icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
241001
ADAshish DwivediFollow3 Nov 2025, 05:31 am

हरदोई में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी,ऑटो चालक ने 14 सवारियों को ठूंसकर जोखिम में डाली जानें

Bilgram, Uttar Pradesh:

हरदोई में शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है,जो आम नागरिकों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन रही है।कोतवाली शहर क्षेत्र के सिनेमा चौराहे पर एक ऑटो चालक को 14 सवारियों के साथ पकड़ा गया,जबकि ऑटो में केवल 4 सवारियां बिठाने का ही परमिट होता है।इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है,जहां चालक हादसों को न्योता दे रहे हैं।


घटना के अनुसार, ऑटो चालक सवारियों की संख्या बढ़ाकर मुनाफा कमाने की कोशिश में था,लेकिन इससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही थी।ऑटो में इतनी अधिक सवारियां होने से वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है,जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार ने समय रहते ऑटो को रोक लिया और चालान काटा।साथ ही,उसे भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।सिपाही मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाएं रोजाना देखी जा रही हैं,लेकिन पुलिस की सतर्कता से कई हादसे टल रहे हैं।ऑटो का चालान किया गया है और चालक को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
बाइट -- मुकेश कुमार ट्रैफिक पुलिसकर्मी हरदोई

हरदोई जिले में पहले भी ओवरलोडिंग के कारण गंभीर हादसे हो चुके हैं।कुछ महीने पहले बिलग्राम क्षेत्र में एक डीसीएम ट्रक की टक्कर से ऑटो में सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी।इसी तरह कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में ऑटो सवार 6 लोगों ने जान गंवाई थी।इन दुर्घटनाओं ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस को सड़क सुरक्षा पर सख्ती बरतने के लिए मजबूर किया है।विशेषज्ञों का मानना है कि ओवरलोडिंग न केवल यात्रियों की जान खतरे में डालती है,बल्कि सड़क पर अन्य वाहनों के लिए भी खतरा पैदा करती है।


स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है।लोगों का कहना है कि ऑटो चालक पैसे के लालच में नियम तोड़ते हैं,लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से ही सुधार हो सकता है।"वहीं, यातायात विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और ओवरलोडिंग पर जुर्माना बढ़ाया गया है।जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं,जिसमें स्कूलों और बाजारों में लोगों को नियमों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है।

0
0
Report
Pinewz
241001
ADAshish DwivediFollow1 Aug 2025, 10:43 am

हरदोई में दिवंगत सुभासपा नेता स्व धर्मसिंह अर्कवंशी के नाम से बनेगा मार्ग

Hardoi, Uttar Pradesh:पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला पंचायत सुभासपा हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व धर्मसिंह अर्कवंशी के नाम पर सड़क का निर्माण कराएगी,यह गोपामऊ मुख्य मार्ग से उनके गांव सरखना तक जाती है,धर्मसिंह अर्कवंशी का मार्च में हरियावां रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया था समाज सुधार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके महती योगदान को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने उनके गांव की सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की थी,मंत्री के निर्देश पर जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू होगा।
0
0
Report
Pinewz
241001
ADAshish DwivediFollow26 Jul 2025, 01:01 pm

हिंदू युवती के घर रेप के इरादे से घुसे मुस्लिम युवक को घर वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हिंदू युवती के घर रेप के इरादे से घुसे मुस्लिम युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।युवती की मां रिश्तेदारी में गई थी,घर में छोटी बेटी अकेली थी।युवती ने बताया देर रात दो मुस्लिम युवक इस्माइल और इश्तिहार रेप के इरादे से उसके घर में घुस आए।दोनों ने सोते समय उसके साथ जोर जबरदस्ती की,युवती के शोर मचाने पर उसके चाचा और आस पड़ोसियो ने इस्माइल को घर के अंदर पकड़ लिया जबकि इश्तियाक भाग निकला।ग्रामीणों ने इस्माइल को पुलिस के हवाले कर दिया,पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
241001
ADAshish DwivediFollow26 Jun 2025, 09:33 am

हरदोई - कुछ ही घण्टो में हरदोई पुलिस ने खोज लिया मेडिकल कालेज से चोरी हुआ बच्चा ,एक महिला हिरासत में पूछताछ जारी

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जिला महिला अस्पताल के महिला वार्ड से चोरी हुआ 6 दिन का नवजात बालक पुलिस ने कुछ ही घण्टे में बरामद कर लिया है।एसपी ने नवजात बालक को उसकी मां को सौंप दिया।इस मामले मे एक महिला को हिरासत में लिया गया है जो बच्चे को चोरी करके ले गयी थी।एसपी ने बताया कि टीम को 25 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा साथ ही महिला से पूछताछ की जा रही और अगर इसमे कोई और संलिप्त पाया गया तो उसकी भी गिरफ्तारी होगी और प्रकरण में कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि अब कोई बच्चा चोरी न हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Back to top