गोंडा में धान खरीद पर जिलाधिकारी की सख्त हिदायत, 48 घंटे में किसानों को भुगतान सुनिश्चित करें
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में धान खरीद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी धान खरीद केंद्रों के सचिवों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी किसान को खरीद केंद्र से वापस न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए और अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण व सत्यापन समय पर सुनिश्चित किया जाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
