि एक बाड़े में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में डोडा चूरा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर CBN चित्तौड़गढ़ सेल और CBN कोटा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बाड़े की तलाशी ली तो 56 बोरियों में कुल 1037 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा मिला। इसी दौरान मौके पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार की भी तलाशी ली गई। कार से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। हालांक'े टीम के पहुंचने से पहले ही फॉर्च्यूर्नर का चालक मौके से फरार हो गया। CBN ने वाहन के मालिक की पहचान कर ली है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डोडा चूरा, फॉर्चूनर वाहन, देसी पिस्टल और कारतूस NDPS Act 1985 की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिए गए हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा चूरा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन सा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है。
0
0
Report

सपोटरा नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी ने कार्यभार संभाला

Karauli, Rajasthan:नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी नवनिर्वाचित सपोटरा नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के नए महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने पदभार संभाला

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नगर निगम को आज अपना नया महापौर मिल गया। नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई, विधायक अतुल भंसाली, विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के प्रसन्न चंद मेहता को 53 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 47 मत मिले। इस तरह मेहता ने 6 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। पदभार संभालने के बाद महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि जोधपुर की जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए इसे बेहतर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात भी कही।
0
0
Report

प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गायन

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला एवं सरस्वती शिशु मंदिर बिसवां में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला प्रचारक विकल्प जी, विद्यालय प्रबंधक विमलेश अवस्थी तथा कोषाध्यक्ष वंदन रस्तोगी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर नगर कार्यवाहक वंदन रस्तोगी भी उपस्थित रहे। छात्राओं एवं आचार्याओं ने अनुशासित ढंग से सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विकल्प जी ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संस्कृति के पालन के लिए प्रेरित किया। समापन पर प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, आचार्याओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
0
0
Report

अजमेर में गणपति बप्पा की विदाई महोत्सव, सुरक्षा के साथ ढोल-धमाकों के बीच

Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर आज धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई लगातार 10 दिनों तक पूजा अर्चना और एक विश्वास के साथ गजानंद महाराज को मनाने के बाद आज लोगों ने उन्हें परंपराओं के तहत विसर्जित किया ढोल धमाके और धूमधाम के साथ बप्पा को विदाई देने के लिए अलग-अलग स्थान से आने वाले श्रद्धालुओं का अजमेर के विजय लक्ष्मी पार्क में सैलाब उमर पाड़ा यहां प्रशासन की ओर से विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सहित युवक और युवतियां भी गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए ढोल धमाका के साथ यहां पहुंचे नम आंखों के बीच प्रथम आराध्य देव श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया और मन में यह धारणा की गई कि बप्पा अगले बरस फिर लौट कर आयेंगे। बाइट - हरीश, श्रद्धालु
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top