Back
34 सौ किसानों को फसल बीमा राहत, 76 को दुर्घटना बीमा की राशि
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग और आपदा विभाग द्वारा कृषकों के हित में लखनऊ से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद में किया गया। गाजीपुर के राइफल क्लब में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक एवं लाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने का सीधा प्रसारण दिखाया गया। गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, एडीएम प्रशासन, एडीएम राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान उपस्थित रहे। एडीएम राजस्व आयुष चौधरी ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से फसल राहत बीमा योजना के तहत जनपद के 3,4 सौ लाभार्थी कृषकों को एक करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह धनराशि पारदर्शी व्यवस्था के तहत सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है।
आयुष चौधरी ने आगे बताया कि राजस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 76 लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त आपदा विभाग की ओर से 517 आपदा मित्रों का बीमा भी कराया गया है, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में उन्हें निर्धारित सरकारी बीमित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 21, 2026 19:02:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 18:45:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
BJP नेता राकेश परस्ते की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हबीबगंज थाने मे FIR दर्ज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
106
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 21, 2026 18:31:10104
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 18:30:130
Report