icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर शिक्षा विभाग में 1 करोड़ से ज्यादा फर्जीवाड़ा, तनुश्री नाम पर वेतन

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के शिक्षा विभाग में 1 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का मामला! काल्पनिक शिक्षिका तनुश्री के नाम पर सरकारी राशि की हेराफेरी का आरोप! फर्जी नियुक्ति दिखाकर वेतन के नाम पर सरकारी खजाने से निकाले गए 52 लाख रुपये! 1 करोड़ से अधिक की राशि भेजने की कोशिश, लेकिन बाकी रकम की निकासी नहीं हो सकी! फर्जी PRAN और बैंक खातों के जरिए पूरे खेल को अंजाम देने का आरोप! तत्कालीन संविदा ऑपरेटर अविनाश राज पर पत्नी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा का आरोप, बिना नियुक्ति के ही शिक्षिका के नाम पर जारी होता रहा वेतन, शिकायतों के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गया था सेवामुक्त, पुलिस ने हिरासत में लिया, डीपीओ से भी हो रही पूछताछ, शिक्षा विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी शुरू की
0
0
Report
Advertisement

बगड़ी टोल के पास बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच

Dausa, Rajasthan:लालसोट, दौसा बगड़ी टोल से कुछ दूरी पर मिला बुजुर्ग का शव शव तीन दिन पुराना होने के चलते हुआ क्षतविक्षत पीपल्दा निवासी भौंरी लाल मीणा के रूप में हुई शिनाख्त पुलिस ने मृतक की परिजनों को दी सूचना सात अक्टूबर को घर से स्कूटी से निकला था मृतक दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में बगड़ी टोल से कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग का शव क्षतविक्षत होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया शव की पहचान पीपलदा गांव निवासी भौंरी लाल मीणा के रूप में हुई परिजनों ने बताया 7 अक्टूबर को स्कूटी लेकर घर से निकला था मृतक की स्कूटी भी समीप ही खड़ी मिली अब पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है
0
0
Report

भिवाड़ी के ट्रांसपोर्ट निरीक्षक के चालान बनाते समय गड़बड़ियों के आरोप

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - गड़बड़ियों के चालान! - भिवाड़ी के परिवहन निरीक्षक के नए विवाद - पूर्व में पैसे मांगने के वीडियो आए सामने - अब गलत चालान बनाने के प्रकरण सामने आए - चालान जयपुर में बनाया, लिखा भिवाड़ी - 5 साल से बिना वेतन ही काम कर रहे निरीक्षक एंकर परिवहन विभाग में यूं तो परिवहन निरीक्षकों के विवाद सामने आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन भिवाड़ी के एक निरीक्षक से जुड़े गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। परिवहन निरीक्षक के ट्रक मालिकों से पैसे मांगने के वीडियो सामने आने के बाद अब निरीक्षक द्वारा गलत तरीके से चालान बनाने के मामले सामने आए हैं। क्या है पूरा प्रकरण, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 भिवाड़ी जिला परिवहन कार्यालय के एक निरीक्षक मुकुल गिदवानी का एक चालान सामने आया है। 5 जुलाई 2026 को जारी चालान को लेकर गड़बड़ी यह है कि यह चालान जयपुर में रहकर बनाया गया है। जबकि चालान में परिवहन निरीक्षक ने जो लोकेशन दर्ज की है, वह भिवाड़ी की है। यह चालान हरियाणा के एक ट्रक का बनाया गया है। चालान में ट्रक पर रिफ्लेक्टिव टेप और रिफ्लेक्टिव पेंट नहीं होने का हवाला दिया है। इसी तरह एक अन्य गलत चालान को लेकर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रकरण दर्ज किया था। मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में परिवहन आयुक्त सहित भिवाड़ी डीटीओ से जवाब तलब किया था। मामले में आरोप है कि परिवहन निरीक्षक मुकुल गिदवानी ने गलत वाहन नम्बर डाला, जिसकी वजह से वाहन मालिक को बेवजह 8500 रुपए का चालान जमा करवाना पड़ा। Gfx In गड़बड़ियाँ कैसी-कैसी ? उदाहरण 1- - वाहन HR65A6213 का 5 जुलाई 2026 को शाम 4:15 बजे चालान किया - भिवाड़ी के परिवहन निरीक्षक मुकुल गिदवानी ने 2000 रुपए का चालान किया - चालान में लोकेशन लिखी भिवाड़ी रोड - जबकि चालान के साथ विभाग के पोर्टल पर जयपुर के कॉर्डिनेट डाले - लोकेशन कॉर्डिनेट्स जयपुर के दौलतपुरा के पास बिलौंची नामक जगह के - क्या प्राइवेट गाड़ी से बगैर फ्लाइंग के बनाया गया यह चालान ? -bha>--------------- उदाहरण 2- - मानवाधिकार आयोग में प्रकरण 26/26/1353 दर्ज हुआ - आरोप कि वाहन RJ22CB7878 का 8500 रुपए का चालान कर दिया - जबकि वास्तव में यह वाहन पाली में उस समय था ही नहीं - वाहन मालिक ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दी - मानवाधिकार आयोग ने निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की Gfx Out वीओ- 2 परिवहन निरीक्षक मुकुल गिदवानी से जुड़े हुए 2 अलग-अलग वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में जहां ट्रांसपोर्टर गुरविन्दर सिंह द्वारा परिवहन निरीक्षक से बातचीत का हवाला दिया गया है। इसमें फोन करते हुए निरीक्षक मुकुल सीजर यार्ड के कर्मचारी प्रकाश को 10 हजार रुपए देने की बात कह रहे हैं। जबकि एक अन्य वीडियो में निरीक्षक मुकुल गिदवानी एक दूसरे ट्रांसपोर्टर से 40 हजार रुपए मांगते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वे ट्रांसपोर्टर को धमकाते हुए कहते हैं कि 1 लाख का चालान होता, सस्ते में 40 हजार में छोड़ रहा हूं। इन 2 वीडियोज के सामने आने के बाद भी परिवहन विभाग ने अभी तक इस पूरे मामले में कोई जांच या कार्रवाई शुरू नहीं की है। एक अन्य आरोप यह भी है कि पिछले 5 वर्ष से मुकुल गिदवानी परिवहन विभाग से बिना वेतन लिये ही कार्य कर रहे हैं। आखिर बिना वेतन के निरीक्षक कैसे कार्य कर रहे हैं, इसे लेकर भी विभाग ने न तो जांच की है और न ही कोई अन्य कार्रवाई की गई है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
0
Report
Advertisement

छवि सरदाने HCS में पांचवा स्थान पाकर हरियाणा में ग़ौरव बढ़ाया

Hisar, Haryana:हिसार के डोगरान मोहल्ला की रहने वाली 23 वर्षीय छवि सरदाना ने हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) की HCS परीक्षा में कुल 385.8 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। छवि ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और फिर चंडीगढ़ व दिल्ली से कोचिंग लेते हुए कड़ी मेहनत की। ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए छवि ने बताया कि परीक्षा के दौरान वे प्रतिदिन 12-12 घंटे पढ़ाई करती थीं और उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनके पिता चिराग सरदाना, जो पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का कार्य करते हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। छवि के पूरे खानदान में वे पहली ऐसी सदस्य हैं, जो किसी सरकारी नौकरी में सीधे एसडीएम (SDM) के पद पर सेवा देंगी。
0
0
Report

रanchi के सुखदेव नगर में बंद घर से लाखों के आभूषण चोरी

Ranchi, Jharkhand:एंकर रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात में करीब 40 लाख रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। यह दुखद पहलू है कि चोरों ने उस सामान को भी नहीं बख्शा जिसे परिवार ने बेटी की शादी के लिए बड़े अरमानों से जुटाकर रखा था—शादी के जेवरात, कीमती बर्तन और दुल्हन के दूसरे सामान तक चोर समेट ले गए। पूरा परिवार बिहार गया हुआ था और इसी दौरान चोरों ने बंद घर में धावा बोल दिया। राजधानि रांची के सुखदेव नगर में चोरी की इस बड़ी वारदात ने एक परिवार की खुशियों पर गहरा आघात किया है। जानकारी के मुताबिक, परिवार पिछले करीब एक महीने से घर बंद कर बिहार गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे अपराधियों ने घर के कोने-कोने को खंगाल डाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों की बेखौफ करतूत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर में रखे जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान के साथ-साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए बर्तन और दुल्हन के सामान तक को नहीं छोड़ा। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां चोरों ने तबाही के निशान छोड़ दिए। अलमारियों और सामान को अस्त-व्यस्त कर चोर लाखों की संपत्ति लेकर निकल गए। वारदात की जानकारी स्थानीय लोगों ने फोन कर परिवार को दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
0
0
Report
Advertisement

झाझड़ की Anita Saini का वायरल वादा: 24 घंटे एंबुलेंस और युवकों की शादी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सरपंच चुनाव से पहले सरपंच के लिए युवती के अनूठे वादे, वीडियो वायरल नवलगढ़ के झाझड़ गांव की अनिता सैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सरपंच चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखीं किये दो अनूठे वादे गांव में 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की भी ली गारंटी बोलीं- जरूरत पड़ी तो बिहार तक जाकर तलाशूंगी रिश्ते अनिता सैनी के अनूठे वादे सोशल मीडिया पर बने चर्चा का विषय पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरपंच चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही अनिता सैनी गांव के विकास को लेकर दो अनूठे वादे करती नजर आ रही हैं। इनमें गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने , जबकि दूसरा वादा गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी की बात कह रही है।वायरल वीडियो में अनिता सैनी कहती हैं कि उन्होंने पहले भी सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर लोगों ने समर्थन में टिप्पणियां कीं। अब वह चाहती हैं कि उनका संदेश झाझड़ गांव के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके रिश्तेदार या परिचित झाझड़ गांव में रहते हैं, तो उन तक भी यह वीडियो पहुंचाया जाए।अनिता सैनी का कहना है कि गांव का विकास तो कोई भी सरपंच करवा सकता है, लेकिन उन्होंने जो दो शर्तें रखी हैं, उन्हें पूरा करने का वादा किया है। पहली शर्त गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाना है।वीडियो में अनिता सैनी दूसरी शर्त बताते हुए कहती हैं कि झाझड़ गांव में जिन युवकों की शादी नहीं हो रही है, उनके लिए वह रिश्ता तलाशने और शादी करवाने की जिम्मेदारी लेंगी। इसके लिए जरूरत पड़ने पर दूसरे गांवों में जाने और बिहार तक प्रयास करने की बात भी कहती हैं।उनका यह अनूठा वादा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में वह ग्रामीणों से उन्हें एक बार वोट देकर सरपंच बनाने की अपील करती नजर आती हैं।झाझड़ गांव की अनिता सैनी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां गांव में 24 घंटे एंबুলेंस की सुविधा का वादा सार्वजनिक सुविधा से जुड़ा है, वहीं कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी ने लोगों का ध्यान खींचा है।फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अभी तक यह भी साफ नहीं है कि ये युवती चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनीं हुई है। इस वीडियो को लेकर।
0
0
Report

बड़ीसादड़ी में मतदान जागरूकता तेज, स्वीप ने पंचायत चुनाव से पहले दिखाया दम

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप टीम ने बाल सभाओं, रैलियों, रोड शो और संवाद कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया। बोहेड़ा के पीएम श्री विद्यालय खेल मैदान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान 11 खंडों से आए करीब 1100 खिलाड़ियों ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। टीम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों से अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे।
0
0
Report
Advertisement

शहरी सेवा शिविर में अव्यवस्थाओं पर पार्षदों का आक्रोश भड़का

Karauli, Rajasthan:शहर में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर में अव्यवस्थाओं पर पार्षदों और लोगों ने आक्रोश जताया । लोगो ने आरोप लगाया कि शिविर में अधिकारी और कर्मचारियों के मौजूद नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पट्टे बनवाने के लिए लाभार्थी अपनी फाइलें लेकर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा पार्षदों के साथ शिविर में पहुंचे। शिविर मे कई कुर्सियां खाली मिलीं और फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। इस दौरान शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर लंबित मामलों के निस्तारण की मांग की। शिविर के दौरान शीला देवी के नाम से वर्ष 2024 की लंबित पट्टा फाइल का मामला भी सामने आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पहले ही फाइल तैयार करवाकर ऑनलाइन जमा करा चुका है और उसके पास रसीद भी है। इसके बावजूद उसे दोबारा फाइल बनवाने के लिए कहा जा रहा है। इससे लाभार्थी परेशान है और फाइल के लंबित रहने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शिविर में पट्टे, सफाई, सीवर लाइन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान का प्रावधान है। अधिकारियों का कहना है कि पहले शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान किया जा रहा है और इसके बाद कंप्यूटर पर जानकारी अपडेट की जाती है। अधिकारियों ने आगे से शिविर में संबंधित कर्मचारियों को बैठाने और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बाइट - वीरेंद्र शर्मा , नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

सागबारा जंगल जमीन मामला: सांसद मनसुख वासावा का आक्रामक हमला, नेताओं पर उठे सवाल

Karantha, Gujarat:સાગબારા જંગલ જમીન વિવાદ વધુ વકર્યો: મનસુખ વસાવા બરાબરના ભડક્યા! શંકરસિંહ બાપુ, અનંત પટેલ અને અમિત ચાવડા પર આકરા પ્રહાર વન વિભાગના અધિકારીઓની ગીધ સાથે કરી સરખામણી સાગબારા જંગલ જમીન વિવાદમાં હવે રાજકીય નિવેદનબાજી તેજ बनी છે. સાંસદ મનસુખ વસાવાએ શંકરસિંહ બાપુ, અનંત પટેલ અને કોંગ્રેસના પ્રદેશ અધ્યક્ષ અમિત ચાવડા સામે નિશાન સાધતાં વન વિભાગના અધિકારીઓની કામગીરી પર પણ ગંભીર સવાલો ઉઠાવ્યા છે. મનસુખ વસાવાએ વન વિભાગના અધિકારીઓની સરખામણી ગીધ સાથે કરતાં આકારા શબ્દોમાં કહેવાયું કે, “જેમ ગીધની નજર મરેલા ઢોર પર હોય છે. તેમ વન વિભાગના અધિકારીઓની નજર કરોડોની ગ્રાન્ટના પ્રોજેક્ટ પર છે.” તેમણે આક્ષેપ કર્યો હતો કે સાગબારા જંગલ જમીનની મુદ્દે અનંત પટેલ, શંકરસિંહ બાપુ અને અમિત ચાવડા લોકોને ભડકાવીને જતા રહ્યા છે, પરંતુ આજે જ્યારે આદિવાસી ખેડૂતો સામે કેસ થઈ રહ્યા છે ત્યારે તેઓ ક્યાંય દેખાતા નથી. ખેડૂતોની લડત અને олардың સામે થઈ રહેલી કાયદાકીય કાર્યવાહી વચ્ચે આ નેતાઓની ભૂમિકા અંગે પણ તેમણે સવાલો ઉઠાવ્યા હતા. સાંસદે વધુમાં આક્ષેપ કર્યો હતો કે વન વિભાગના અધિકારીઓ પોતાના સ્વાર્થ માટે ખેડૂતોને લડાવી રહ્યા છે. જમીન પર કરોડો રૂપિયાની ગ્રાન્ટના પ્રોજેક્ટ લાવવાના આક્ષેપ સાથે તેમણે વન વિભાગની કામગીરી સામે નારાજગી વ્યક્ત કરી હતી. જંગલ જમીનના હક માટે લડત ચલાવતા ખેડૂતો સામે વન વિભાગ દ્વારા કેસ કરવામાં આવ્યા હોવાનો મુદ્દો ઉઠાવતાં મનસુખ વસાવાએ આદિવાસી ખેડૂતોના પ્રશ્ને જવાબદારી નક્કી કરવાની માગણીનો સૂર વ્યક્ત કર્યો હતો. સાગબારા જંગલ જમીન વિવાદમાં ખેડુરતના હક, વન વિભાગની કાર્યવાહી અને રાજકીય નેતાઓની ભૂમિકાને લઈ હવે સંઘર્ષ વધુ ઉગ્ર બને તેવા સંકેતો મળી રહ્યા છે. મનસુખ વસાવાના આ નિવેદન બાદ આ વિવાદમાં રાજકીય ગરમાવો વધ્યો છે.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top