229001
Raebareli- शस्त्र अधिनियम के वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:नसीराबाद थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी अनीश व अरशद को गिरफ्तार किया. अभियुक्तो के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा एक्सप्रेसवे के रूपापुर के समीप टूरिस्ट बस पलटी आठ यात्री गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*लुधियाना से उन्नाव जा रही थी बस झपकी आने के कारण हुआ हादसा* हरदोई के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार 5:30 बजे सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर घायल हो गए। बताया गया है कि बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर अन्य अस्पतालों में भेजा। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकापुर उबरिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 286 पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक निजी बस लुधियाना से उन्नाव जनपद जा रही थी। बस में अधिकतर श्रमिक व उनके परिवार सवार थे इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस वे की दोनों सड़कों के बीच नाली जहां पौधे लगे हैं पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। *ये यात्री हुए गंभीर घायल* दुर्घटना में उषा (27) निवासी मेवानखेड़ा उन्नाव, नीतू (18) निवासी बांगरमऊ उन्नाव, गुड्डी (46) सिद्धि पुरवा उन्नाव, कृष्ण चंद्र ( 67) मेहथर बांगरमऊ उन्नाव, सुमित्रा (70) हरईपुर गंजमुरादाबाद उन्नाव, कुसमा (50) माथर फतेहपुर उन्नाव, रीना देवी (45) नेवल खेड़ा बांगरमऊ उन्नाव तथा साहिबान (20) नुमाइश चौराहा कोतवाली शहर जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर से जिला मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए डॉ अजय यादव ने रेफर कर दिया। हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के रामरतन(60), उनकी बेटी फूलवती(27) नाती शिवम छह वर्ष रिश्तेदार शुभी (16) वर्ष भी घायल हो गयी । इसके अलावा हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के फतेह नगर निवासी गुड़िया (25) उसका बेटा अवनिकांत( 1) वर्ष भी घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी सवायजपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।0
0
Report
नेपाल के रसुवा में बाढ़ ने महराजगंज के युवक अब्दुल्लाह की मौत की पुष्टि
Maharajganj, Uttar Pradesh:नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को आई भीषण जल प्रलय ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया. भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आने से नौतनवा तहसील क्षेत्र के चकदह गांव निवासी 30 वर्षीय अब्दुल्लाह की मौत हो गई. अब्दुल्लाह रसुवा में हाइड्रोलिक क्रेन चालक के रूप में काम करता था. परिवार ने काठमांडू पहुंचकर फोटो के जरिए उसकी शिनाख्त की है. बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है. नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. इसी दौरान अब्दुल्लाह भी बाढ़ की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई. बाढ़ की जानकारी अगले दिन परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया. परिजन नेपाल पहुंचे और अब्दुल्लाह की तलाश शुरू कर दी. कई दिनों की तलाश के बाद फोटो के जरिए शव की शिनाख्त हुई कि अब्दुल्लाह की मौत हो चुकी है. बेटे की मौत की खबर ने पिता को तोड़ दिया. वह रोते-बिलखते नेपाल के अधिकारियों से अपने बेटे का शव सौंपने की गुहार लगाते रहे. ताकि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें. लेकिन परिजनों के मुताबिक नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्लाह समेत कई शवों को पहले ही दफनाया जा चुका है. इसके बाद परिवार को भारी मन से खाली हाथ भारत लौटना पड़ा. अब्दुल्लाह की मौत के बाद चकदह गांव में मातम पसरा हुआ है. अब्दुल्लाह अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है. परिवार के सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार की हरसंभव मदद किए जाने की मांग की है.0
0
Report
SC का फैसला: देरी पर जुर्माना घर खरीदारों से नहीं वसूला जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, बिल्डर की देरी का जुर्माना घर खरीदारों से नहीं वसूला जा सकता मामला नोएडा के सेक्टर 100 और 110 में स्थित दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स—लोटस बुलेवार्ड और लोटस पनाचे से जुड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि किसी प्रोजेक्ट में बिल्डर की ओर से हुई देरी का जुर्माना घर खरीदारों से नहीं वसूला जा सकता। कोर्ट ने यह टिप्पणी नोएडा में देरी से चल रहे दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में नोएडा अथॉरिटी की ओर से लगाए गए टाइम एक्सटेंशन चार्जेज (समय बढ़ाने का शुल्क) को हटाने का फैसला लेते हुए की। कोर्ट ने कहा है कि पुराने बिल्डर की देरी के लिए घर खरीदारों या प्रोजेक्ट को संभालने वाली नई कंपनी से जुर्माना नहीं वसूला जा सकता, खासतौर पर तब, जब घर खरीदार खुद अपना पैसा मिलाकर प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश कर रहे हों। SC के सामने मामला क्या था मामला नोएडा के सेक्टर 100 और 110 में स्थित दो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स—लोटस बुलेवार्ड और लोटस पनाचे से जुड़ा था। ग्रेनाइट गेट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने नोएडा अथॉरिटी से दो प्लॉट लंबी अवधि की लीज पर लिए थे और उन पर ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट बनाने थे। प्रोजेक्ट को साल 2016 तक पूरा होना था, लेकिन कंपनी आर्थिक परेशानी में फंस गई और प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। इसके बाद कंपनी के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया (CIRP) शुरू कर दी गई। घर खरीदारों ने पैसा लगाया इस प्रक्रिया में घर खरीदारों को कंपनी के वित्तीय लेनदार माना गया। इसके बाद प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एसएमवी एजेंसीज नाम की नई कंपनी सामने आई। उसने प्रोजेक्ट पूरा करने की योजना पेश की, जिसे मंजूरी मिल गई। खास बात यह रही कि घर खरीदारों ने भी मिलकर अपना पैसा लगाया, ताकि अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। नोएडा अथॉरिटी ने मांगा देरी का शुल्क नोएडा अथॉरिटी ने पुराने बिल्डर की देरी के लिए समय बढ़ाने का शुल्क यानी देरी का जुर्माना मांगा। यहां तक कि लोटस पनाचे के तीन टावर सील भी कर दिए गए। मामला पहले NCLT और फिर NCLAT पहुंचा। NCLAT ने इस शुल्क को दिवालिया समाधान प्रक्रिया का खर्च मान लिया। इसके बाद घर खरीदार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। पुरानी गलती का जुर्माना नहीं-SC सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुराने बिल्डर ने देरी की थी, इसलिए उसकी गलती का जुर्माना घर खरीदारों या प्रोजेक्ट को पूरा करने वाली नई कंपनी से नहीं वसूला जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट का समय बढ़ाने के एवज में लिया जाने वाला पैसा जुर्माने की तरह है। इसे दिवालिया समाधान प्रक्रिया का सामान्य खर्च नहीं माना जा सकता। NCLAT का आदेश रद्द सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों की अपील स्वीकार करते हुए NCLAT के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें नोएडा अथॉरिटी की ओर से लगाए गए जुर्माने को दिवालिया समाधान प्रक्रिया के खर्च में शामिल करने को सही माना गया था। कोर्ट ने कहा कि बिल्डर पर लगाए जाने वाले जुर्माने का मकसद उसे समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए मजबूर करना और भविष्य में ऐसी देरी को रोकना होता है। लेकिन इस मामले में मूल बिल्डर दिवालिया हो चुका है और अब प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश घर खरीदारों के पैसे और नई कंपनी की मदद से हो रही है। इसलिए प्रोजेक्ट में हुई पुरानी देरी का जुर्माना घर खरीदारों या प्रोजेक्ट को पूरा करने वाली नई कंपनी से वसूलना ठीक नहीं है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा रोहतक हादसे में पीलीभीत के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 7 घायल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के 5 लोगों की हरियाणा के रोहतक में भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने के बाद डीएम एसपी मृतकों के गांव पहुचे।अज्ञात वाहन ने ईको कार में मारी जोरदार थी टक्कर! मजदूरी के लिए कार से जा रहे 5 लोगों की मौत, 7 घायल हुए है। सभी मृतक पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र के बढ़ेपुरा कुसमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से गांव में मचा कोहराम मच गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने मृतकों के परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया है। मृतकों की सूची 1-रामनरेश पुत्र रामचंद्र 35 वर्ष 2- अग्रवाल पुत्र मैकूलाल 30 वर्ष 3- सुशील कुमार पुत्र खुशाली राम -22 वर्ष 4- मेवाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद -40 वर्ष। 5-आरिफ पुत्र आविशिक निवासी ग्राम सुजनी थाना दियोरिया कला। घायलों की सूची。 1- प्रमोद पुत्र राममूर्ति -18 वर्ष 2- संजीव पुत्र रामपाल -25 वर्ष 3- पातीराम पुत्र बुद्धसेन -27 वर्ष 4- महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय -55 वर्ष 5- हरीशंकर पुत्र नेतराम -35 वर्ष 6- विवेक पुत्र प्रभूदयाल -20 वर्ष 7- खुशाली राम -50 वर्ष0
0
Report
दिल्ली के बिड़ला मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जन्माष्टमी के मौके पर बिड़ला मंदिर में मंगला आरती की जा रही है।0
0
Report
एटा के NK रिलेक्स OYO होटल पर पुलिस की बड़ी छापा, 3 युवतियाँ हिरासत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में NK रिलेक्स OYO होटल पर पुलिस- प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाईवे किनारे चल रहे NK रिलेक्स OYO होटल पर पुलिस प्रशासन ने मारा छापा, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों को हिरासत में लिया, पुलिस की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से हुआ फरार, पुलिस ने मौके से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर NK रिलेक्स OYO होटल को किया सील, पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से आसपास के होटल संचालकों में मचा हड़कप, कार्रवाई के दौरान CO सिटी कीर्तिका सिंह, नायब तहसीलदार आकाश लवानिया, वनस्टॉप सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर ज्योति शर्मा,पर्यवेक्षक नमन कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रारपट्टी स्थित NK रिलेक्स OYO होटल का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
नोएडा के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर आरती के लिए श्रद्धालु जमा, भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी के मौके पर जन्माष्टमी के मौके पर आरती के लिए इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु इकट्ठा हुए।0
0
Report
तीन सितंबर की डेट में रात के फुटेज हैं - खुलासा
Mathura, Uttar Pradesh:तीन सितंबर की डेट में रात के फुटेज हैं0
0
Report
जन्माष्टमी के अवसर पर खाटू श्याम दिल्ली धाम में ट्रैफिक अवरोध की सम्भावना
Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफिक एडवाइज़री | जन्माष्टमी 2026 खाटू श्याम दिल्ली धाम | नरेला खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में जन्माष्टमी समारोह के कारण, पैदल चलने वालों की भारी भीड़ होने की उम्मीद है, जिससे इलाके में ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। एडवाइज़री का समय 04.09.2026, सुबह 07:00 बजे से 05.09.2026, रात 01:00 बजे तक जिन सड़कों से बचें NH-44: सिंघु बॉर्डर ↔ मुकरबा चौक वैकल्पिक रास्ते UER-II | पल्ला-बख्तावरपुर रोड ज़रूरत पड़ने पर डायवर्जन पॉइंट सिंघु बॉर्डर | UER-II पर बकोली | मुकरबा चौक इमरजेंसी गाड़ियाँ इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान इमरजेंसी गाड़ियों को बिना रुकावट रास्ता दिया जाएगा। जहाँ भी संभव हो, बाईपास रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्रियों और श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे: • एडवाइज़री के समय NH-44 के प्रभावित हिस्से से बचें। • वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। • सड़कों के किनारे गाड़ियाँ पार्क न करें। • डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। • धैर्य रखें और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। WhatsApp: 8750871493 हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यात्रियों और श्रद्धालुओं से सुरक्षित और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सहयोग करने का अनुरोध करती है।0
0
Report
Advertisement
नायब सिंह सैनी: जन्माष्टमी पर सत्य और न्याय की प्रेरणा दोहराई
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहते हैं, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना भी करता हूं। जन्माष्टमी का त्योहार एक पवित्र अवसर है जब हम पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को याद करते हैं... भगवान श्री कृष्ण ने विश्व-प्रसिद्ध महाभारत युद्ध में सत्य और न्याय का पक्ष लिया था, और उस संघर्ष में न्याय की ही जीत हुई थी। कुरुक्षेत्र में ही उन्होंने पूरी मानवता को शाश्वत संदेश दिया था। आज भी, यह हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आज जब हम जन्माष्टमी मना रहे हैं, तो हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि जन्माष्टमी मनाने से लोगों को अपने मन और आत्मा को शुद्ध करने का एक शानदार अवसर मिलेगा..."0
0
Report
गाजियाबाद जीडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण तेज किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्रवर्तन जोन-8 लोनी और जोन-2 मुरादनगर की टीमों ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण को ध्वस्त किया। लोनी के ग्राम सभापुर में करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 60-70 भूखंडों की बाउंड्रीवाल, विद्युत पोल और सड़कों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। वहीं नवजीवन एन्क्लेव में کیے गए अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा मुरादनगर क्षेत्र के मोरटा और असालतनगर में भी जीडीए की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। करीब पांच बीघा समेत लगभग 7 हजार और 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की जा रही प्लाटिंग में मिट्टी भराव, सड़क, ईंटों की चिनाई और बाउंड्रीवाल का निर्माण मिला। इन निर्माणों के लिए प्राधिकरण से स्वीकृति संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित कर ध्वस्तीकरण जारी रखा। जीडीए ने आगामी दिनों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
नरवाना में कूड़े के बवाल के बीच सरकार बना रही हड़ताल समझौता?
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में कूड़े पर बवाल 5 सितंबर के अल्टीमेटम से भड़के सफाई कर्मचारी! सुभाष चौक पर कूड़े से भरी ट्रॉली पलटी, शहर में मचा हड़कंप एंकर नरवाना में सफाई कर्मचारियों और दमकल विभाग के कर्मचारियों के गुस्से का असर अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सरकार की ओर से 5 सितंबर तक हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने सुभाष चौक पर कूड़े से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट दी। देखते ही देखते शहर के मुख्य चौक पर कूड़ा फैल गया और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कर्मचारी वहां से जा चुके थे। राहगीरों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सरकार से जल्द हड़ताल खत्म करवाने की मांग उठाई। नरवाना में कुड़े के ढेर के कारण बीमारी फैलने का भय बना हुआ है VO-1 सरकार के अल्टीमेटम के बाद सफाई कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कर्मचारियों ने कूड़े से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे शहर के सबसे प्रमुख सुभाष चौक पर पलटा दी। सड़क पर चारों तरफ कूड़ा फैल गया और कुछ ही देर में चौक पर जाम जैसे हालात बन गए। राहगीरों को कूड़े के बीच से होकर निकलना पड़ा. VO-2 कूड़े की ट्रॉली सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के ठीक सामने पलटे जाने की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कर्मचारी वहां से निकल चुके थे। पुलिसकर्मी के मुताबिक कर्मचारियों को पहले डिटेन किया गया था और छूटने के बाद ट्रॉली पलटने की घटना सामने आई। पुलिस ने इसे गलत बताते हुए आगामी कार्रवाई की बात कही है। VO-3 वहीं सुभाष चौक पर कूड़ा फैलाए जाने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहीद की प्रतिमा के सामने कूड़ा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का समाधान कर हड़ताल खत्म करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नरवाना ही नहीं, पूरे हरियाणा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
Porbandar में कृष्ण सखा-सभा सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन, नेताओं ने राइड में लिया आनंद
Porbandar, Gujarat:પોરબંદરમા મહાનગરપાલિકા દ્વારા આયોજિત શ્રી કૃષ્ણ સખા સુદામા સાંસ્કૃતિક લોકમેળાને પોરબંદર સાંસદ ડો.મનસુખ માંડવીયા તથા પોરબંદર ધારાસભ્ય કેબિનેટ મંત્રી અર્જુન મોઢવાડીયા સહિત મહાનુભાવોએ રીબીન કાપી ખુલ્લો મુક્યો હતો.લોકમેળાના ઓપનિંગ બાદ આનંદ મેળાનું પણ તેઓએ ઉદ્ઘાટન કર્યા બાદ ડો.મનસુખ માંડવીયા તથા અર્જુનની મોડવાડીયાએ બંનેએ સાથે રાઇડની મજા પણ માણી હતી.પૂર્વ કેબિનેટ મંત્રી બાબુ બોખીરીયા તથા પોરબંદર મનપા મેયર સાગર મોદી અને જિલ્લા ભાજપ પ્રમુખ ડો.ચેતના તિવારી સહિતે પણ સાથે રાઇડમા બેસી મેળાનો આનંદ લેતા જોવા મળ્યા હતા.0
0
Report
हावड़ा डोमजूर जगदापोता में पूजा कब्जे को लेकर दो गुटों में टकराव; पुलिस तैनात
Howrah, West Bengal:হাওড়া ডোমজুড় রাজাপুর জাগদাপোতা এলাকায় একটি পূজা দখল নেওয়াকে কেন্দ্র করে দুপক্ষের সমর্থকদের মধ্যে বচসা।এই ঘটনায় উত্তেজনা। কমিটিতে কারা থাকবে বা পূজো কারা করবে সেই নিয়ে দুই পক্ষের মধ্যে বচসা থেকে হাতাহাতি। দুপক্ষের মধ্যে ইট ছোড়াছুড়ির মতো ঘটনাও ঘটে। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে ডোমজুড় থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী ও র্যাফ।এটা কোনো রাজনৈতিক দলের মধ্যে ঝটামেলা কিনা খতিয়ে দেখছে পুলিশ.0
0
Report
नंबर ब्लॉक से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाने क्षेत्र के नवीन तहसील परिसर में युवती द्वारा उसका नंबर ब्लॉक किया जाने से नाराज एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। शोले फिल्म के धर्मेंद्र की तर्ज पर टंकी पर चढ़ने की खबर मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने समझाकर युवक کو नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी जितेंद्र युवती द्वारा उसका नंबर ब्लॉक करने और बातचीत बंद करने से नाराज था। इसी कारण उसने टंकी पर चढ़कर ड्रामा शुरू कर दिया। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर नौगांव सादात थाने में आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे टंकी से उतारकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
Advertisement
