Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

Bulandshahr: फूड सेफ्टी विभाग का छापा, खराब पनीर जब्त

Dec 22, 2024 05:08:46
Bulandshahr, Uttar Pradesh

फूड सेफ्टी विभाग की टीमों ने शहर के लाल तालाब स्थित आधा दर्जन से अधिक पनीर विक्रेताओं पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुन्तलों खराब पनीर जब्त किया गया। दुकानदार अपने सप्लायर का नाम बताने में असमर्थ रहे। प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता खराब पाई गई। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा सैंपल फेल हुए तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पनीर की बड़ी मात्रा में खपत दिल्ली-NCR में हो रही थी। सहायक आयुक्त एफडीए विनीत कुमार सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 21, 2026 12:15:59
Mathura, Uttar Pradesh:रमण रेती में उड़ा गुलाल, महके फूल: संतों और भक्तों ने ठाकुरजी संग खेली भव्य होली (मथुरा):का़र्षणी गुरु शरणानंद जी महाराज के सानिध्य में आज गोकुल स्थित रमण रेती आश्रम में होली का अलौकिक आयोजन किया गया। ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू होने वाले 40 दिवसीय होली महोत्सव के क्रम में आज आश्रम का कोना-कोना अबीर, गुलाल और फूलों की खुशबू से सराबोर हो उठा। 11 क्विंटल फूलों और लड्डुओं की वर्षा होली का शुभारंभ पूज्य महाराज श्री द्वारा श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद सबसे पहले लड्डू होली खेली गई, जहाँ भक्तों पर प्रसादी स्वरूप लड्डुओं की वर्षा हुई। इसके पश्चात करीब 11 क्विंटल फूलों, टेसू के रंग और अबीर-गुलाल से समूचा परिसर रंगीन हो गया। "उड़त गुलाल लाल भए बदरा" जैसे पारम्परिक होली गीतों पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। गोकुल रमणरेती होली के साथ ही ब्रज में होली अपने चरम सीमा पर मानी जाती है। बाइट-- गुरु शरणानन्दजी महाराज बाइट--होली खेलने आए भक्त
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 21, 2026 12:15:40
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी। इसी क्रम में पूर्व मेयर एवं जेएमएम-माले समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। सिंदरी से माले विधायक चंद्रदेव महतो भी मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करते हुए चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य संकल्प धनबाद का समग्र विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें एक बार फिर मौका देती है तो शहर की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से शहर में बढ़ते जल प्रदूषण और भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इन मुद्दों से लोगों को निजात दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। चंद्रशेखर अग्रवाल ने साफ कहा कि स्वच्छ पानी, सुगम यातायात और बेहतर शहरी व्यवस्था के लिए ठोस कार्य योजना लागू की जाएगी। माले विधायक चंद्रदेव महतो ने भी सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की और कहा कि धनबाद के विकास के लिए अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जारी इस घोषणा पत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है, वहीं अब सभी की निगाहें मतदान और परिणाम पर टिकी हैं।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 12:12:53
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आगामी त्यौहारो से पहले सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आपको बता दे कि सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित ग्राम सड़क दुधली क्षेत्र में चल रही कोहिनूर फूड फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मौके पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में रंगीन कचरी तैयार की जा रही थी। छापे के दौरान जो स्थिति सामने आई, उसे देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री दानिश नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। सहायक खाद्य आयुक्त मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो वहां करीब 300 कट्टे रंगीन कचरी के पाए गए।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 12:09:57
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में आज भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन 20 फरवरी को दिल्ली में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित AI समिट 2026 में किए गए कथित 'शर्मनाक प्रदर्शन' के विरोध में किया गया। भाजयुमो के पदाधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने शहर के बागमूला चौराहे पर यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन का नेतृत्व भाजयुमो की उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु गौतम ने किया, जबकि ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ।भाजपाइयों का कहना था कि यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में AI समिट जैसे वैश्विक मंच पर जो प्रदर्शन किया, वह शर्मनाक है। इसी के विरोध में उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुराग अग्निहोत्री, एडवोकेट ऋतु गौतम, ज़िला मंत्री भाजपा संध्या आर्य, ज़िला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, रजत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, ज़िला उपाध्याय नवनीत गौतम, पूर्व विस्तारक सौरभ शर्मा, ज़िला मंत्री अरविंद दिवाकर, शहर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, मण्डल महामंत्री गौरव ठाकुर, हिमांशु शर्मा, विमल वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 21, 2026 12:08:04
Farrukhabad, Uttar Pradesh:तहसील दिवस - 68 शिकायतें, सिर्फ 2 हल! मजाक है या न्याय का मंच? तहसील दिवस - 68 शिकायतें दर्ज, निस्तारण सिर्फ 2? क्या ये तहसील दिवस सही दिशा में हैं, या जनता के साथ मजाक? दोस्तों, कुल 68 शिकायतें दर्ज! राजस्व विभाग पर 38, पुलिस पर 10, बिजली विभाग पर 5, विकास खंड पर 4, और बाकी 11 अन्य मुद्दों पर। लेकिन वाह रे प्रशासन की फुर्ती! इनमें से 2 शिकायतें तो मौके पर ही निपट गईं! जनता की आहें बदलीं मुस्कानों में? नहीं भाई, ये तो विडंबना है! बाकी 66 कहां अटकीं? "ये तहसील दिवस सरकार की मंशा से शुरू हुए थे - एक मंच पर सभी सुविधाएं! लेकिन अधिकारी पूरी तरह अमल नहीं कर पा रहे। जनता इंतज़ार में त्रस्त! जिलाधिकारी ने निर्देश दिए - प्राथमिकता से निस्तारण! लेकिन हकीकत? सिर्फ 2 पर कार्रवाई। क्या ये न्याय का मंच है या फोटो सेशन? प्रशासन जवाब दे! फर्रूखाबाद की जनता सवाल पूछ रही है - तहसील दिवस कब बनेगा सच्चा समाधान दिवस? बाइट--अशुतोष कुमार जिला अधिकारी
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 12:07:47
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। त्योहारों से पहले मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में खाद्य सामग्री सीज की गई। कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 2831 किलोग्राम एवं 90 लीटर खाद्य पदार्थ सीज किए गए। जांच में कई खाद्य पदार्थ अमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाए गए।मौके पर ही करीब 2280 किलोग्राम सामग्री को नष्ट कराया गया। नष्ट व सीज किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख 43 हजार बताई जा रही है। यह कार्रवाई प्रियंका सिंह (सहायक आयुक्त, खाद्य) के नेतृत्व में की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से जिले के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग की जांच कार्रवाई अभी जारी है।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 21, 2026 12:07:40
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर संयुक्त विभागीय कार्यक्रम, 34 सौ किसानों को फसल बीमा राहत, 76 को दुर्घटना बीमा की राशि सीधे खाते में दी गई कृषि, राजस्व और आपदा विभाग द्वारा संयुक्त कार्यक्रम आयोजित, लखनऊ से मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फसल राहत बीमा योजना के तहत 3,400 किसानों को 1.06 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 76 लाभार्थियों को 5–5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान आफद/आफल विभाग द्वारा 517 आपदा मित्रों का बीमा कराया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने की गाजीपुर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग और आपदा विभाग द्वारा कृषकों के हित में लखनऊ से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद में किया गया। गाजीपुर के राइफल क्लब में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक एवं लाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने का सीधा प्रसारण दिखाया गया। गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, एडीएम प्रशासन, एडीएम राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान उपस्थित रहे। एडीएम राजस्व आयुष चौधरी ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से फसल राहत बीमा योजना के तहत जनपद के 3,4 सौ लाभार्थी कृषकों को एक करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह धनराशि पारदर्शी व्यवस्था के तहत सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है। आयुष चौधरी ने आगे बताया कि राजस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 76 लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त आपदा विभाग की ओर से 517 आपदा मित्रों का बीमा भी कराया गया है, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में उन्हें निर्धारित सरकारी बीमित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापर्व आयोजित किया गया और सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 21, 2026 12:07:02
Datia, Madhya Pradesh:प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव आज दतिया जिले की सेवड़ा में शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने सेवाड़ा वीडियो को करोड़ों की सौगात दी। आयोजन अवसर पर जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की और केंद्र सरकार की योजनाओं की बुरी-बुरी प्रशंसा की तो वहीं कांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। लेकिन कांग्रेस नेता ए को लेकर कपड़ा उतार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार अब 20 साल तक देश में आने वाली नहीं है कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र खत्म हो जाएगा उन्होंने दतिया जिले की तो विधानसभा जो कांग्रेस का नेतृत्व कर रही है वादा किया है कि तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 21, 2026 12:06:24
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ बारां मेगाहाइवे पर बाघेर घाटी में शनिवार दोपहर मेथीदाने से भरा एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक व खलासी दोनों सुरक्षित बच गये। घटना घाटी क्षेत्र में मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। ट्रक मंदसौर से बनारस की ओर जा रहा था। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ट्रक में फंसे चालक और खलासी को तत्परता से बाहर निकाला। दोनों को हल्की फुल्की चोटें आईं, जिनका तुरंत प्राथमिक उपचार करवाया गया। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। समय रहते राहत कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक और खलासी दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 21, 2026 12:06:14
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top