icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
FKFiroz KhanFollow12 Mar 2025, 03:53 am

Amethi- जनपद स्तरीय खेल कूद व वार्षिकोत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Raebareli, Uttar Pradesh:

दिनांक 10/03/2025 को पी एम श्री विद्यालयों में होने वाली जनपद स्तरीय खेल कूद एवं वार्षिकोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न खेल जैसे कबाड़ी ,100 मीटर दौड़ ,200मीटर दौड़ लंबी कूद ,बैटमिण्टन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ,साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे लोग नृत्य, लोक गीत ,नाटक आदि का भी आयोजन हुआ ।सभी पी एम श्री विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान हासिल कर जीत दर्ज की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बर्डोद के अस्पताल परिसर में दूषित कचरे से गंदगी फैलने की समस्या: locals चिंतित

Jaipur, Rajasthan:बर्डोद(कोटपूतली बहरोड) बर्डोद कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित आर आर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में अस्पताल समय बना पॉवर हाउस भवन का परिसर आज संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार हुआ पड़ा है। अस्पताल कर्मी इतने लापरवाह बने हुए, कि सीएचसी से निकलने वाला दूषित कचरा पॉवर हाउस परिसर के मुख्य द्वार पर डाल रहे हैं। जिससे रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ इससे स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। जिसके रहते लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठाने के साथ समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल्द अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों मामले लो संज्ञान में लेकर कचरे का उचित निस्तारण करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report

नीमराणा में अज्ञात युवक ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी—CCTV में कैद

Jaipur, Rajasthan:खबर: नीमराणा (कोटपूतली-बहोरड़) में कुतीना गांव के कुन्दन दास बाबा की ढाणी के पास एक घर के सामने खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना CCTV में कैद हो गई है. फुटेज में एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई देती है; गाड़ी रुकने के बाद एक अज्ञात युवक नीचे उतरकर कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है और उसके बाद मौके से फरार हो जाता है. देर रात घर के सामने खड़ी कार में आग लगने से लपटें उठीं और आसपास के लोग जागे. आसपास के लोगों ने आग पर नियंत्रण पाया. कार में लगी CNG किट और CNG सिलेंडर में विस्फोट से बड़ा हादसा हो सकता था, मगर समय रहते जानकारी मिलने से बचाव हो गया. कार मालिक नरेंद्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा है और CCTV फुटेज के माध्यम से पहचान कर आरोपियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सवर्णों को प्रमुख दायित्व दिए

Noida, Uttar Pradesh:चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों के हर कदम और निर्णय के विशेष मायने होते हैं। खासकर ऐसे वातावरण में, जहां चुनाव जातीय धुरी पर घूमने लगे हैं। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला इकाइयों के बाद विधान सभा प्रभारियों की सूची घोषित कर दी, जहां सवर्णों को वरीयता दी गई है। यूजीसी, आरक्षण एवं अन्य मुद्दों से सवर्णों में उपजी नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने नया दांव चला है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला इकाइयों के बाद विधान सभा प्रभारियों की सूची घोषित कर दी, जहां सवर्णों को वरीयता दी गई है। इस सूची पिछड़ों एवं दलितों की भागीदारी अपेक्षाकृत कमतर रखी गई है। अंकुश त्रिपाठी प्रवक्ता भाजपा भाजपा के मानचित्र में नए राजनीतिक शक्ति केंद्र के रूप में उभरे गोरखपुर क्षेत्र में 62 विधान सभा सीटें हैं, जहां सबसे ज्यादा 24 ब्राह्मणों एवं 15 क्षत्रियों को विधान सभा प्रभारी बनाया गया है। मथुरा-वृंदावन, बरेली, आगरा एवं कन्नौज जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील केंद्रों की निगरानी करने वाले ब्रज ब्रज क्षेत्र में 65 विधान सभा सीटें हैं। सबसे ज्यादा 18 पदों पर ब्राह्मण समाज को कमान दी गई है। दस क्षत्रिय, छह जाट एवं पांच लोध चेहरों को दायित्व दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी की वजह से काशी क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र माना जाता है, जहां 71 विधान सभा सीटें हैं। यहां पर 21 सीटों पर प्रभारी का दायित्व ब्राह्मणों को दिया गया है। ठाकुरों को नौ एवं ओबीसी वर्ग को 11 सीटों की कमान दी गई है। पश्चिम क्षेत्र में 71 विधान सभा सीटें हैं, जहां ब्राह्मणों की राजनीतिक आवाज ज्यादा मजबूत नहीं रही है। लेकिन इस क्षेत्र से प्रदेश की राजनीति बदलने वाली हवाएं चलती रही हैं। यहां 13 क्षत्रिय, 12 जाट, नौ गुर्जर, सात वैश्य एवं चार ब्राह्मणों को विधान सभा प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने तय किया था कि विधान सभा प्रभारियों में ऐसे चेहरों को वरीयता दी जाएगी, जिनका राजनीतिक अनुभव किसी विधायक से ज्यादा होगा, लेकिन पार्टी ऐसा कर नहीं सकी। 403 विधान सभा प्रभारियों की सूची में सबसे ज्यादा स्थान पूर्व जिला पदाधिकारियों को दिया गया है। सिर्फ एक पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम शामिल किए गए, जिन्हें जेवर विधान सभा का दायित्व दिया गया है।ऐसे में ये साफ हो गया है कि यूजीसी, आरक्षण एवं अन्य मुद्दों से सवर्णों में उपजी नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने नया दांव चला है।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र के पहले दिन मालपुरा के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक)। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही मालपुरा क्षेत्र के देवी मंदिरों में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। नवरात्र स्थापना के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं, धोली ग्राम पंचायत के खेड़ा क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में पहाड़ी के नीचे स्थित प्रसिद्ध गुणात माताजी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। मंदिर में मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास मेले का माहौल भी नजर आ रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं, जहां श्रद्धालु खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच गुणात माताजी मंदिर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

सांगली के स्कूल पूल की हालत से जलतरण स्पर्धा रद्द, प्रशिक्षक नाराज

Sangli, Maharashtra:स्लग - जलतरण स्पर्धांचे आयोजन,मात्र स्विमिंग पूलची अवस्था दयनीय.. स्पर्धा झाल्या रद्द.. अँकर - सांगलीमध्ये जिल्हा क्रीडा विभागाचा भोंगळ कारभार समोर आला आहे, जिल्हास्तरीय शालेय क्रीडा स्पर्धा पार पडत असताना स्विमिंग पूलची अत्यंत दैनी अवस्था समोर आली आहे.हिरवगार पाणी आणि अस्वच्छ स्विमिंग पूल असल्याने जलतरण स्पर्धा होऊ शकल्या नाहीत.क्रीडा संचालनालय जिल्हा परिषद सांगली यांच्या माध्यमातून जिल्हा शालेय क्रीडा स्पर्धा पार पडत आहेत.या स्पर्धे अंतर्गत जलतरण स्पर्धा देखील आयोजित करण्यात आले आहेत,मात्र स्पर्धांसाठी जिल्हा क्रीडा संकुला मधील असणाऱ्या स्विमिंग पूलची मोठी दुरावस्था झाल्याचा प्रकार समोर आला आहे.अस्वच्छ आणि हिरवगार पाणी,त्यामुळे खेळाडूंनी स्पर्धेमध्ये भाग घेण्यास नकार दिला,तर या सर्व प्रकारावर जलतरणपटू प्रशिक्षकांनी संताप व्यक्त केला आहे.स्विमिंग पूलच्या दुरावस्थेचा फटका खेळाडूंना बसला आहे. स्पर्धा आयोजित करण्यात आलेले असताना क्रीडा विभागाकडून स्विमिंग पूलची स्वच्छता का करण्यात आली नाही ? असा सवाल देखील उपस्थित करत क्रीडा विभागाच्या कारभारावर संताप व्यक्त होत आहे.
0
0
Report

गाजियाबाद में लड़के की मारपीट का वीडियो वायरल; लव जिहाद के आरोप से जुड़ा मामला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ युवक एक युवक को मारते दिखाई दे रहे हैं। युवक का नाम अयान सैफी है जो गजरौला का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर एक हिंदू लड़की से पहले दोस्ती की फिर उससे मिलने गाजियाबाद आया। गाजियाबाद में लड़की को बातचीत करने के लिए पहले तो एक ओयो होटल में लेकरगया, जहां होटल मैनेजर ने आईडी देखने के बाद रूम नहीं दिया। उसके बाद लड़की को जबरन दूसरे होटल में ले जाने लगा। लड़की ने वहां खड़े कुछ लोगों से मदद मांगी तो पब्लिक ने इसे पकड़ लिया और इसके साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल आरोपी लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक गौरव सिसोदिया ने बताया कि लड़का गजरौला से यहाँ हिन्दू लड़की के साथ लव जिहाद करने आया था, हिंदू रक्षा दल की टीम ने आरोपी लड़के को पुलिस हिरासत में दे दिया है。
0
0
Report
Advertisement

खेल मंत्री गौतम का अराजकत्व पर हमला, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Faridabad, Haryana:खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनकारियों को बताया अराजक तत्व स्टोरी राज्य मंत्री राजेश नागर व खेल मंत्री गौरव गौतम ने विपक्ष सहित अराजकता फैलाने वालों को लिया आड़े हाथ एंकर हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नगर व खेल मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की वहीं विपक्ष और अराजक तत्वों को अराजकता फैलाने पर जमकर आडे हाथों लिया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकारी सड़क से नहीं संसद से चलती हैं और पैसे सड़कों पर नहीं होते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जनता पहले ही जान चुकी है। बाइट राजेश नागर राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीतियों के कारण खिलाड़ी मिट्टी से मेडल तक का सफर तय कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की भीअपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ अराजकत तत्व तो सड़कों पर अराजकता फैला रहे हैं। गौरव गौतम ने कहा कि विपक्ष वोट चोरी के मामले में सड़कों पर आकर अराजकता फैला रहा है। अगर सड़कों पर आकर इस तरह से प्रधानमंत्री बन जाते तो देश में अराजकता फैल जाती। उन्होंने कहा कि कितने ही ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस अन्य लोगों की पिछलग्गू है। गौरव गौतम ने कहा कि देश के युवा जागरुक हैं कुछ लोग बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर अराजकता फैला रहे हैं लेकिन पीएम मोदी की सरकार है वह ऐसा होने नहीं देगी। ‌ उन्होंने कहा कि अगर लोग सत्ता में आना चाहते हैं तो वह जनता के दिल में आकर सत्ता तक पहुंचे। बाइट गौरव गौतम खेल मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top