271203
*पूर्व विधायक शैलू ने निभाया वादा, घायल रामफल की पत्नी को सौंपा ढाई लाख का मुख्यमंत्री सहायता चेक*
Mohkampur, Uttar Pradesh:26 सितंबर को आई तूफानी बारिश में बरगदवा सैफ (मोतीनगर) निवासी रामफल यादव उर्फ घिर्रे पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। वे गंभीर रूप से घायल होकर लखनऊ CNS न्यूरो ट्रॉमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। रामफल भाजपा बूथ अध्यक्ष रत्तीराम के छोटे भाई हैं। उनकी गरीब पत्नी विद्यावती की पीड़ा देख गैसड़ी के पूर्व विधायक *शैलेश कुमार सिंह 'शैलू'* ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। उनके अथक प्रयास से मुख्यमंत्री जनपद आगमन पर पीड़िता को ढाई लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। रविवार को जिलाधिकारी व विधायक द्वारा विद्यावती को चेक सौंपा गया तो उसकी आंखें भर आईं। पूर्व विधायक ने ढांढस बंधाया और आगे भी हर मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नन्दकुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान सहबाज खान, दयाराम प्रजापति, लेखपाल कमलेश यादव मौजूद रहे0
0
Report
271203
*50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ई-समवाय कंचनपुर की बड़ी सफलता, 23.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज बरामद*
Mohkampur, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार सतर्क है। इसी क्रम में 50वीं वाहिनी की ई-समवाय, कंचनपुर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उप निरीक्षक (सामान्य) जगदीश नारायण के नेतृत्व में नाका दल का गठन किया गया। नाका दल ने सीमा चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रॉली में लदी 58 बोरियों से कुल 2320 किलोग्राम (23.20 क्विंटल) चाइनीज कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में यह चाइनीज बीज बताया जा रहा है जिसे अवैध रूप से सीमा पार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। मौके से दो भारतीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया। एसएसबी ने नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली, बरामद 58 बोरी बीज और दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी को सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा पर तस्करों में हड़कंप है।0
0
Report
271203
बलरामपुर पचपेडवा डीजे प्रतिबंध में छूट की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया प्रार्थना पत्र
Rampur Range, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि में डीजे पर लगे प्रतिबंध को लेकर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को थाना पचपेड़वा में थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में गणेशपुर मंडल अध्यक्ष श्यामू चौधरी, पचपेड़वा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल अप्पू, मंडल महामंत्री पंकज सिंह, मंडल महामंत्री रामविलास विश्वकर्मा, निरंजन पांडेय, भोला यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष न्युशंकर चौधरी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश निषाद, विकास सिंह, रिंकू चौधरी, प्रधान विजय शिल्पकार, लवकुश चौधरी, अहमद और शहंशाह ने हस्ताक्षर किए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में तेज आवाज वाले डीजे को प्रतिबंधित किया गया है, जो सही है, लेकिन दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक पर्व पर सामान्य आवाज वाले डीजे को अनुमति दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा, ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन होगा और किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कोई कार्य नहीं होगा। गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज डीजे से एक छात्रा की मौत के बाद नगर क्षेत्र में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
271203
बलरामपुर गैसड़ी *वन्य प्राणी सप्ताह पर डीएफओ ने किया सतर्क, छात्रों ने घूमा सुहेलवा जंगल*
Newal Garh, Uttar Pradesh:वन्य प्राणी जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को जरवा और सोहेलवा में कार्यक्रम आयोजित हुए। जरवा वन विश्राम भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने कहा कि वन्य प्राणी पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं, उनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले 3 महीने तेंदुए की सक्रियता बढ़ेगी, इसलिए जंगल से सटे गांवों आदि के ग्रामीण विशेष सतर्क रहें। शाम को अकेले जंगल न जाएं, बच्चों को अकेला न छोड़ें और पदचिन्ह दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस अवसर पर एसडीओ संतोष कुमार वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत, भोला प्रसाद, शत्रुघ्न लाल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में मदन लाल जायसवाल, महेश कुमार, मो० आरिफ, आकाश अहमद, सुजीत शर्मा, राजेश कुमार हिंदू, पवन तिवारी, असद खान, राम कुमार मिश्रा, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, अरफान अहमद, माता प्रसाद, वेद प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज रामपुर का भ्रमण किया। छात्रों ने दारा नाला, थारू झोपड़ी और ईको पर्यटन स्थल देखा। विभाग समन्वयक डॉ. नरगिस बानो और अंगद कुमार सिंह के साथ छात्र असद खान, मुकेश, आसक्ति, योगिनी, दक्षिता, सतीश, अभय शामिल रहे। डीएफओ ने वन्य जीवों की जानकारी दी, भोला सिंह ने वाकिंग ट्रेल कराई और सर्वेश सिंह ने थारू सभ्यता व औषधीय पेड़ों की पहचान कराई।0
0
Report
22300
गैसड़ी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, शैलू ने दिया आश्वासन
Ramdi, Lumbini Province:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर पंचायत गैसड़ी ने रविवार को गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंटरसिटी 15069/70, गोमतीनगर एक्सप्रेस 15009/10 और बनारस इंटरसिटी 15131/32 के ठहराव की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गैसड़ी 115 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय है और नेपाल बॉर्डर से लगा बड़ा केंद्र है, इसके बावजूद यहां एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है। ज्ञापन लेने के बाद पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा, गैसड़ी के व्यापारियों की मांग बिल्कुल जायज है। यह बड़ा व्यापारिक केंद्र है, यहां ट्रेनों का ठहराव होना ही चाहिए। मैं इस मुद्दे को रेल मंत्रालय तक पहुंचाऊंगा और ठहराव सुनिश्चित कराने का हर संभव प्रयास करूंगा।" इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैजनाथ जायसवाल, महामंत्री राजेन्द्र पटवा, कोषाध्यक्ष जीशान नसीम, संरक्षक अवतार सिंह, मदनलाल जायसवाल, मो. सलीम, सचिन सोनी, अशोक ओझा, विजय गुप्ता, रशीद मिस्त्री, माता प्रसाद गुप्ता, ऐतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद उमर इदरीसी, धनपत सोनी, रवि सोनी, बृजेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
