271122
कौड़िय के मुजेर में ज्येष्ठ मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:कौड़िया ज्येष्ठ मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन मुजेर के जेठपुरवा गांव में आज ज्येष्ठ मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में अरुण कुमार शुक्ल, नरेश कुमार पांडेय, श्याम सुंदर शुक्ल, महेश कुमार पांडेय, नागेंद्रमणि, अशोक शुक्ल, नकछेद प्रसाद शुक्ल, मनोज मिश्रा, राजकमल शुक्ल, चंदन, सूरज, लल्लू, अंकित तिवारी, दद्दू मिश्रा, दयाराम, बच्चू, अमरेश एवं आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा भंडारे को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पूरे श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न0
0
Report
271122
पैसों के लेनदेन में विवाद, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल
Telia Kot, Uttar Pradesh:कौड़िया गोण्डा क्षेत्र के तेलिया कोट आमाडीह गांव में शनिवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी लोगों ने जिससे घटना में वृद्ध पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक के बेटे अतुल ने बताया कि शनिवार शाम उसके बाबा कन्हैयालाल यादव इमलिया छोटू नहर के पास खेत में भैंस चरा रहे थे, जबकि उसकी मां हेनम खेत में घास छील रही थीं। इसी दौरान बिछुड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय उर्फ दद्दन और उपेंद्र पांडेय वहां पहुंचे और पैसों के लेनदेन को लेकर उसके पिता से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने खेत में लगी बल्ली और लाठी से हमला कर दिया। अतुल के अनुसार, जब उसकी मां और बाबा बचाने दौड़े तो आरोपियों ने कन्हैयालाल को भी बेरहमी से पीट दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कन्हैयालाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुत्र चंदन यादव की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक कन्हैयालाल यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है0
0
Report
271122
आकाशीय बिजली गिरने से करनैलगंज विकास क्षेत्र के कन्जेमऊ गांव में स्थित EDIPL कंपनी के दूरसंचार टावर
Telia Kot, Uttar Pradesh:गोण्डा जिले करनैलगंज विकास खण्ड के प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह ने एक पत्र जारी कर बताया कि बीते 14 मई को आकाशीय बिजली गिरने से गोण्डा जिले के करनैलगंज विकास क्षेत्र के कन्जेमऊ गांव में स्थित EDIPL कंपनी के दूरसंचार टावर पर लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र की दूरसंचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क तथा इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। पत्र में बताया गया कि बिजली गिरने के कारण टावर में लगे तकनीकी उपकरण जल गए, जिससे उपभोक्ताओं को कॉलिंग, इंटरनेट और अन्य संचार सेवाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार नेटवर्क ठप होने से ऑनलाइन कार्य, बैंकिंग सेवाएं, पढ़ाई तथा आपातकालीन संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हुई। राहुल सिंह ने कहा कि तकनीकी टीम द्वारा अस्थायी रूप से दूरसंचार सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन अभी भी नेटवर्क में रुक-रुक कर समस्या आ रही है। कई स्थानों पर कॉल ड्रॉप, कमजोर सिग्नल और इंटरनेट की धीमी गति जैसी परेशानियां बनी हुई हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और कंपनी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान कर क्षेत्र की दूरसंचार सेवाओं को पूरी तरह सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि टावर की तकनीकी जांच कर क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदला जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं।0
0
Report
Advertisement
271122
कौड़िया के ग्राम पंचायत पैडीबरा सम्मय माता मंदिर श्री राम कथा के प्रथम दिवसपर राजन जी महाराज
Telia Kot, Uttar Pradesh:गोण्डा कौड़िया के ग्राम पंचायत पैडीबरा सम्मय माता मंदिर श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर रामचरित्र मानस व्यवहार संगीता है और मनुष्य को भवसागर पार लगाने का मध्यम है। कथा में पहुंचना ही व्यक्ति की श्रद्धा व भक्ति का प्रतीक है। घर में, परिवार में, राष्ट्र में,व समज में श्रेष्ठ व्यक्ति बनने के लिए उसे रामचरितमानस में गोता लगाना पड़ेगा। तभी व्यक्ति श्रेष्ठ बन सकता है। कथा श्रवण मात्र से ही व्यक्ति भवसागर पार कर सकता है। उक्त बातें कथा व्यास राजन जी महाराज ने कौड़िया के सम्मय माता मंदिर पैडीबरा में आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा के पहले दिन कथा के दौरान कही। सम्मय माता मंदिर पर आयोजित श्री राम कथा में राजन जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भक्त वही होता है जो जानने के बाद भी भगवान के बारे में जानने की इच्छा रख कर घूमता हो वही भक्त है। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, बाल लीला, फुलवारी, सुंदरकांड की संगीतमय कथा कही। जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के मुख्य आयोजक कटरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विधानसभा तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने व्यास पीठ एवं भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती कर पूजा अर्चना करते हुए कथा श्रवण किया। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिपिन बिहारी तिवारी,गुड्डू तिवारी, पंडित मुकुंद पति त्रिपाठी, दीपू मिश्रा, परमानंद मिश्रा, श्री भगवान शुक्ला, शंकर भगवान शुक्ला,इंस्पेक्टर शुक्ला, पुत्तन तिवारी, बृजेंद्र मिश्रा, अतुल तिवारी, आजाद, अमर शुक्ला, राघव तिवारी अंकित शुक्ला,रजनीकांत तिवारी, देव शुक्ला , रिंकू मिश्रा, राजेश सोनी,उमा पति त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, शिवदयाल शुक्ला, प्रेम प्रकाश तिवारी रहे।0
0
Report
271122
कौड़िया के पैडीबरा सम्मय माता मंदिर पर श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास राजन जी
Telia Kot, Uttar Pradesh:कौड़िया गोण्डा। ग्राम पंचायत पैडीबरा के सम्मय माता मंदिर में आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा के पहले दिन रविवार को कथावाचक राजन जी महाराज के सानिध्य में क्षेत्र की हजारों महिलाओं में करनैलगंज के सरयू नदी से जल भरकर कथा स्थल पर स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया। आयोजित समिति के आयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के नेतृत्व में पैडीबरा, बिहारी मिश्र पुरवा ,बच्चा पुरवा बौनापुर,महापारा, निविहा, पांडे पुरवा, नदावा,पंडित पुरवा, कौड़िया बाजार ,विरवा, जमथरा, माया देवी, सुंदर पति, आरती , मोहिनी , पूजा , सुमन , लक्ष्मी , रेखा , मुस्कान , पलक , शिवानी , मनीषा , कुमकुम , पिंकी, रोशनी व ब्लॉक प्रमुख कटरा बाजार जगरानी शुक्ला सहित क्षेत्र के आसपास गांव की हजारों महिलाओं ने कथा वाचक राजन जी महाराज के सानिध्य में करनैलगंज के सरयू नदी से जल भरकर मंगल गीत गाते हुए कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ कलश स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया। सम्मय माता मंदिर सेवा समिति के सदस्यों एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के अगुवाई में हजारों लोगों ने कथा वाचक राजन जी महाराज का करनैलगंज में फूल माला पहनकर भव्य स्वागत कर किया। इसमें समिति के सदस्य परमानंद मिश्रा, बच्चा लाल, विनय शुक्ला , राघव तिवारी शिव भगवान शुक्ला,विश्वनाथ तिवारी, राजेश तिवारी, सर्वजीत शुक्ला, बिपिन बिहारी तिवारी, अंकित शुक्ला, छोटू शुक्ला, रजनीकांत तिवारी इंस्पेक्टर शुक्ला, कप्तान शुक्ला, श्री भगवान शुक्ला,विष्णु भगवान शुक्ला ,शंकर भगवान , कृष्ण भगवान शुक्ला,पुत्तन तिवारी, विवेक शुक्ला, शिव शंकर मिश्रा, कृष्ण गोपाल, बाबू, आशुतोष गुड्डू तिवारी, रिंकू मिश्रा, रहे।0
0
Report
