244923
मीरगंज हत्याकांड: लकड़ी की पट्टी और लोहे की रॉड संग दो गिरफ्तार
Meerganj, Uttar Pradesh:मीरगंज के गांव जाम में छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी की पट्टी और लोहे की रॉड भी बरामद की है। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जाम में छज्जा निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तरमीम कर दिया।0
0
Report
243504
नो व्हीकल डे पर ई-बस से मीरगंज पहुंचे डीएम, समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें
Sujatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की पहल को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह नो व्हीकल डे के तहत बरेली से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक बस में बैठकर मीरगंज तहसील पहुंचे और संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देशहित में ईंधन बचाने की अपील की है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने शनिवार और सोमवार को नो व्हीकल डे मनाने की पहल की है, ताकि अधिकारी सरकारी वाहनों के बजाय साइकिल अथवा इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का उपयोग कर ईंधन की बचत में योगदान दें। वर्षा ऋतु को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को जलभराव वाले गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई अभियान चलाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नालों की तलीझाड़ सफाई कराने को कहा, जिससे वाटर लॉगिंग की समस्या उत्पन्न न हो। संपूर्ण समाधान दिवस में मीरगंज तहसील क्षेत्र में स्वगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 57 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। हल्दी खुर्द के एक ग्रामीण ने गाटा संख्या में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने की मांग की, जिस पर डीएम ने तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं हल्दी कलां में सीसी रोड निर्माण तथा गोरा लोकनाथपुर के प्रधान धर्मेंद्र सिंह द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं की जमीन खरीदकर नामांतरण कराने और बिक्री के प्रयास की शिकायत भी की गई। समाधान दिवस में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डीडीओ दिनेश कुमार, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम निधि शुक्ला, सीओ अजय कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
243504
ग्रीन सिटी में चौकीदार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Sujatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना क्षेत्र की सांई ग्रीन सिटी कॉलोनी में शुक्रवार को चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
243504
नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर मीरगंज के युवक की मौत
Pipramilak, Uttar Pradesh:मीरगंज। नोएडा में काम कर रहे मीरगंज के युवक की हादसे में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र बनवारी शटरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान वह तीसरी मंजिल से सिर के बल नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान पति गजेंद्र गंगवार ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले आए। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
243504
जमीनी विवाद में चली गोली, पत्नी को लगी; आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Pipramilak, Uttar Pradesh:मीरगंज थाना क्षेत्र के जाम चौराहे पर जमीनी विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, 20 जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।0
0
Report
