271855
गर्भवती की मौत के बाद न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील,, संचालक पर कारवाई कब
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -नवयुग इंटर कॉलेज के पास संचालित न्यू इंडिया हॉस्पिटल को सील कर दिया गया कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार और सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में की गई हालांकि अस्पताल संचालक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं आरोप है थाना सुजौली क्षेत्र की कैलाशपुरी निवासी विकास साहनी की पत्नी करिश्मा की प्रसव के दौरान उपचार के बाद हालत बिगड़ गई थी परिजनों के अनुसार बाद में उसे बहराइच से लखनऊ पर किया गया था जहां हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यू इंडिया अस्पताल के संचालक राजन सिंह और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर चिकित्सा लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की थी परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी सीएचसी में दिए गए शिकायती पत्र परिजनों ने बताया कि पति के घर पर मौजूद न होने के कारण उसकी मां और पड़ोस की महिला करिश्मा को न्यू इंडिया अस्पताल लेकर आए थे अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन के संबंध में परिजनों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और बिना डॉक्टर की मौजूदगी में ऑपरेशन कर दिया गया ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का आरोप भी लगाया गया है परिजनों के मुताबिक हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन नें उन्हें स्थिति की जानकारी स्पष्ट नहीं दी और मरीज को बहराइच ले जाने को कहा बहराइच में चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया जहां जगरानी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर बताई गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा ने बताया कि न्यू इंडिया अस्पताल को मिहींपुरवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सील किया है मामले की आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।0
0
Report
271855
फूस के बने घर के अंदर चारपाई पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के सुजौली रेंज के सीताराम पुरवा नहर पर स्थित एक फूस के बने घर में 86 वर्षीय वृद्ध महिला फूलवती पत्नी स्वर्गीय प्रभु अकेली सो रही थी इसी दौरान बीती रात घर के अंदर प्रवेश कर तेंदुआ उसको घसीट कर पास की हल्दी के खेत में ले गया और निवाला बना लिया सुबह क्षत विक्षत अवस्था में वृद्ध महिला का शव हल्दी के खेत से बरामद हुआ घटना की जब जानकारी हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और घटना की जानकारी सुजौली पुलिस व वन विभाग व परिजनों को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है0
0
Report
271855
चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल ,मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मिहींपुरवा कुड़वा मार्ग पर बुधवार रात चार पहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया हादसे के बाद चारपहिया वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया जानकारी के अनुसार थाना नानपाराक्षेत्र गुरगुटा गांव निवासी अयाज 18 पुत्र अयूब अली राज खान 16 पुत्र राजू खान और सरफराज पुत्र उरफान बाइक से मिहींपुरवा कस्बे में किसी मित्र से मिलने आए थे बुधवार रात करीब 9:00 बजे तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे इसी दौरान मिहींपुरवा कस्बे से कुडवा तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही चार पहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।0
0
Report
Advertisement
271855
घर के आंगन में खेल रहे 9 वर्षीय बालक पर तेंदुए का हमला मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार जारी है ताजा मामला ककरहा रेंज के नौबना गांव का है जहां गांव निवासी सूर्यदेव पुत्र भरत लाल उम्र लगभग 9 वर्ष रविवार शाम लगभग 7:00 बजे घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने बालक को दबोच लिया आसपास खेल रहे बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तभी तेंदुआ बच्चे को छोड़ खेतों की तरफ भाग गया परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से बच्चे को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया जा रहा है वही ग्रामीणों का आरोप है की वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी सीएचसी बालक को देखने नहीं पहुंचा है जिसको लेकर ग्रामीण में भारी नाराजगी है वही सीएचसी पर तैनात डॉक्टर आरपी सिंह के ऊपर भी ग्रामीणों ने इलाज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है।0
0
Report
271855
विसर्जन कर बाइक से जा रहे बाइक सवार गड्ढे में गिरे, सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है उपचार
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पराग पुरवा निवासी साबित राम पुत्र भीखा उम्र 30 वर्ष व ननका पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट सरयू घाट से मंगलवार शाम विसर्जन कर बाइक से वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे तभी अचानक रायबोझा के नहर के किनारे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है0
0
Report
