275101
रमजान में बुनकरों की बिजली कटने से मऊ में आक्रोश, अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में बिजली विभाग की कार्रवाई से सैकड़ों बुनकरों में नाराजगी देखने को मिली। बिजली आपूर्ति काटे जाने के विरोध में बुनकरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। बुनकरों का आरोप है कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह बिजली काटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि अधिकांश बुनकरों ने बिजली बिल का भुगतान कर दिया है, इसके बावजूद उनके कनेक्शन काट दिए गए। मऊ जिले में करीब 36 हजार लूम कनेक्शन हैं, जिनमें से सैकड़ों बुनकरों की बिजली काटे जाने की बात सामने आ रही है। नगर पालिका चेयरमैन अरशद जमाल के अनुसार स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत के कारण डेटा संग्रह में समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि करीब 5000 उपभोक्ताओं की बिजली काटने का आदेश था, जिसमें लगभग 500 कनेक्शन ही काटे गए हैं। इस मामले को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के संज्ञान में भी लाया गया है।0
0
Report
275103
बीएसएनएल के पुराने उपभोक्ताओं को राहत
Rekwardih, Uttar Pradesh:बीएसएनएल के पुराने उपभोक्ता जो लैंडलाइन या फाइबर सेवा का उपयोग करते हैं और जिनकी बकाया राशि लंबित थी, उनके मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट देते हुए बकाया राशि का समाधान कराया गया।0
0
Report
275103
शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Rekwardih, Uttar Pradesh:मऊ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा टेंट, कुर्सियां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पड़ोसी विक्रम सिंह ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।0
0
Report
Advertisement
275101
कड़कनाथ अंडे की सच्चाई
Mau, Uttar Pradesh:नेस्ट किसान मेला 2026 का हुआ आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर मऊ में लगा किसान मेला 13 व 14 मार्च को दो दिवसीय मेले का आयोजन मेले में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी नई तकनीक की जानकारी कड़कनाथ मुर्गी और उसके अंडे की खासियत पर हुई चर्चा वैज्ञानिकों ने बताया कड़कनाथ अंडे के पोषण और मुनाफे की जानकारी किसानों ने कड़कनाथ पालन में दिखाई खास रुचि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर0
0
Report
275103
दबंगों ने खड़ंजा रास्ते पर बनाई दीवार, विरोध करने पर तलाकशुदा महिला से मारपीट; कार्रवाई की मांग
Rekwardih, Uttar Pradesh:▪ आम रास्ता बंद करने का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार ▪ मर्यादपुर की रहने वाली तलाकशुदा महिला रूकमीण ने प्रशासन से की शिकायत ▪ गांव के पुराने खड़ंजा रास्ते पर दबंगों द्वारा दीवार बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप ▪ बालचन्द, श्रवण व उनके परिवार पर करीब 160 फीट रास्ता उजाड़ने का आरोप ▪ विरोध करने पर शिवानन्द, रोहित और राज पर मारपीट करने का आरोप ▪ मारपीट में महिला के घायल होने की बात सामने आई ▪ पीड़िता का आरोप, स्थानीय थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ▪ थक हार कर पीड़िता ने अधिकारियों को दिया प्रार्थना पत्र ▪ खड़ंजा रास्ते से दीवार हटवाकर रास्ता बहाल कराने की मांग ▪ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग0
0
Report
