Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई में दिवंगत सुभासपा नेता स्व धर्मसिंह अर्कवंशी के नाम से बनेगा मार्ग

Aug 01, 2025 10:43:54
Hardoi, Uttar Pradesh
पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला पंचायत सुभासपा हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व धर्मसिंह अर्कवंशी के नाम पर सड़क का निर्माण कराएगी,यह गोपामऊ मुख्य मार्ग से उनके गांव सरखना तक जाती है,धर्मसिंह अर्कवंशी का मार्च में हरियावां रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया था समाज सुधार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके महती योगदान को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने उनके गांव की सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की थी,मंत्री के निर्देश पर जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू होगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Dec 17, 2025 11:40:34
Panna, Madhya Pradesh:महिला वनकर्मी ने जहर पिया, रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में निधन, शासकीय आवास सील कर जांच जारी पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत विश्रामगंज वन परिक्षेत्र में पदस्थ एक महिला कर्मचारी आशा वर्मा ने अपने शासकीय आवास में जहर पी लिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ ले जाने के दौरान आशा वर्मा की मृत्यु हो गई। कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आशा वर्मा के शासकीय आवास को सील कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पारिवारिक कलह की बाते सामने आ रही है लेकिन वास्तविक कारण जांच उपरांत ही पता चल पाएगा। आशा वर्मा का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम नागौद (जिला सतना) में किया गया。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Dec 17, 2025 11:39:48
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसा भटिंडा–जयपुर पैसेंजर ट्रेन से हुआ, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह हादसा रामरख की ढाणी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। शव को ट्रेन से ही चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू किए गए। मृतका की पहचान मोनिका पुत्री रविंद्र कुमार निवासी रामरख की ढाणी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस चिड़ावा पहुंची। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 17, 2025 11:39:32
Chittorgarh, Rajasthan:पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता बुधवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे और अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज और अन्य स्थानों पर साफ-सफाई व व्यवस्था का जायजा लिया। कई जगह सुधार की आवश्यकता देख महाप्रबंधक ने अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्टेशन के सौंदर्यकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की योजना साझा की। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में चित्तौड़गढ़ होकर नई ट्रेनों के संचालन का आश्वासन भी दिया। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन विकास और आवश्यक सुधारों पर शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने का संकेत भी दिया गया。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Dec 17, 2025 11:39:11
Kota, Rajasthan:अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन के तीखे तेवर लगातार जारी है,मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाया गया,कोटा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का पीला पंजा लगातार चल रहा,कोटा विकास प्राधिकरण ने सड़क पर खुले,अवैध दुकानों एवं ढाबों के खिलाफ की कार्यवाही, मोके पर मौजूद अतिक्रमण को तोड़कर सामग्री जब्ती की कार्यवाही भी हुई, अतिक्रमण की वजह से जाम जैसे बनते थे हालत,कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस चुकी,बस और ऑटो मुख्य गेट पर सड़क पर खड़े रहने की वजह से भी जाम जैसे हालात बनते है,पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण,कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी के निर्देशन पर हुई कार्यवाही,
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Dec 17, 2025 11:38:39
Chaka, :जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़ी निंदा की। यह घटना हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने एक मुस्लिम डॉक्टर का चेहरा ढकने वाला नकाब खींच दिया था। उमर ने कहा कि सार्वजनिक पद पर होने का मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों को अपमानित करें और अगर वह (नीतीश) उसे ऑर्डर नहीं देना चाहते थे, तो उन्हें उसे एक तरफ रखना चाहिए था, लेकिन उन्होंने जो किया वह स्वीकार्य नहीं है। उमर ने कहा कि किसी महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना "किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है." नीतीश कुमार को पहले एक "धर्मनिरपेक्ष और समझदार राजनेता" के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनका असली चेहरा दिखा रही हैं। महबूबा मुफ्ती पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए अब्दुल्ला ने नीतीश के कामों की तुलना PDP नेता महबूबा मुफ्ती से जुड़े एक पुराने मामले से की, और दावा किया कि उन्होंने एक बार चुनाव के दौरान एक पोलिंग स्टेशन पर एक वैध वोटर का बुर्का हटा दिया था। यह विवाद 15 दिसंबर, 2025 की एक घटना से शुरू हुआ, जब नीतीश कुमार AYUSH डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, और उन्होंने खुद एक मुस्लिम डॉक्टर का चेहरा नीचे कर दिया था।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Dec 17, 2025 11:37:41
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पेंशनर्स दिवस पर जिला पंचायत हाल में आयोजन, बड़ी संख्या में पेंशनर्स हुए शामिल। पेंशनरों की समस्याओं पर अधिकारियों से हुई सीधी बातचीत। पेंशनर्स की समस्याएं संबंधित पत्र विभागों को भेजी गईं- ADM दिनेश कुमार। पेंशनर्स दिवस पर बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित। ADM दिनेश कुमार ने पेंशनरों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया सम्मान। केंद्र और प्रदेश सरकार की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के लिए 17 दिसंबर का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन पूरे देश में पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गाजीपुर जनपद में भी कोषागार विभाग की ओर से पेंशनर्स दिवस का आयोजन जिला पंचायत हाल में किया गया, जहां जनपद के विभिन्न विभागों से जुड़े बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों की समस्याओं को लेकर खुली वार्ता की गई। पेंशनरों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। किसी को पेंशन भुगतान में दिक्कत थी, तो किसी को चिकित्सा, पारिवारिक पेंशन और अन्य कागजी औपचारिकताओं को लेकर परेशानी। इस मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने पेंशनरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आए बुजुर्ग और वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने सेवानिवृत्त पेंशनरों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्रम और माला पहनाकर सम्मानित किया।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Dec 17, 2025 11:37:24
Bareilly, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए आतंकी हमले पर अपनी संवेदना जाहिर करते हुए दुख जताया है उन्होंने कहा कि यह एक आतंकी घटना है जिसका भारत का हर मुसलमान विरोध करता है लेकिन इस घटना को इस्लाम से जोड़कर देखना बेहद गलत है मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ जिम्मेदार व्यक्ति इस घटना को इस्लाम से जोड़कर देख रही है जबकि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता उन्होंने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है हम उसका विरोध करते हैं देश का हर मुसलमान इसका विरोध करता है और मांग करता है कि इस उनके खिलाफ शख़्त कार्रवाई की जाए
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 17, 2025 11:36:23
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस सीकर में राजकीय उप जिला अस्पताल के रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में लपका गिरोह सक्रिय है जो अस्पताल आने वाले मरीजों के हाथों से जांच की पर्चियां छीन कर निजी लैबों पर जांच के लिए दबाव बनाते हैं। मरीजों और उनके परिजनों को भीड़ से बचाकर सीधे डॉक्टर को दिखाने का झांसा देकर बरगलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के पीएमओ डॉ. रामवतार दायमा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। पीएमओ ने सभी ड्यूटी डॉक्टर्स एवं अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि लपका गिरोह से जुड़े किसी भी व्यक्ति को अस्पताल परिसर के आसपास भटकने नहीं दिया जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत पाई गई तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, लपका गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई के लिए रींगस पुलिस को भी पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है, ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों के साथ हो रही इस ठगी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Dec 17, 2025 11:36:07
Jaipur, Rajasthan:सिडनी गोलीबारी पर मुस्लिम समाज की कड़ी प्रतिक्रिया “इस्लाम अमन का मजहब है, आतंकवाद से कोई नाता नहीं” इस्लाम शांति और इंसानियत की शिक्षा देता है सिडनी में हुई गोलीबारी की घटना पर मुस्लिम समाज के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम अमन, भाईचारे और इंसानियत का मजहब है। किसी भी निर्दोष की हत्या या ज़ुल्म को इस्लाम सिरे से खारिज करता है। आतंकवाद का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं समाज के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि आतंकवाद किसी भी मजहब का हिस्सा नहीं हो सकता। किसी एक घटना या व्यक्ति के आधार पर पूरे धर्म या समाज को दोषी ठहराना गलत और निंदनीय है। इस्लाम आतंकवाद की शिक्षा नहीं देता मुस्लिम समाज ने स्पष्ट किया कि इस्लाम की शिक्षाओं में हिंसा, नफरत या बेगुनाहों के खून की कोई जगह नहीं है। आतंक फैलाने वाले लोग अपने निजी और राजनीतिक एजेंडे के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका की नीतियों पर भी उठे सवाल कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका की नीतियां कई बार वैश्विक अस्थिरता को बढ़ावा देती हैं। सीरिया, जॉर्डन और इज़राइल जैसे मुद्दों पर अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर सवाल खड़े किए गए। इस्लाम को बदनाम न किया जाए मुस्लिम समाज ने अपील की कि आतंकवाद के साथ इस्लाम का नाम जोड़कर पूरे मजहब को बदनाम न किया जाए। इससे समाज में नफरत और विभाजन बढ़ता है, जो किसी के हित में नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट समाज के लोगों ने दो टूक कहा कि वे आतंकवाद के पूरी तरह खिलाफ हैं और हर उस ताकत की निंदा करते हैं जो निर्दोष लोगों की जान लेती है, चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न हो। आतंक का मजहब नहीं होता, सियासत होती है” गोली किसी की भी हो, मजहब पर इल्ज़ाम क्यों?” इस्लाम नहीं, नफरत ट्रिगर दबाती है” बेगुनाह का खून—हर मजहब के खिलाफ जुर्म” धर्म नहीं, दहशत जिम्मेदार है” आतंक के नाम पर इस्लाम को बदनाम करना बंद हो” आतंक का कोई मजहब नहीं, इस्लाम सिर्फ अमन और इंसानियत sिखाता है” बेगुनाहों की हत्या के खिलाफ पूरा मुस्लिम समाज एकजुट” धर्म के नाम पर हिंसा को बताया इस्लाम के खिलाफ” वैश्विक राजनीति की आड़ में इस्लाम को बदनाम करने का आरोप” आतंकवाद पर दोहरा मापदंड अपनाने वालों पर उठे सवाल” नफरत नहीं, इंसाफ और शांति की जरूरत
0
comment0
Report
Dec 17, 2025 11:35:55
1
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Dec 17, 2025 11:35:51
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 17, 2025 11:35:21
Sambalpur, Odisha:ଯୋଗାଣ ବିଭାଗ ମନ୍ତ୍ରୀ ଦେଇଥିବା ମନ୍ତବ୍ୟ କୁ ନେଇ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଚାଷୀ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଦେଇ ଗତକାଲି ଖୋଲା ରାସ୍ତା ରେ ଧାନ ବିକ୍ରି କଲେ ସମ୍ବଲପୁର ର ଚାଷୀ|ଜଣେ ମନ୍ତ୍ରୀ ଏଭଳି ଖୋଲା ରେ ଧାନ ବିକ୍ରି ପାଇଁ କହିବା ହାସ୍ୟାସ୍ପଦ ବୋଲି ଚାଷୀ| କିନ୍ତୁ ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ମନ୍ତବ୍ୟ ନେଇ ଚାଷୀ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା କୁ ଅନ୍ୟ ପ୍ରକାରର ବୋଲି ସଫେଇ ଦେଇଛନ୍ତି ସମ୍ବଲପୁର ବିଧାୟକ ଜୟ ନାରାୟଣ ମିଶ୍ର| ଗତ ନଭେମ୍ବର ୨୮ ତାରିଖରୁ ଧାନ ମଣ୍ଡି ଖୋଲା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ବହୁ ସମସ୍ୟା ଦେଇ ଗତି କରୁଛି ଚାଷୀ| ଗୋଟିଏ ପଟେ ଟୋକନ,କଟନୀ ଛଟନୀ ପି-ପାସ ଏଭଳି ବହୁ ସମସ୍ୟା ରହିଛି ଏଭଳି କଠିନ ସମୟରେ ମନ୍ତ୍ରୀ ଦେଇଥିବା ମନ୍ତବ୍ୟ କୁ ନିନ୍ଦା କରିଛନ୍ତି ଚାଷୀ ସଂଗଠନ| ଆସନ୍ତା କାଲି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ବାଇକ ରାଲି ହେବା ସହ ତା ପରଦିନ ୧୯ ତାରିଖରେ ସମ୍ବଲପୁର ବନ୍ଦ ଡାକରା ଦେଇଛି ସମ୍ବଲପୁର ଚାଷୀ ସଙ୍ଗଠନ Byt- ଜୟ ନାରାୟଣ ମିଶ୍ର,଼ବିଧାୟକ
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Dec 17, 2025 11:34:36
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में आज दर्जनों परचाधारियों ने सरकार की ढुलमुल नीति एवं जिला प्रशासन की लापरवाही को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। परचाधारियों का कहना है कि एक तरफ जहां सरकार गरीबों को पुनर्वासित करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर मंझौल अनुमंडल के मंझौल पंचायत 4 के 45 परिवारों को पूर्व में पर्चा देने के बावजूद आज तक जिला प्रशासन के द्वारा उक्त भूमि पर दखल नहीं दिलाया गया जिससे कि यह 45 परिवार के लोग बेघर और खानाबदोश की जिंदगी जीने को बिवस हैं। परचाधारियों का कहना है कि इस संबंध में अनुमंडल से लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन तक कई बार मांग की गई लेकिन जिला प्रशासन ने कभी इस पर संज्ञान नहीं लिया। आलम यह है कि वर्ष 1995 में भूमि निर्गत होने के बावजूद आज तक सारे लोग दर-दर भटक रहे हैं। इस संबंध में लोगों का कहना है कि उनके द्वारा जिला प्रशासन पर मुकदमा भी दायर किया गया, लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है। थक हार कर अब सारे लोग आंदोलन करने को विवस हैं और इसी करी में आज से उन लोगों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा एवं उन्हें उक्त भूमि पर दखल दिहानी नहीं करवाया जाएगा तब तक उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। संतोष कुमार ईश्वर मजदूर नेता, सुलो देवी, सन्नी देवी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top