Back
Gorakhpur273010blurImage

Gorakhpur: रूद्रपुर में कथा, ईश्वर से बड़ा कोई नहीं - पंडित ब्रह्मांश दास

ArdhchandradhariTripathi
Feb 16, 2025 18:19:25
Gorakhpur, Uttar Pradesh

रूद्रपुर गांव में चल रही कथा के दूसरे दिन अयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए कथाव्यास पंडित ब्रह्मांश दास ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि यजुर्वेद के बृहदारण्यक उपनिषद में ‘अहं ब्रह्मास्मि’ का उल्लेख मिलता है, जिसका अर्थ है ‘मैं ब्रह्म हूं’। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हर जीव ईश्वर बन सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई संतान कितनी भी योग्य हो जाए, वह अपने माता-पिता से बड़ी नहीं हो सकती, उसी तरह कोई भी साधारण जीव ईश्वर के समान नहीं हो सकता। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|