271003
Gonda: नेपाल टूर पर गए बच्चों को नहीं मिली एंट्री, प्रशासन ने लौटाया वापस
Gonda, Uttar Pradesh:धानेपुर क्षेत्र के राजापुर स्थित न्यू स्टैंडर्ड शिक्षण संस्थान के 130 बच्चों समेत कुल 155 लोग टूर पर नेपाल के चिसापानी जा रहे थे। देर से पहुंचने के कारण उन्हें नेपाल में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद सभी लोग कतर्निया घाट घूमने पहुंचे, लेकिन देर होने के कारण जंगल से घिरे बिछिया में रुक गए। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी बच्चों और स्टाफ को गोंडा वापस भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के 6 नगरपालिकाओं में सुबह से दिखा मतदाताओं का उत्साह, 523 प्रत्याशी मैदान में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं—बालेसर, तिंवरी, मथानिया, भोपालगढ़, पीपाड़ और बिलाड़ा—में निकाय चुनाव के तहत सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता सुबह से ही कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की इन 6 नगर पालिकाओं में कुल 1,19,635 पंजीकृत मतदाता हैं, जो चुनाव मैदान में डटे 523 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम (EVM) में दर्ज कर रहे हैं। चुनावी आंकड़ों की बात करें तो भोपालगढ़ नगर पालिका में सबसे अधिक 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, मथानिया और तिंवरी में सबसे कम 80-80 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिलाड़ा नगर पालिका में वार्ड नंबर 1, 16, 19 और 36 से चार प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट और मोबाइल पुलिस टीमें लगातार सभी केंद्रों का जायजा ले रही हैं। प्रशासन का दावा है कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है।0
0
Report
बूंदी के नगरपालिका चुनाव में शांत मतदान, नागरिक समस्याओं पर तेज माँगें
Jaipur, Rajasthan:नगर परिषद क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव के तहत फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान जारी है। देवपुरा स्थित मतदान केंद्र पर जी मीडिया संवाददाता रामफूल मेहरा ने महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं से बातचीत की। मतदाताओं ने मतदान के साथ अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्राथमिकताओं को भी साझा किया。 किसी मतदाता ने साफ-सफाई को प्रमुख मुद्दा बताया तो किसी ने सड़क की बदहाल स्थिति की समस्या रखी। वहीं कुछ मतदाताओं ने ड्रेनेज सिस्टम में खराबी और जलभराव की समस्या बताई। युवाओं सहित अन्य मतदाताओं ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जरूरत पर भी जोर दिया। मतदाताओं का कहना है कि नई शहरी सरकार से इन मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद है。0
0
Report
दिल्ली के सत्या निकेतन क्षेत्र में बिल्डिंग ढह, नज़दीकी कमजोर इमारत पर तोड़फोड़ शुरू
Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: DELHI: SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE / DEMOLITION WORK STARTED AT STRUCTURALLY WEAK BUILDING ADJACENT TO THE COLLAPSED SITE / HEAVY SECURITY FORCE AND MCD DEMOLITION TEAM ON SPOT/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
चंदौली पुलिस ने सोने की करोड़ों कीमत का तस्करी सोना बरामद; दो गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई- लगभग 3 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद- 2 किलो 565.720 ग्राम पीली धातु (सोना) बरामद- किया कार के गियर बॉक्स के नीचे बने विशेष बॉक्स में छिपाकर रखा था सोना- बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था करोड़ों का सोना- पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबेर मुबारक शेख और मनीष कुमार के रूप में हुई- पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने कार भगाने का किया प्रयास- कपड़े के लंबे बेल्ट और सेलो टेप में लपेटकर रखी गई थीं सोने की सिल्लियां- बरामद सोने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके- आयकर विभाग और राजस्व आशूचना विभाग को दी गई सूचना- संबंधित विभाग के अधिकारियों और सरकारी वैल्यूअर की मौजूदगी में सोने की जांच और वजन- प्रारंभिक जांच में विदेश में निर्मित सोना होने की जानकारी- बरामद सोना नियमानुसार रेवेन्यू इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को किया गया सुपुर्द- आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और किआ केयरन्स कार भी बरामद- सदर कोतवाली के नवही पुलिया हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मिली सफलता.0
0
Report
कानपुर के गुजैनी में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा; नाइट अफसर निलंबित
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर गुजैनी में धर्मांतरण के दबाव का आरोप विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी -नाइट अफसर निलंबित कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र की रामगोपाल कच्ची बस्ती में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। पीड़ित परिवार ने दूसरे पक्ष पर करीब दो साल से धर्मांतरण का दबाव बनाने, मंदिर के पास मजार बनाने और मकान खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर गुजैनी पुलिस और सर्किल फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, डीसीपी साउथ ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में नाइट अफसर को निलंबित कर दिया है और संबंधित चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र की रामगोपाल कच्ची बस्ती का है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब दो से ढाई साल पहले उन्होंने दूसरे पक्ष से जमीन खरीदी थी। इसके बाद से लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि मंदिर के बगल में मजार बनाने, मकान खाली करने की धमकी देने के साथ धर्मांतरण का दबाव भी बनाया गया। बताया जा रहा है कि कल पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी को सूचना दी। संयोजक मयंक त्रिपाठी और रवि मिश्रा समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर पुलिस और सर्किल फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने ड्यूटी में लापरवाही के चलते नाइट अफसर को निलंबित कर दिया है। संबंधित चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।0
0
Report
सत्य निकेतन इमारत गिरने के आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना | आरोपियों में से एक, महेश, जिसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है, उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। महेश के साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक मिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
वाशीम कृषि बाजार में हल्दी की कीमतें आठ दिनों में गिरीं; किसान चिंतित
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:वाशिम कृषी उत्पन्न बाजार समितीत हळदीच्या दरात अवघ्या आठ दिवसांत घसरण झाली आहे. हळद कांडीचा कमाल भाव १७ हजार २५५ रुपयांवरून १६ हजार ७५० रुपयांवर, तर हळद गट्टूचा भाव १६ हजार ५० रुपयांवरून १५ हजार ६१० रुपयांवर घसरला आहे. अनुक्रमे ५०५ आणि ४४० रुपयांची घट झाली आहे. पावसाचा खंड आणि बाजारभावातील घसरणीमुळे हळद उत्पादन शेतकऱ्यांच्या अडचणी वाढल्या असून, सध्या बाजार समितीत हळदीची ४ हजार क्विंटल आवक झाली आहे.0
0
Report
किशनगंज के कोचाधामन में विधायक ने जमीन विवाद, स्टेडियम और मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव पर चर्चा
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पाटकोइ गांव में जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल मंगलवार की देर शाम जनता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मुख्यमंत्री सहयोग शिविर की जानकारी दी। पाटकोइ कला पंचायत में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने लोगों को बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी यदि जनता का शोषण कर रहे हैं तो उसका उचित उपाय भी उपलब्ध है। विधायक ने जानकारी दी कि जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें संगठन मजबूत करने के लिए 12 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें किशनगंज के साथ-साथ पूर्णिया और अररिया जिले भी शामिल हैं।इस जनसंवाद में न सिर्फ गांव के आम लोग बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने इलाके की कई ज्वलंत समस्याओं को विधायक के सामने रखा। स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस और डॉक्टरों की बहाली की मांग की गई। रूपादह घाट पर ब्रिज निर्माण की भी पुरजोर मांग उठी।सबसे गंभीर मुद्दा कोचाधामन प्रखंड में बिहार सरकार की बारह सौ जमीन पर कब्जे को लेकर सामने आया। दलित-महादलित समुदाय और असामाजिक तत्वों के बीच विवाद इतना गहरा है कि एक ही जमीन को लेकर अब तक 82 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिस विवादित जमीन पर जनप्रतिनिधियों ने विधायक से हस्तक्षेप कर विवादित सरकारी जमीन पर सरकार की ओर से स्टेडियम निर्माण,मेडिकल कॉलेज निर्माण या फिर ग्रामीणों के रोजगार के लिए कलकरखाने खोले जाने का प्रस्ताव रखा。 विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बिहार में बाढ़ राहत के लिए सरकार के कदम लगातार जारी
Patna, Bihar:बिहार में आई बाढ़ को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहाँ की आपदा में राज्य सरकार की ओर से लगातार लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है उनके खाने के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था रहने के लिए अलग-अलग जगह पर व्यवस्थाएं की गई है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजी लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं सब कुछ देख रहे हैं गंगा की बात करें या पुनपुन जहां पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उस इलाके में सरकार की तरफ से राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है 2 से 3 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी वही हमारी सरकार ने फरक्का बराज को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं फरक्का जलसंधि को लेकर भी माननीय मुख्यमंत्री जी दिल्ली में मिले हैं0
0
Report
Advertisement
झारखंड-रांची में भारी बारिश और तेज हवाएं, 9 से 11 सितम्बर तक जारी अलर्ट
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची समेत झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट... रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी... मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया... झारखंड की कई हिस्सों में 70 KM प्रति घंटे तक हवा चल सकती है... 9 और 10 सितंबर को बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना... 11 सितंबर तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रहने के आसार.0
0
Report
नागौर निकाय चुनाव 2026: ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, मतदाताओं से अपील
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर निकाय चुनाव 2026 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, मतदाताओ से भी मतदान करने की अपील, नागौर जिला परिषद के गणेश मंदिर के पास स्थित मतदान बूथ पर किया मतदान, ज्योति मिर्धा खुद मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर किया मतदान, नागौर जिला परिषद के 60 वार्डो के लिए हो रहा है मतदान,0
0
Report
वार्ड 43 में मतदान केंद्र पर मारपीट, दो घायल; सिर में 15 टांके
Alwar, Rajasthan:वार्ड 43 में मारपीट का आरोप, दो युवक घायल; एक के सिर में लगे 15 टांके अलवर। नगर निगम चुनाव के दौरान अलवर के वार्ड नंबर 43 के सूर्य नगर इलाके में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवकों ने भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके समर्थकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद करीब 15 टांके लगाए गए, जबकि दूसरे युवक के चेहरे पर चोट आई है। घायल लोकेश के अनुसार, वह अपने साथी मोहित के साथ वार्ड 43 में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए घूम रहा था। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी अजय बीरबल के पक्ष में मतदान प्रक्रिया देख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोकेश का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके समर्थकों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, दूसरे घायल मोहित ने भी अचानक मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाइट: घायल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस जांच और शिकायत के बाद ही मारपीट की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मतदान के बीच हुई इस घटना से वार्ड 43 का चुनावी माहौल गरमा गया है।0
0
Report
Advertisement
ED ने मंत्री सतिश जार्कीहोली के डॉलर्स कॉलोनी आवास पर छापा
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA) ED CONDUCTS RAID AT MINISTER SATISH JARKIHOLI'S DOLLARS COLONY RESIDENCE0
0
Report
सैपऊ नगर पालिका के प्रथम चरण मतदान में जोश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले के सैपऊ नगर पालिका में भी नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान बड़े ही जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही 20 वार्डों के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। सैपऊ नगरपालिका में कुल 8,897 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,662 पुरुष, 4,234 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सुबह सुहावने मौसम में अपने वार्ड पार्षद को चुनने के लिए मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खासकर युवा मतदाताओं में पहली बार मतदान को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में पीछे नहीं हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। पुलिस की मुस्तैदी देखने लायक है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बूथों पर व्हील चेयर, रैंप और स्वयंसेवकों की मदद उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें मतदान में किसी प्रकार की परेशानी न हो। छाया, पानी और बैठने की व्यवस्था भी की गई है। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के 45 वार्ड के लिए मतदान का पहला चरण शुरू
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू, लक्ष्मणगढ में 45 वार्डों के लिए हो रहा है मतदान एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ के निकाय चुनाव को लेकर आज प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुई। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए 54 मतदान केंद्र पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। वार्ड 35 के मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लम्बी कतार देखी गई। लक्ष्मणगढ़ के 45 वार्डों के लिए 147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लक्ष्मणगढ के वार्ड संख्या 6 में भाजपा प्रत्याशी ओर निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। सूचना के बाद सीकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के मौक पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। और मतदान केंद्र के आस पास भीड़ जमा नहीं करने के पाबंद किया गया। बाइट 1 तेजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर0
0
Report
Advertisement
