206001
बकरीद पर इकदिल पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च
Etawah, Uttar Pradesh:इकदिल। बकरीद पर्व को लेकर इकदिल पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर नजर आई। बुधवार शाम को थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे के बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता से पूरे कस्बे में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से संवाद कर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कस्बे में लगातार निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
206126
कांकरपुर नहर पुल पर फिर मिली लाश, हत्या की कड़ी होने की आशंका
Maharajpur, Uttar Pradesh:इकदिल। भोगनीपुर प्रखंड नहर में गांव कांकरपुर पुल के पास स्थित निर्माणाधीन पुल में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव सटरिंग में फंसा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह सटरिंग मिस्त्री योगेंद्र कुमार सिंह ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, एसआई मंजीत दयाल व एसआई बिंदा प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। वह नीले रंग की शर्ट, पीली बनियान और काले रंग का कच्छा पहने था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि उसके गले में लाल रंग का अंगौछा भी लिपटा था, जो शव निकालते समय पानी में बह गया। गौरतलब है कि गुरुवार को भी इसी पुल के पास एक अज्ञात शव नग्न अवस्था में मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार दो दिन शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इसे किसी बड़ी घटना से जोड़कर देख रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
206126
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की नई कार्यकारिणी घोषित, पत्रकारों की समस्याओं पर जताई चिंता
Maharajpur, Uttar Pradesh:इटावा। संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उ.प्र.) की जिला कार्यकारिणी की घोषणा संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर शासन-प्रशासन की उदासीनता पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। नवगठित कार्यकारिणी में गणेश ज्ञानार्थी, रणवीर सिंह भदौरिया, धर्मलाल चतुर्वेदी व राजेन्द्र यादव को संरक्षक, राजेन्द्र भसीन को अध्यक्ष, सुधीर मिश्र को महामंत्री तथा अन्नू चौरसिया को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष बनाया गया। संजय कुमार सिंह चौहान, मसूद तैमूरी व ओमरतन कश्यप उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता कोषाध्यक्ष, रघुवीर सिंह यादव व कमल मिश्रा संगठन मंत्री और नितेश प्रताप सिंह प्रचार मंत्री बनाए गए। संजीव शर्मा, राहुल तिवारी, मुनव्वर अली ,अर्शी व वहाज अली ,निहाल, सदस्य नामित किए गए। शाकिर अली को भरथना तथा संजीव राजपूत को इकदिल नगर अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में आगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पत्रकारों की विभिन्न मांगों—रेल रियायत बहाली, टोल टैक्स छूट, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, सुरक्षा व सुविधाओं—को लेकर शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अंत में महामंत्री सुधीर मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
206126
ओवरलोडिंग पर चला शिकंजा: 4 ट्रक सीज, 48 चालान, डेढ़ लाख का जुर्माना
Maharajpur, Uttar Pradesh:इकदिल। आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर फुफई ओवरब्रिज के पास प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में आरटीओ व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग करते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया, जबकि 48 वाहनों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई में करीब 1.5 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया। अचानक हुई इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है और सरकारी राजस्व को भी नुकसान होता है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
206126
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल,भर्ती
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर श्वेता डेरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। गांव मनियांमऊ निवासी बाबूराम का बेटा चरन सिंह शुक्रवार देर शाम को अपने घर जाने के साथ हाईवे रोड पैदल पार करके ऑटो पकड़ने के लिए आ रहा था। तभी इटावा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार चली गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर घायल अवस्था मे लहूलुहान पड़े युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।0
0
Report
