Back
इजरायली पद्धति से ड्रैगन फ्रूट से अंजीत मंडल की सफल खेती
RKRANJAN KUMAR
Feb 21, 2026 19:02:49
Katihar, Bihar
इजराइली पद्धति से ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं किसान आज परंपरागत खेती को केला की खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट और अन्य खेती के साथ लाखों का कमाई कर रहे हैं अंचित मंडल आधुनिक खेती देखने उतरे सैकड़ों किसान खेतों पर जहां बिहार में ड्रैगन फ्रूट की खेती मात्र 6 महीने तक, वहीं अंचित मंडल के खेत पर ड्रैगन फ्रूट की खेती सालों भर भटवाड़ा पहुंचकर प्रगतिशील किसान अंजीत कुमार मंडल के कृषक प्रक्षेत्र का किया भ्रमण वियतनामी ड्रैगन फ्रूट और इजराइली पद्धति से अपनी खेती किसानी को बताया किसान अंजीत कुमार मंडल के जीवन की कहानी साधारण किसान से एक सफल उद्यमी किसान बनने तक की प्रेरणादायक ड्रैगन फ्रूट से करीब 7 लाख रुपये का अंजीत का निवेश, अब 20 वर्षों तक मुनाफा देने का आधार बना खेती में किसानों के प्ररेणा के प्रतीक अंजीत मंडल किसान अंजीत से प्रेरित होकर व्यवसायिक फसल ड्रैगन फ्रूट की ओर रुख कर रहे अन्य किसान केला में पनामा विल्ट नामक बीमारी ने उनकी केले की फसल व ज़िन्दगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया गूगल यूट्यूब पर उन फलों के बारे में सर्च किया, जिनकी बाजार में ऊंची कीमत थी और जो उन्हें बेहतर आय दे सके कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के भटवारा पंचायत के रहने वाले किसान अंजीत कुमार मंडल के जीवन की कहानी साधारण किसान से एक सफल उद्यमी किसान बनने तक की प्रेरणादायक है। सात साल पहले खेती में कदम रखने वाले अंजीत पहले केला, आगे ड्रैगन फ्रूट और अन्य व्यवसायिक खेती कर दिखाया । अंजीत केला की खेती तो किया करते थे। उनका यह व्यवसाय कई वर्षों तक सफलतापूर्वक चला, लेकिन अचानक केला में पनामा विल्ट नामक बीमारी ने उनकी केले की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। यह बीमारी इतनी घातक था कि फसल व अंजीत को दोबारा पनपने का मौका ही नहीं दिया और अंजीत को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा । इस कठिनाई ने न केवल उनकी आय को प्रभावित हुई, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया । महीनों तक इस स्थिति से जूझने के बाद, अंजीत ने इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने का निर्णय किया। खेती को पुनः लाभदायक बनाने के लिए उन्होंने नई फसलों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। एक दिन उन्होंने गूगल यूट्यूब पर उन फलों के बारे में सर्च किया, जिनकी बाजार में ऊंची कीमत थी और जो उन्हें बेहतर आय दे सकते थे। इस दौरान उन्हें ड्रैगन फ्रूट के बारे में पता चला, जो अन्य फसलों की तुलना में काफी अधिक महंगा बिकता है और जिसकी खेती भी अपेक्षाकृत लाभदायक होती है। ड्रैगन फ्रूट का स्वाद, पौष्टिकता और बाजार की मांग को देखते हुए अंजीत ने इसके खेती में हाथ आजमाने का फैसला किया। उन्होंने इंटरनेट और यूट्यूब की मदद से ड्रैगन फ्रूट की खेती की विधियों को बारीकी से सीखा, जिससे उन्हें इस फसल की खेती का समुचित ज्ञान मिला। अंजीत ने केवल ड्रैगन फ्रूट ही नहीं, बल्कि सेब , मौसमी की खेती भी शुरू की। इस प्रकार उन्होंने एक मिश्रित खेती का मॉडल अपनाया, जिसमें दोनों फसलों की विशेषताएं उनके लिए लाभदायक सिद्ध हुई। शुरुआती दिनों में उन्होंने करीब 7 लाख रुपये का निवेश किया। अंजीत का यह निवेश अब 20 वर्षों तक मुनाफा देने का आधार बन गया है । बाइट -- अंजीत कुमार मंडल, प्रगतिशील किसान बाइट -- मिथिलेश कुमार , जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 18:45:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
BJP नेता राकेश परस्ते की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हबीबगंज थाने मे FIR दर्ज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
107
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 21, 2026 18:31:10105
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 18:30:130
Report