icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271903
AbushahmaAbushahmaFollow43m ago

शिवानी पाठक बनीं एक दिन की कोतवाल, फखरपुर थाने में सुनी फरियादियों की समस्या

Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर करने तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से योगी सरकार की पहल के तहत छात्रा को एक दिन का फखरपुर थाना प्रभारी बनाया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी पाठक गजाधरपुर बसंता को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान फखरपुर इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर एसआई अशोक वर्मा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई थाना प्रभारी शिवानी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अपनी गाड़ी से रिसिब कर थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क प्रसासनिक भवन रजिस्टर नम्बर चार की जांच कर समस्त पुलिस अधिकीकरियो के साथ बैठक कर अपना परिचय दिया इस मौके पर समस्त अधिकारी मौजूद रहे। शिवानी पाठक ने कोतवाली की कुर्सी पर बैठकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान हैबत पुर निवासी सुमन पत्नी अर्जुन के पति पत्नी विवाद आया जिसे तत्काल प्रभाव से सुनकर दोनों में सुलह समझौता कराया कोठवल निवासी रानी देवी के गांव का विवाद आया कचना पुर निवासी सुषमा देवी सूरज पाल निवासी मुड़िया भीलोरा सुसीला निवासी अली नगर आदि के दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया। इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर की मौजूदगी में शिवानी ने पुलिस की जिम्मेदारियों और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जाना और अपने पर गर्व महसूस करते हुए एसओ का धन्यवाद किया।एसओ रामकुमार राजभर ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बिना किसी भय के अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है।
0
0
Report
Pinewz
271903
AbushahmaAbushahmaFollow1 Sept 2026, 05:54 am

घर से बिछडा युवक 6 माह बाद परिवार से मिला चौकी इंचार्ज वजीरगंज का सराहनीय कार्य

Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:फखरपुर बहराइच वजीरगंज बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से घूम रहा था जो दिमागी रूप से कमजोर था। सोसल मीडिया तथा यूपी कोप से युवक की पहचान फय्याज पुत्र तव्वाब उम्र 30वर्ष निवासी ग्वालियर ग्रांट जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। चौकी इंचार्ज ने युवक को चौकी में ही युवक को नहलाया कपड़े मंगवाकर युवक पहनवाया फिर खाना खिलाया। चौकी इंचार्ज अजीत कुमार त्रिपाठी की इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में हो रही खूब चर्चा। युवक के परिजन वजीरगंज चौकी पर पहुंचे और परिजनों ने बताया की फयाज 6 माह से लापता हो गया था। आज बहुत ही खुशी हुई जो हमारे परिवार का ये लड़का फखरपुर पुलिस वा पत्रकार अबू शहमा की मदद से हमारे परिवार के लोगों को बिछड़ा हुआ एक लौता घर का चिराग हमे मिल गया। बहुत बहुत धन्यवाद फखरपुर पुलिस का।
0
0
Report
Pinewz
271902
AbushahmaAbushahmaFollow28 Aug 2026, 03:40 pm

एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Shekhpur, Uttar Pradesh:फखरपुर (बहराइच )थाना फखरपुर परिसर में रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर एकल अभियान की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।एकल अभियान की बहनों संच प्रमुख पुष्पलता, आचार्या स्वाती पाठक, संजू, निशा, अर्चना, दिव्या, सविता, ममता समेत अन्य बहनों ने थाना परिसर में उपस्थित एसओ रामकुमार राजभर व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्नेहपूर्वक राखी बांधी तथा उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर एसओ रामकुमार राजभर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सभी बहनों को रक्षा, सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन केवल त्यौहार नहीं, बल्कि एक दूसरे की रक्षा का संकल्प है। पुलिस हमेशा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा एकल अभियान की बहनों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर एकल परिवार के गतिविधि प्रमुख राम सेवक, अध्यक्ष राजमणि त्रिपाठी गुरुजी, पेशकार यादव, अजय चौधरी समेत थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर व उनकी पूरी पुलिस टीम व अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271903
AbushahmaAbushahmaFollow20 Aug 2026, 06:30 pm

बारारविउलअव्वल को लेकर फखरपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक आयोजित

Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:बहराइच फखरपुर एसएचओ राजकुमार राजभर की अध्यक्षता में थाना फखरपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के धार्मिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ जुलूस आयोजक, डीजे संचालक तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एस एचओ ने आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी आयोजकों से अपील की कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों एवं जुलूसों का आयोजन करें तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न की जाए, जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित हो। कैसरगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बैठक में मौजूद सभी आयोजकों एवं डीजे संचालकों को शासन के दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मार्ग, समय एवं नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही डीजे की ध्वनि एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जारी निर्देशों का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सभी धार्मिक आयोजनों को संपन्न कराने की बात कही।
0
0
Report
Pinewz
271903
AbushahmaAbushahmaFollow15 Aug 2026, 02:20 pm

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा यात्रा में किसानों की अनोखी रैली

Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज बहराइच 15अगस्त के अवसर पर आज समाजसेवियो व किसानों ने विशाल ट्रक्टर महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सफल बनाने में सभी भाइयों का और विशेषकर ट्रैक्टर जेसीबी के सहयोग से कार्यक्रम भव्य बना। सभी सहयोगी भाइयों को दिल से धन्यवाद और नमन हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा की भव्य यात्रा रुकना पुर कुंडसर वजीरगंज परसेंडी स्रायजगना कुंडासपारा गजाधारपुर टेंडवा उजार आदि जगहों पर होकर कुंडसर चौकी पर समाप्त की गई इस मौके पर सैकड़ो ट्रक्टर गाड़ियों के साथ हजारों लोग मौजूद रहे। महारैली को सफल बनाने की अध्यक्षता समाजसेवी अन्नू सिंह ने की जनसहयोग में दुर्गा प्रसाद तिवारी संतोष सिंह नफ़ीस अहमद इरफान मुल्ला करन पाठक सोनू पाठक तारा चंद युवराज अंशू रफीक सज्जन आबूसहमा समेत तमाम किसान व समाजसेवी मौजूद रहे।शुरक्षा व्यवस्था में कुंडसर चौकी इंचार्ज दिवाकर तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौजद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top