icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

चमोली की निर्माणाधीन टनल हादसे: शव मिलना, लापता मजदूर की खोज जारी

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल के अंदर से एक और श्रमिक का शव बरामद किया गया है। शव को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। इस शव के बरामद होने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं, अभी भी एक श्रमिक लापता है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं। टनल के अंदर जमा स्लज और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी और मलबा हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लापता एक श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के भीतर सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
0
0
Report

पानीपत सिविल अस्पताल में CT स्कैन के दौरान छेड़छाड़ का मामला, मौत पर पुलिस जांच

Panipat, Haryana:पानीपत सिविल अस्पताल में 57 वर्षीय महिला मरीज के साथ CT स्कैन के दौरान कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने CT स्कैन ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे PGI रोहतक रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने के साथ आरोपी कर्मचारी को नौकरी से टर्मिनेट किए जाने की जानकारी दी है। डॉक्टर की सलाह पर CT स्कैन कराने पहुंची थी महिला परिजनों के अनुसार, महिला की तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एक्स-रे और CT स्कैन कराने की सलाह दी। परिजन महिला को CT स्कैन सेंटर लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां ऑपरेटर ने परिजनों को बाहर भेज दिया और महिला को अंदर ले गया। CT स्कैन के बाद जब महिला को बाहर लाया गया तो उसकी हालत खराब थी। बाहर आने के बाद परिजनों को बताई घटना परिजनों का कहना है कि महिला काफी घबराई हुई थी और उसने उनके साथ कथित छेड़छाड़ किए जाने की बात बताई। महिला पहले से हार्ट और टीबी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के बयान और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। सीएमओ बोले- CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दीं सिविल अस्पताल के CMO डॉ. विजय मलिक ने बताया कि महिला गंभीर हालत में अस्पताल आई थी और डॉक्टर की सलाह पर उसे CT स्कैन के लिए भेजा गया था। CT स्कैन सेंटर PPP मोड पर संचालित है उन्होंने बताया कि ऑपरेटर पर मिसबिहेव और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया और FIR दर्ज हुई। संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है तथा आरोपी कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया गया है। CT स्कैन सेंटर की CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। SHO बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे PGI रोहतक रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। SHO के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में खुद को हार्ट और टीबी की मरीज बताया था। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतका के पिता पालु राम ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर वे महिला को CT स्कैन कराने ले गए थे। उनका आरोप है कि CT स्कैन सेंटर में परिजनों کو बाहर कर दिया गया और कुछ समय बाद महिला को बाहर लाया गया। इसके बाद महिला घबराई हुई थी और उसने अपने साथ कथित गलत छेड़छाड़ किए जाने की बात कही। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में सामने आएगा सच मामले में महिला की मौत और CT स्कैन के दौरान लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय पर ताला लगाया; आंदोलन तेज

Hansi, Haryana:हांसी जिले में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी को कार्यालय से बाहर निकालने की मांग की और उनके खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बीच कार्यकारी अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए। वहीं नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी को भी प्रदर्शनकारियों ने उनके कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिषद का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया और प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। आपको बता दे कि सफाई कर्मचारियों, सर्व कर्मचारी संघ और अग्निशमन कर्मचारियों ने शहरभर में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हांसी-बड़सी गेट पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारियों ने मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर शव यात्रा भी निकाली। सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की है। जिला प्रधान बलजीत सिंह का आरोप है कि सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, सीवरमैन और सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। सफाई कर्मचारी उपप्रधान रेखा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं सफाई कर्मचारी नीलम ने कहा कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है और मांगें नहीं मानी जा रही हैं, इसलिए नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगाया गया और मंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया जाता और उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

कल्याणपुरी में अनिल की हत्या: मेट्रो वेस्ट के कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन

Noida, Uttar Pradesh:EAST दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार सुबह अनिल की चार कुमार कर हत्या कर दी गई थी अनिल मेट्रो वेस्ट में सफाई कर्मचारी था और सुबह अपने काम पर पहुंचा था आज अनिल की हत्या को तीन दिन हो गए हैं हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोपी निहाल को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मेट्रो वेस्ट के सफाई कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कर्मचारियों की मांग है कि अनिल के परिवार को मुआवजे की राशि और घर के सदस्य को एक स्थाई सरकारी नौकरी जब तक नहीं दी जाएगी जब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी मेट्रो वेस्ट कंपनी का कोई अधिकारी या दिल्ली सरकार का कोई भी रिमाइंडर तुमसे बात करने नहीं पहुंचा है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे
0
0
Report

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी: मोहन यादव ने नई टीम को दी बधाई

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई कहा- नई टीम में सभी पदाधिकारियों का सर्वश्रेष्ठ चयन हुआ मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिला पर्याप्त प्रतिनिधित्व लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल, कविता पाटीदार और आशीष अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया बंशीलाल गुर्जर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का यह स्वर्णिम काल, नई टीम संगठन को और आगे ले जाएगा
0
0
Report
Advertisement

योगी ने भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति ज़ब्त, बुलडोजर के संकेत

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जो भी माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा या पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों में शामिल होगा उसकी संपत्ति ज़ब्त की जाएगी और उस पर बुलडोजर भी चलेगा। सरकार के इस सख्त रुख के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या मुख्यमंत्री के इस कदम से राज्य में नकल माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी? इसी मुद्दे पर महाराजगंज जनपद के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रक्रिया रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शिक्षा माफिया के खिलाफ संपत्ति जप्त और बुलडोजर की कार्रवाई के कदम का स्वागत किए है। जी मीडिया से बातचीत के दौरान छात्र-छात्राओ ने कहा कि कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाले दिनों में शिक्षा माफिया की कमर तोड़ने का काम करेगा और जो आए दिन पेपर लीक की बात सामने आती है वह भविष्य में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। छात्रों ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के इस कदम से नकल माफिया के ऊपर अगर लगाम नहीं लगा तो कहीं ना कहीं और सख्त कानून बनाने की जरूरत है जिसे जो हम छात्र जो मेहनत कर रहे है उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके । युवाओं ने खुलकर यह बातें कहीं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से कहीं ना कहीं हम सभी का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top